होम / बिजनेस / दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों के सीईओ की कितनी है सैलेरी, जानते हैं कौन है नंबर वन?

दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों के सीईओ की कितनी है सैलेरी, जानते हैं कौन है नंबर वन?

सैलरी के मामले में देखा जाए तो दुनिया की टॉप सैलेरी पाने वाले सभी सीईओ विदेशी हैं. इनमें मस्‍क से लेकर सुंदर पिचई और टिम कुक जैसे नाम शामिल हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों का वैल्‍यूएशन ऊपर नीचे होता रहता है. कभी एप्‍पल का वैल्‍यूएश्‍न सबसे ज्‍यादा होता है तो कभी माइक्रोसॉफ्ट नंबर वन पर आ जाती है. लेकिन पिछले दिनों nvidia वैल्‍यूएशन में नंबर वन पर आ गई थी. लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि दुनिया की टेक कंपनियों के सीईओ में सबसे ज्‍यादा सैलेरी किसकी है. अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको यही बताने जा रहे हैं. 

आखिर कैसे तय होती है बड़ी कंपनियों के सीईओ की सैलेरी 
इन सभी बड़ी टेक कंपनियों के सीईओ की सैलरी को उसके शेयर होल्‍डर्स अप्रूवल देते हैं उसके बाद ही उन्‍हें ये कपेनसेशन दिया जाता है. बड़ी टेक कंपनियों के सीईओ की सैलरी में कई तरह के अमाउंट दिए जाते हैं. इनमें स्‍टॉक रिवॉर्डस, कैश बोनस, सिक्‍योरिटी और ट्रांसपोर्टेशन सर्विसेज जैसी सुविधाएं दी जाती हैं. इसके अतिरिक्‍त उनकी बेस सैलेरी के साथ परफॉर्मेंस बोनस भी शामिल होता है. 

ये भी पढ़ें: शिकायत पर शिकायत: अब इंडिगो पर लगा 70 हजार का जुर्माना..जानते हैं क्‍या की है गलती?

आखिर कौन है टॉप सैलेरी होल्‍डर? 
दुनिया की टेक कंपनियों में सबसे ज्‍यादा सैलरी टेस्‍ला के मालिक एलन मस्‍क की है. उन्‍हें 2023 के लिए 46 अरब डॉलर का कंपनसेशन पैकेज मिला है. अगर उनकी कंपनी के वैल्‍यूएशन पर नजर डालें तो वो 619.6 अरब डॉलर था. उनके बाद दूसरे नंबर पर आते हैं गूगल को ऑपरेट करने वाली कंपनी अल्‍फाबेट के सीईओ सुंदर पिचई की, उन्‍हें वर्ष 2023 में 280 मिलियन का कंपनसेशन मिला है. जबकि उनकी कंपनी के वैल्‍यूएशन पर नजर डालें तो वो 2.29 ट्रिलियन है. इसी तरह तीसरे नंबर पर आते हैं एप्‍पल के सीईओ टिम कुक. उन्‍हें 2023 में 63.2 मिलियन डॉलर का कंपनसेशन मिला. 

चौथे, पांचवे और छठे नंबर पर हैं ये सीईओ? 
यही नहीं इसके बाद चौथे नंबर पर आते हैं माइक्रोसॉफ्ट के सत्‍य नडेला. 2023 में उनका कंपनसेशन 45.5 मिलियन डॉलर रहा है. जबकि उनकी कंपनी का वैल्‍यूएशन 3.36 ट्रिलियन रहा है. इसके बाद पांचवे नंबर पर आते हैं Nvidia के सीईओ जेन्‍सन हुआंग. जेन्‍सन हुआंग को 2023 में 34.2 मिलियन डॉलर का कंपनसेशन मिला. जबकि उनकी कंपनी के वैल्‍यूएशन पर नजर डालें तो वो 3.06 ट्रिलियन रहा है. इसी तरह उनके बाद नंबर आता है अमेजन के सीईओ का जिन्‍हें 29.2 मिलियन का कंपनसेशन मिला था जबकि उनकी कंपनी का वैल्‍यूएशन 2.2 ट्रिलियन था.  

टैग्स
सम्बंधित खबरें

PhonePe को UAE में दो पेमेंट लाइसेंस के लिए सैद्धांतिक मंजूरी, अंतरराष्ट्रीय विस्तार की ओर बढ़ी कंपनी

UAE के सेंट्रल बैंक ने रिटेल पेमेंट सर्विसेज और कार्ड स्कीम्स तथा स्टोर्ड वैल्यू फैसिलिटीज के लिए दी इन-प्रिंसिपल अप्रूवल; कारोबार शुरू करने से पहले लेनी होगी अंतिम मंजूरी

12 minutes ago

सिर्फ कॉल-SMS चाहिए तो नहीं देना होगा डेटा का पैसा, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को दिया नया निर्देश

30 दिन तक की वैधता वाले वॉइस और SMS-ओनली प्लान लाना होगा, कम डेटा इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों और दूसरी सिम रखने वालों को मिल सकता है फायदा

1 hour ago

HDFC बैंक के मुनाफे की राह में फंडिंग कॉस्ट बनी चुनौती, CASA में Axis बैंक से 600 बेसिस पॉइंट पीछे

ICICI सिक्योरिटीज की रिपोर्ट के मुताबिक, डिपॉजिट जुटाने की लागत अब बैंकों के लिए बड़ा अंतर पैदा करने वाला कारक बन रही है. कम फंडिंग कॉस्ट से बैंकों को मार्जिन बनाए रखने और कर्ज कारोबार बढ़ाने में मदद मिलती है

1 hour ago

अडानी ग्रुप की 5 कंपनियों ने सेबी के साथ निपटाया मामला, चुकाए 1.5 करोड़ रुपये

सेबी के मौजूदा निपटान आदेश में जिन मामलों का निपटारा किया गया है, वे संबंधित पक्ष लेनदेन के खुलासे और ऑडिट रिपोर्ट से जुड़े कथित अनुपालन उल्लंघनों पर केंद्रित हैं.

3 hours ago

भारत की आर्थिक रफ्तार ने बढ़ाया भरोसा, WEF सर्वे में 74% मुख्य अर्थशास्त्रियों को मजबूत ग्रोथ की उम्मीद

WEF के अनुसार, सर्वे में शामिल 98 फीसदी अर्थशास्त्रियों को अगले एक साल में भारत में औसत या उससे बेहतर आर्थिक वृद्धि की उम्मीद है.

3 hours ago

बड़ी खबरें