होम / बिजनेस / जब इन कर्मचारियों के लिए भगवान बनकर आ गए रतन टाटा, जानते हैं क्‍या है पूरा मामला? 

जब इन कर्मचारियों के लिए भगवान बनकर आ गए रतन टाटा, जानते हैं क्‍या है पूरा मामला? 

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब उन्‍होंने कर्मचारियों के हितों के लिए ऐसा किया हो, इससे पहले कोरोना के समय भी उन्‍होंने कर्मचारियों को नौकरी से निकालने वालों की आलोचना की थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

 भारत में कारोबारी तो कई हैं लेकिन रतन टाटा की बात ही कुछ और है. ये बात हम नहीं बल्कि अक्‍सर रतन टाटा अपने व्‍यवहार से कुछ ऐसा करते रहते हैं जिससे वो सभी से अलग हो जाते हैं. कुछ ऐसा ही मामला टाटा इंस्‍टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेस में भी सामने आया है जहां उनके एक आदेश से 115 कर्मचारियों की नौकरी जाने से बच गई. इन 115 कर्मचारियों में 55 फैकल्‍टी मेंबर, 60 नॉन टीचिंग स्‍टॉफ के लोग शामिल हैं.  28 जून को उन्‍हें नोटिस थमा दिया गया था. लेकिन टाटा ट्रस्‍ट के अनुदान के फिर शुरू होने से अब 115 लोगों की नौकरी बच गई है. 

टाटा एजुकेशन ट्रस्‍ट करता है इस इंस्‍टीट्यूट की फंडिंग 
टाटा इंस्‍टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेस की देश में कई जगह ब्रांच हैं. इनमें मुंबई, तुलजापुर, हैदराबाद, और गुवाहाटी शामिल है. इन सभी 115 कर्मचारियों को यहीं से निकाला गया था. इन सभी 115 स्‍टॉफ में 55 फैकल्‍टी मेंबर और 60 नॉन टीचिंग स्‍टॉफ के लोग शामिल हैं. 28 तारीख को दिए नोटिस के बाद इन सभी का कांट्रैक्‍ट 30 जून को खत्‍म हो रहा था लेकिन रतन टाटा की जानकारी में ये मामला जैसे ही आया उन्‍होंने उसकी ग्रांट बढ़ाने का फैसला जारी रखा गया है और इन कर्मचारियों की नौकरी बच गई. 

ये भी पढ़ें: मार्केट में IPO की बहार, पैसे कर लें तैयार, सेबी ने कई IPO पर लगाई मुहर

इससे पहले भी रतन टाटा ने दिखाया है बड़ा दिल 
ये पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी रतन टाटा के ऐसे मामले सामने आए हैं जब उन्‍होंने काम और कंपनी से ज्‍यादा इंसानियत को बड़ा समझा है. एक बार रतन टाटा के कर्म जब रतन टाटा ने कर्मचारियों के लिए बड़ा दिल दिखाया हो. एक बार का वाकया है जब रतन टाटा के एक कर्मचारी के लिए एयर एंबुलेंस का इंतजाम नहीं हो पा रहा था. लेकिन जैसे ही ये बात रतन टाटा को पता चली तो वो खुद विमान उड़ाने के लिए पहुंच गए. रतन टाटा एक पेशेवर पायलट भी हैं और उनके पास विमान उड़ाने का लाइसेंस भी है. उनके पास एक चार्टेड विमान भी है जिसकी कीमत 150 करोड़ रुपये है. 

कोरोना में भी दिखी थी उनकी सहानुभूति 
सिर्फ ये मामला ही नहीं बल्कि कोरोना के समय जब पूरी दुनिया में इस बीमारी का तांडव फैला था उस वक्‍त भी रतन टाटा ने कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की आलोचना की थी. रतन टाटा की ओर से कहा गया था कि जो कर्मचारी हमारे लिए विपरीत परिस्थितियों में काम करता है ऐसे समय में उसका साथ ना देना सही नहीं है. टाटा समूह की कंपनी टीसीएस से लेकर किसी भी दूसरी कंपनी के कर्मचारियों को नहीं निकाला था. उनके इसी व्‍यवहार को लेकर आए दिन उन्‍हें भारत रत्‍न देने की मांग होती रहती है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

24 minutes ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

1 hour ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

2 hours ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

2 hours ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

5 hours ago

बड़ी खबरें

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

24 minutes ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

2 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

1 hour ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.