✕

होम / बिजनेस / Vodafone ने कहा Airtel और Jio फ्री में दे रहे 5G, TRAI करेगा मामले की जांच!

Vodafone ने कहा Airtel और Jio फ्री में दे रहे 5G, TRAI करेगा मामले की जांच!

देश में 5G को फिलहाल 4G पैक्स के हिस्से के तौर पर ही ऑफर किया जा रहा है और उसी हिसाब से इसकी कीमत भी तय की जा रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

 

भारतीय टेलिकॉम इंडस्ट्री में एक बार फिर बेहद सस्ती कीमतों का मुद्दा जोर पकड़ रहा है. Vodafone Idea (Vi) ने TRAI (टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया) को शिकायत करते हुए कहा है कि रिलायंस जिओ (Reliance Jio) और भारती एयरटेल (Bharti Airtel) अपने-अपने अनलिमिटेड 5G ऑफर्स को बेहद सस्ती कीमतों पर उपलब्ध करवा रहे हैं. 
 

क्या है जिओ और एयरटेल का जवाब?
मामले से जुड़े अधिकारियों ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि TRAI को की गयी अपनी शिकायत में मुश्किलों से घिरी टेलिकॉम कंपनी Vi ने कहा है कि मार्केट के प्रमुख खिलाड़ी (SMP)रिलायंस जिओ और भारती एयरटेल, मुफ्त में अनलिमिटेड समय के लिए 5G ऑफर कर रहे हैं जिसकी वजह से कैश की कमी से जूझ रही Vi की मुश्किलें बढ़ रही हैं. TRAI को रिलायंस जिओ और एयरटेल के जवाब का इन्तजार है. अपने-अपने जवाबों में रिलायंस जिओ और एयरटेल ने Vi द्वारा लगाए गए इन इल्जामों को झूठा बताया है और कहा है कि बेहद सस्ती कीमतों पर 5G उपलब्ध करवाने के लिए उनपर इल्जाम नहीं लगाया जा सकता क्योंकि फिलहाल 5G का यूजर बेस बहुत ही छोटा है और अभी भी नेटवर्क को रोल-आउट करने का काम जारी है. 

TRAI ने भेजा नोटिस
जिओ और एयरटेल ने यह भी कहा है कि वह 5G को फ्री में ऑफर नहीं कर रहे हैं. 5G फिलहाल 4G पैक्स के हिस्से के तौर पर ही ऑफर किया जा रहा है और उसी हिसाब से इसकी कीमत भी तय की जा रही है. इतना ही नहीं, 1GB के 5G डाटा को उपलब्ध करवाने की कीमत 4G से भी कम है. मामले से जुड़े एक अधिकारी ने नाम न बताये जाने की शर्त पर मीडिया से कहा कि TRAI ने जिओ और एयरटेल को नोटिस भेज दिया है, उन्होंने जवाब भी दे दिया है और हम जल्द ही किसी नतीजे पर पहुंच सकते हैं. फिलहाल TRAI की लीगल टीम, फाइनेंस टीम और टेक्निकल टीम इस मामले की जांच कर रहे हैं. 

5G सुविधाओं में भी होंगे बदलाव?
एक अन्य अधिकारी ने मीडिया को बताया कि Vi द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद TRAI ने जिओ और एयरटेल से बेहद सस्ती कीमतों और कंपनियों द्वारा दिए जाने वाले अनलिमिटेड 5G ऑफर्स को लेकर सवाल पूछे हैं. इस नाजुक मामले की गहन जांच करने के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा और इस बात का ध्यान भी रखा जाएगा कि रेगुलेटर द्वारा लिए गए फैसले से देश में 5G सुविधाओं पर कोई प्रभाव न पड़े. 

5G के यूजर्स की संख्या है कम
2016 में जिओ की कमर्शियल सुविधाओं के लॉन्च होने के कुछ समय बाद ही एयरटेल और Vi ने जिओ पर बेहद सस्ते टेलिकॉम प्लान्स ऑफर करने का आरोप लगाया था. TRAI द्वारा इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया गया था. 2016 से लेकर आज तक जिओ, सब्सक्राइबर और मार्केट में अपने रेवेन्यु के हिस्से की वजह से अब देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी बन गयी है. पिछले साल अक्टूबर से ही जिओ और एयरटेल देश में अपने 5G नेटवर्क को बढ़ा रहे हैं. वित्तीय चुनौतियों से जूझ रही Vi ने फिलहाल अपने 5G लॉन्च को लेकर कोई निश्चित समय नहीं बताया है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर Vi द्वारा 5G सुवोधाओं को जल्द लॉन्च नहीं किया जाता तो उसे अपने विरोधियों से और ज्यादा नुकसान हो सकता है.

यह भी पढ़ें: कई देशों की GDP से ज्यादा है कोहिनूर की कीमत, लेकिन Queen Consort Camilla को नहीं है पसंद?

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

महंगा कच्चा तेल और RBI की दर बढ़ोतरी से बाजार पर दबाव, गिफ्ट निफ्टी 70 अंक फिसला; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 429.11 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरकर 72,638.70 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 173.05 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 22,603.05 पर आ गया.

8 minutes ago

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

14 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

15 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

15 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

18 hours ago


बड़ी खबरें

महंगा कच्चा तेल और RBI की दर बढ़ोतरी से बाजार पर दबाव, गिफ्ट निफ्टी 70 अंक फिसला; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 429.11 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरकर 72,638.70 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 173.05 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 22,603.05 पर आ गया.

8 minutes ago

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

21 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

15 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

15 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

16 hours ago