✕

होम / बिजनेस / VI ने अपने नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार के लिए इस कंपनी से मिलाया हाथ, अब बढ़ेगी Jio और Airtel की टेंशन!

VI ने अपने नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार के लिए इस कंपनी से मिलाया हाथ, अब बढ़ेगी Jio और Airtel की टेंशन!

वोडा-आइडिया ने नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोवाइडर एसएआर टेलीवेंचर के साथ साझेदारी की है. इसके तहत Vi आने वाले दिनों में भारत में 5000 नई 4G स्मॉल सेल साइट को तैनात करेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

वोडाफोन-आइडिया (VI) लंबे समय से आर्थिक संकटों से जूझ रही है. ऐसे में अब कंपनी अपने नेटवर्क को मजबूत करके दोबारा वापसी की तैयारी में है. इसके लिए Vi ने  नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोवाइडर एसएआर टेलीवेंचर (SAR TeleVenture Limited)  के साथ बड़ी साझेदारी की है. इससे आने वाले दिनों में Vi की मोबाइल सर्विस में सुधार देखने को मिलेगा. साथ ही जियो (Jio) और एयरटेल (Airtel) की टेंशन भी बढ़ने वाली है, क्योंकि वोडा-आईडिया देश की तीसरी बड़ी नेटवर्क प्रोवाइडर कंपनी है. तो आइए जानते हैं कंपनी की पूरी प्लानिंग क्या है?

नेटवर्क क्वालिटी होगी बेहतर
वोडा-आइडिया की ओर से नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोवाइडर एसएआर टेलीवेंचर (SAR TeleVenture Limited) के साथ साझेदारी की है. इस साझेदारी के तहत Vi आने वाले दिनों में भारत में 5000 नई 4G स्मॉल सेल साइट को तैनात करेगा. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वोडाफोन आइडिया की तरफ से साल 2025 की जनवरी-मार्च तिमाही से नेटवर्क इंस्टॉलेशन का काम शुरू होने की उम्मीद है. ऐसे में उम्मीद है कि वोडाफोन-आइडिया यूजर्स को अगले साल तक बेहतर नेटवर्क क्विलिटी मिल सकती है. इससे वॉइस कॉलिंग और इंटरनेट स्पीड में सुधार होगा. इस कदम से कंपनी जियो और एयरटेल से मुकाबला करना आसान होगा. 

क्या होगा फायदा?
वोडा-आइडिया की नई साझेदारी कंपनी के बड़े नेटवर्क विस्तार योजना का हिस्सा है. एसएआर टेलीवेंचर बीएसएनएल नेटवर्क को किराए पर ले सकता है. इससे कंपनी 1000 नए टावरों को खड़ा करने की तैयारी में है. इसके लिए कंपनी ने 42.5 करोड़ रुपये के निवेश की योजना बनाई है. कंपनी अगले दो साल में 26,000 नई 4G साइट स्थापित करेगी.

4G नेटवर्क की क्वालिटी में सुधार पर जोर
आपको बता दें, मौजूदा समय में 4G नेटवर्क के साथ भारत में 5G नेटवर्क भी मौजूद है. हालांकि ज्यादातर यूजर्स 4G मोबाइल नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहे हैं. यही वजह है कि वोडा-आईडिया की ओर से 4G नेटवर्क क्वॉलिटी में सुधार किया जा रहा है. एक्सपर्ट का भी मानना है कि अभी भारत में 4G और 5G नेटवर्क एक साथ चलेंगे, 4G नेटवर्क अचानक से खत्म नहीं होंगे. ऐसी संभावना है कि 4G नेटवर्क पर 5G नेटवर्क क्वलिटी का विस्तार किया जाएगा. यही वजह है कि Vi और Airtel जैसी कंपनियां लगातार अपने 4G नेटवर्क को चुस्त-दुरुस्त कर रही हैं.

इसे भी पढ़ें-1 अगस्त से होने जा रहे ये 4 बदलाव, आपकी जेब पर पड़ेगा इसका असर
 
टैग्स  
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

14 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

15 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

16 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

17 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

20 hours ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

14 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

10 hours ago