होम / बिजनेस / ऐसा क्या हुआ कि टमाटर की तरह इतरा रहे शेयर बाजार का निकल गया दम? 

ऐसा क्या हुआ कि टमाटर की तरह इतरा रहे शेयर बाजार का निकल गया दम? 

सप्ताह के आखिरी कारोबार दिन शेयर बाजार ने मायूस किया. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान पर बंद हुए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Share Market) की तेजी पर एकदम से ब्रेक लग गया है. सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को बाजार ने ऐसा गोता लगाया कि निवेशकों के लाखों-करोडों रुपए डूब गए. इन्वेस्टर्स उम्मीद लगाए बैठे थे कि आज निफ्टी 20 हजार के आंकड़े को पार कर जाएगा, लेकिन हुआ इसके एकदम उलट. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई. 

IT शेयरों में बड़ी गिरावट
BSE सेंसेक्स आज 1.31 फीसदी या 887 अंक टूटकर 66,684 पर बंद हुआ. वहीं, NSE निफ्टी 1.17 फीसदी या 234.15 अंक कमजोर होकर 19,745 पॉइंट्स पर पहुंच गया. बाजार में आए इस भूचाल की प्रमुख रूप से दो वजह रहीं. पहली - IT शेयरों में आई बड़ी गिरावट और दूसरी - मुनाफावसूली. 
सेंसेक्स के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट इंफोसिस में देखने को मिली. इस दिग्गज IT कंपनी का शेयर 7.73% फीसदी लुढ़क गया. इसके अलावा, HCL टेक में 3.17% फीसदी, Wipro में 3.05% फीसदी और TCS में 2.58% गिरावट दर्ज की गई. दरअसल, इंफोसिस ने अपने रिवेन्यु अनुमान में कटौती की है, जो निवेशकों को रास नहीं आया. इस वजह से दूसरी IT कंपनियों पर दांव लगाने वाले निवेशकों में भी हिचकिचाहट नजर आई. नतीजतन विप्रो से लेकर टेक महिंद्रा के शेयर गोता लगा गए. 

रिलायंस का भी दिखा असर
इसके अलावा, रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में गिरावट का असर भी बाजार पर पड़ा. रिलायंस हैवीवेट शेयर है, जिसकी चाल से बाजार प्रभावित होता है. बता दें कि रिलायंस ने अपने फाइनेंशियल कारोबार को अलग कर दिया है. इसी के साथ Jio फाइनेंशियल सर्विसेज का उदय हुआ है. 20 जुलाई को डीमर्जर हुआ था, उस दिन भी रिलायंस के शेयर में शुरुआत में कुछ गिरावट देखी गई थी. आज यह 2.48% के नुकसान में रहा है. इसके अलावा, लार्सन एंड टुब्रो, NTPC, SBI और कोटक बैंक जैसे शेयरों में भी गिरावट आई है. 

धड़धड़ा होती रही बिकवाली
बाजार में इस गिरावट के लिए मुनाफावसूली भी जिम्मेदार है. जिस तरह से मार्केट ऊपर की तरफ भाग रहा था, ये काफी हद तक साफ था कि किसी भी पल मुनाफावसूली हो सकती है. मुनाफावसूली से मतलब है कि निवेशकों ने ऐसे स्टॉक्स को बेच दिए, जिसमें उन्हें अच्छा-खासा प्रॉफिट हो रहा था. एकदम से हुई बिकवाली से मार्केट क्रैश हो गया. जो इन्वेस्टर्स आज भी बाजार में तेजी की आस में मुनाफा कमाने से चूक गए, उन्हें अब इंतजार करना होगा. वैसे, मार्केट में गिरावट को नए इन्वेस्टमेंट के मौके के तौर पर भी देखा जाता है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

11 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

13 hours ago

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

15 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

16 hours ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

18 hours ago


बड़ी खबरें

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

13 hours ago

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

8 hours ago

राज नायक बने YAAP Digital के नए चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर

राज नायक पिछले दो वर्षों से YAAP के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य भी रहे हैं और इस दौरान कंपनी की रणनीतिक दिशा तय करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. कंपनी का मानना है कि वह YAAP के विजन और संस्कृति को अच्छी तरह समझते हैं.

11 hours ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

11 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

16 hours ago