✕

होम / बिजनेस / बाजार की गिरावट के बीच कहां करें निवेश, किन स्टॉक्स से बनाएं दूरी?

बाजार की गिरावट के बीच कहां करें निवेश, किन स्टॉक्स से बनाएं दूरी?

कल BSE का सेंसेक्स 705.97 अंक टूटकर 80,080.57 अंक पर बंद हुआ. वहीं, NSE का निफ्टी 211.15 अंक टूटकर 24,500.90 अंक पर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

गुरुवार को भारतीय शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई. अमेरिका में भारतीय उत्पादों पर अतिरिक्त टैरिफ लगाए जाने और विदेशी पूंजी की लगातार निकासी से निवेशकों की धारणा पर असर पड़ा. हालांकि आज के सत्र में कुछ शेयरों में तेजी की उम्मीद जताई जा रही है. कल यानी 28 अगस्त, 2025 को बॉम्बे शेयर बाजार (BSE) का सेंसेक्स 705.97 अंक यानी 0.87% टूटकर 80,080.57 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह 773.52 अंक गिरकर 80,013.02 अंक तक चला गया था. इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 211.15 अंक यानी 0.85% टूटकर 24,500.90 अंक पर बंद हुआ. अमेरिका में भारतीय उत्पादों पर टैरिफ बढ़कर 50% तक पहुंच गया है. इस फैसले और विदेशी निवेशकों की बिकवाली से बाजार पर दबाव बना.

सेंसेक्स की कंपनियों का हाल

सेंसेक्स के समूह में शामिल एचसीएल टेक, इन्फोसिस, पावर ग्रिड, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारती एयरटेल और आईसीआईसीआई बैंक में बड़ी गिरावट रही. वहीं, टाइटन, लार्सन एंड टुब्रो, मारुति और एक्सिस बैंक के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए.

आज इन शेयरों पर रखें नजर

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार शेयर बाजार की गिरावट के बीच कुछ कंपनियों के शेयरों में मजबूती देखने को मिल रही है. इनमें Vardhman Textiles, Ola Electric Mobility, Sundram Fasteners, JP Power, Waaree Energies, RattanIndia Enterprises और AstraZeneca शामिल हैं. इन शेयरों ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है, जो इनके लिए तेजी का संकेत है.

किन शेयरों में मंदी का दबाव

एमएसीडी (MACD) के संकेत के अनुसार Adani Gas, Olectra Greentech, Aditya Birla Fashion & Retail, InterGlobe Aviation, Brainbees Solutions, Sai Life Science और Sundaram Finance के शेयरों में मंदी का रुझान है. इसका मतलब है कि इन स्टॉक्स में गिरावट का सिलसिला शुरू हो सकता है. निवेशकों का कहना है कि बाजार अभी वैश्विक कारकों और विदेशी निवेशकों की रणनीति से प्रभावित है. निवेशकों के लिए सलाह है कि वे खरीदारी करते समय सतर्क रहें और लंबी अवधि के लिए अच्छे शेयरों में ही निवेश करें.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

8 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

10 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

11 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

12 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

13 hours ago

बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

10 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

8 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

18 hours ago