होम / बिजनेस / दूध और चीनी का जिक्र कर Vedanta के चेयरमैन ने बताई अपनी सफलता की कहानी

दूध और चीनी का जिक्र कर Vedanta के चेयरमैन ने बताई अपनी सफलता की कहानी

वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया है कि वो कैसे अपने बिजनेस को लगातार बढ़ा रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

ताइवान की कंपनी फॉक्सकॉन के साथ मिलकर गुजरात में सेमीकंडक्टर प्लांट लगा रहे वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल की सफलता सभी को आकर्षित करती है. बीते कुछ सालों में उन्होंने कारोबारी दुनिया में अपनी एक अलग जगह बनाई है. लिहाजा, लोग यह जानने को उत्सुक रहते हैं कि वह लगातार अपना बिजनेस कैसे बढ़ा रहे हैं? अब उन्होंने खुद ही इसका जवाब दे दिया है. अनिल अग्रवाल ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में उदाहरण के साथ अपनी सफलता के मंत्र के बारे में बताया है.

अग्रवाल देते हैं ये दो सलाह 
वेदांता ग्रुप के चेयरमैन ने अपनी Linkedin पोस्ट में लिखा है, 'अक्सर एंटरप्रेन्योर्स मुझसे पूछते हैं कि बिजनेस को कैसे आगे बढ़ाएं? मैं उन्हें केवल दो सलाह देता हूं. पहली - युवा टैलेंट को मौका दें और दूसरी - स्थानीय लोगों को बिजनेस चलाने की आजादी दें'. इस दौरान उन्होंने 1990 में एक दिवालिया कंपनी के अधिग्रहण और सफलता की कहानी का भी जिक्र किया है.   

अंग्रेजी कमजोर, ज्ञान का अंबार 
उन्होंने लिखा है, '1990 में मुझे ऑस्ट्रेलिया की एक कंपनी के दिवालिया होने के बारे में पता चला. जिसका नाम था कॉपर माइंस ऑफ तस्‍मानिया. मैं भी उस कंपनी को खरीदना चाहता था और इसलिए ऑस्ट्रेलिया पहुंच गया. हालांकि, मुझे सुझाव दिया गया कि ये सौदा जोखिम भरा हो सकता है, मगर मेरा भरोसा बहुत मजबूत था. इस डील को फाइनल करने के लिए मैं तस्‍मानिया के प्रधानमंत्री से भी मिला. मेरी अंग्रेजी ज्यादा अच्छी नहीं थी, लेकिन मेरे पास फुलप्रूफ प्लान था और मैं उन्हें अपनी बात समझाने में सफल रहा'.

युवा लड़के पर जताया भरोसा
अनिल अग्रवाल की योजना से प्रभावित होकर तस्‍मानिया के प्रधानमंत्री ने उन्हें यह प्लांट देने का फैसला किया और 25 लाख डॉलर में डील फाइनल हो गई. अग्रवाल ने अपनी पोस्ट में लिखा है - प्लांट खरीदने के बाद मैंने दो काम किए. पहला- प्‍लांट के जनरल मैनेजर को ही कंपनी का प्रमुख बनाया. क्योंकि मैं उस युवा लड़के को अपने तरीके से काम करने की आजादी देना चाहता था. जिस लगन और समर्पण के साथ उसने काम किया, वैसी लगन मुझे कंपनी के किसी भी टॉप अधिकारी में नजर नहीं आई थी. वह मेरे फैसले पर खरा उतरा और कंपनी को नई ऊंचाईयों पर ले गया. कंपनी ने 25 मिलियन डॉलर का मुनाफा कमाया और अगले 10 वर्षों तक लगातार मुनाफा कमाती रही.  

ऐसे मिले बेहतर परिणाम
दूसरा- मैंने सीनियर लीडरशिप को केवल 3 लोगों तक सीमित करते हुए कंपनी का पूरा कामकाज स्‍थानीय लोगों को सौंप दिया. जैसे दूध में चीनी मिलाने पर उसकी मिठास बढ़ जाती है, बिल्‍कुल वैसे ही, जब आप अपने घर से दूर किसी दूसरे देश में व्यापार स्‍थापित करते हैं, तो आपको बेहतर परिणाम के लिए स्‍थानीय लोगों के साथ मिलकर काम करना होगा. अग्रवाल ने आगे कहा, 'हमने स्थानीय लोगों पर भरोसा किया और युवा प्रतिभाओं को अपने ढंग से काम करने की आजादी दी. ऑस्‍ट्रेलिया में हमारी सफलता ने आगे बढ़ने का रास्ता खोल दिया'.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

13 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

14 hours ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

17 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

18 hours ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

18 hours ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

13 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

14 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

18 hours ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

13 hours ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

17 hours ago