✕

होम / बिजनेस / सरकारी राहत की उम्मीद में Voda Idea के शेयर ने भरी उड़ान, एक दिन में 11% की तेजी

सरकारी राहत की उम्मीद में Voda Idea के शेयर ने भरी उड़ान, एक दिन में 11% की तेजी

लंबे समय से वित्तीय संकट से जूझ रही कंपनी के लिए यह राहत बेहद अहम मानी जा रही है, क्योंकि उस पर AGR बकाया समेत लगभग 2 लाख करोड़ रुपये का दबाव है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

वित्तीय संकट से जूझ रही टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया के शेयरों में शुक्रवार को जोरदार तेजी देखी गई. कंपनी के शेयर में 11.13% की एक दिन की बढ़त दर्ज की गई और यह बीएसई पर 7.29 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया. इस उछाल के पीछे एक बड़ी वजह सरकार से संभावित राहत की खबर रही, जिससे निवेशकों का भरोसा एक बार फिर मजबूत हुआ है.

PMO तक पहुंची राहत पैकेज की सिफारिश

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दूरसंचार विभाग (DoT) ने प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) को एक अनौपचारिक प्रस्ताव भेजा है. इस पत्र में वोडाफोन आइडिया को राहत देने के लिए कई सुझाव दिए गए हैं, जिनमें शामिल हैं:

- AGR बकाया भुगतान पर दी गई मौजूदा राहत को दो और वर्षों तक बढ़ाना
- पुनर्भुगतान की शर्तों में लचीलापन
- जुर्माना और ब्याज में छूट के विकल्प

अगर ये सिफारिशें स्वीकार कर ली जाती हैं, तो इससे वोडाफोन आइडिया को तत्काल नकदी दबाव से राहत मिल सकती है.

करीब 2 लाख करोड़ रुपये का कुल बकाया

वोडाफोन आइडिया पर AGR (Adjusted Gross Revenue) से जुड़ा लगभग 83,400 करोड़ रुपये का बकाया है. जुर्माना और ब्याज जोड़कर यह राशि बढ़कर करीब 2 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. कंपनी को मार्च 2025 से हर वर्ष लगभग 18,000 करोड़ रुपये का भुगतान करना होगा, जो उसकी मौजूदा आर्थिक स्थिति में अत्यधिक चुनौतीपूर्ण है.

CEO ने जताई थी सरकार से सहयोग की जरूरत

कंपनी के CEO अक्षय मूंदड़ा पहले ही यह स्पष्ट कर चुके हैं कि वोडाफोन आइडिया की वित्तीय स्थिति बेहद नाजुक है और उसके अस्तित्व के लिए सरकार से मदद जरूरी है. उन्होंने बताया कि कंपनी अपने नेटवर्क विस्तार के लिए वैकल्पिक निवेश के रास्ते तलाश रही है, क्योंकि पारंपरिक बैंकिंग संस्थान इस समय सहयोग के लिए तैयार नहीं हैं.

लंबी गिरावट के बाद आया उछाल

पिछले एक साल में वोडाफोन आइडिया के शेयरों में 56% की गिरावट देखी गई थी. लेकिन ताजा खबर के बाद इसमें निवेशकों की दिलचस्पी फिर से बढ़ी है. शुक्रवार को आया यह उछाल इस बात का संकेत है कि बाजार को सरकार से संभावित राहत पैकेज की उम्मीद है.

यह लेख केवल सूचना के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया है. किसी भी प्रकार का निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह अवश्य लें.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

10 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

12 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

13 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

14 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

14 hours ago

बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

12 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

10 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

20 hours ago