होम / बिजनेस / सस्ते होटल दिलाने वाली ये कंपनी क्यों कर रही है वर्कफोर्स में कटौती, कैसी है माली हालत?

सस्ते होटल दिलाने वाली ये कंपनी क्यों कर रही है वर्कफोर्स में कटौती, कैसी है माली हालत?

छंटनी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. हर रोज ऐसी कोई न कोई खबर सामने आ जाती है. अब तक हजारों कर्मचारियों की नौकरी जा चुकी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

होटल एग्रीगेटर Oyo ने भी छंटनी का ऐलान किया है. कंपनी अपने 60 कर्मचारियों को बाहर निकालने जा रही है. Oyo का कहना है कि संगठन के ढांचे में किए जा रहे व्यापक बदलाव के चलते 600 कर्मचारियों की छंटनी की जाएगी. वर्तमान में Oyo के पास 3700 कर्मचारियों की वर्कफ़ोर्स में है, जो जल्द घटकर 3100 रह जाएगी. इससे पहले, फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो ने भी छंटनी का ऐलान किया था. कंपनी करीब 3 फीसदी कर्मचारियों को बाहर करेगी.

घाटा हुआ, लेकिन कम
Oyo की बात करें, तो कंपनी की आर्थिक स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं है, लेकिन उसमें सुधार के संकेत जरूर दिखाई दे रहे हैं. सितंबर तिमाही में Oyo को 333 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है, मगर एक तिमाही पहले के मुकाबले यह आंकड़ा कम है. यानी कंपनी को घाटा हुआ है, लेकिन पहले से कम. जून तिमाही में Oyo को 414 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था. कोरोना महामारी के चलते होटल एवं टूरिज्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा था, अब जब हालत सुधर गए हैं, तो इस सेक्टर में भी बहार लौटने की उम्मीद है.

रणनीति में लगातार बदलाव
Oyo मार्केट पर पकड़ बनाने के लिए लगातार अपनी रणनीति में बदलाव करती रहती है. कंपनी ने घंटे के हिसाब से रूम उपलब्ध कराने का फैसला इसी के मद्देनजर लिया था. हालांकि, इसकी काफी आलोचना भी हुई, लेकिन ये उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो एक शहर से दूसरे शहर किसी मीटिंग आदि के लिए जाते हैं और चंद मिनट के स्टे के लिए उन्हें पूरे दिन का रेंट देना पड़ता है. कंपनी को उम्मीद है कि ये कांसेप्ट उसकी फाइनेंशियल ग्रोथ में अच्छा खासा योगदान कर सकता है.  

आईपीओ से पहले की तैयारी  
वित्त वर्ष की पहली छमाही में Oyo का राजस्व साल-दर-साल 24 प्रतिशत बढ़कर 2905 करोड़ पहुंच गया है. कंपनी जल्द से जल्द घाटे से निकलकर प्रॉफिट में आना चाहती है, इसलिए लागत में कटौती का खाका तैयार किया जा रहा है. 600 कर्मचारियों की विदाई का फैसला इसी का हिस्सा है. दरअसल, कंपनी का आईपीओ आने वाला है और उससे पहले वो अपनी बैलेंसशीट को बेहतर करना चाहती है. घाटा कम होगा, तो कंपनी खुद को निवेशकों के समक्ष ज्यादा बेहतर स्थिति में रख पाएगी. रितेश अग्रवाल की इस कंपनी का आईपीओ अगले साल की शुरुआत में आ सकता है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

11 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

12 hours ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

15 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

16 hours ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

16 hours ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

11 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

12 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

16 hours ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

11 hours ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

15 hours ago