✕

होम / बिजनेस / GST राहत से बाजार में जोश, ऑटो और FMCG शेयरों में दिख रही मजबूती

GST राहत से बाजार में जोश, ऑटो और FMCG शेयरों में दिख रही मजबूती

गुरुवार को BSE का सेंसेक्स 150.30 अंक की मजबूती के साथ 80,718.01 पर और NSE का निफ्टी 19.25 अंक बढ़कर 24,734.30 पर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय शेयर बाजार गुरुवार यानी 04 सितंबर को हरे निशान पर बंद हुआ. बाजार में आई इस तेजी का मुख्य कारण हाल ही में की गई जीएसटी कटौती को माना जा रहा है. कारोबार के अंत में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 150.30 अंक यानी 0.19% की मजबूती के साथ 80,718.01 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 19.25 अंक यानी 0.08% बढ़कर 24,734.30 पर बंद हुआ. वहीं, लार्जकैप शेयरों के मुकाबले मिडकैप और स्मॉलकैप पर दबाव देखने को मिला. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 386.35 अंक (0.67%) गिरकर 56,959.15 पर बंद हुआ. निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 126.50 अंक (0.71%) टूटकर 17,621.95 पर आ गया.

ऑटो सेक्टर में दिखी सबसे अधिक तेजी

तेजी का नेतृत्व ऑटो सेक्टर ने किया, निफ्टी ऑटो 0.85% की तेजी के साथ बंद हुआ. इसके अलावा निफ्टी फाइनेंस सर्विसेज (0.47%), निफ्टी एफएमसीजी (0.24%) और निफ्टी कंजम्पशन (0.50%) में भी बढ़त दर्ज की गई. वहीं, निफ्टी आईटी (0.94%), निफ्टी पीएसयू बैंक (1.11%), निफ्टी मेटल (0.62%), निफ्टी एनर्जी (0.99%) और निफ्टी इन्फ्रा (0.53%) दबाव में रहे. सेंसेक्स पैक में महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, ट्रेंट, आईटीसी, एचडीएफसी बैंक, एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक, एचयूएल, सन फार्मा और एटरनल (जोमैटो) टॉप गेनर्स रहे. वहीं, मारुति सुजुकी, बीईएल, एचसीएल टेक, एनटीपीसी, पावर ग्रिड, इन्फोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा और एसबीआई टॉप लूजर्स की सूची में रहे.

बाजार की तेजी की वजह

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार जीएसटी कटौती सरकार का स्वागत योग्य कदम है और इससे स्पष्ट है कि सरकार का इरादा आम लोगों को राहत देने का है. उन्होंने बताया कि यूनियन बजट में पहले ही पर्सनल इनकम टैक्स छूट सीमा 7 लाख से बढ़ाकर 12 लाख कर दी गई थी और अब जीएसटी कटौती से आम आदमी के लिए चीजें सस्ती होंगी. इसका शेयर बाजार पर भी सकारात्मक असर पड़ा है.

आज इन शेयरों में दिख सकती है मजबूती

विशेषज्ञों के अनुसार जिन शेयरों में खरीदारी का रुझान दिखा उनमें DOMS Industries, Bata India, Mahindra & Mahindra, Syrma SGS Technology, Netweb Technologies, Bajaj Finance और Emami शामिल रहे. खास बात यह रही कि 141 से ज्यादा शेयरों ने अपना 52 हफ्ते का ऊपरी स्तर पार कर लिया है.

किन शेयरों में मंदी के संकेत

टेक्निकल इंडिकेटर MACD ने कुछ शेयरों में मंदी के संकेत दिए हैं. इनमें Maruti Suzuki, IndusInd Bank, HCL Tech, Power Grid, NTPC, Infosys और RIL शामिल हैं. इसका मतलब है कि आने वाले समय में इन शेयरों में गिरावट देखी जा सकती है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

5 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

7 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

7 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

9 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

9 hours ago

बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

7 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

5 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

15 hours ago