होम / बिजनेस / IPO में पैसे लगाकर कमाना है मुनाफा? ये हो सकता है बेहतर विकल्प!

IPO में पैसे लगाकर कमाना है मुनाफा? ये हो सकता है बेहतर विकल्प!

जहां यह IPO 25 सितंबर को जनता के लिए खोल दिया जाएगा, वहीं आप 27 सितंबर तक इस IPO को सबस्क्राइब कर सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

क्या आप भी IPO में पैसे लगाकर बंपर मुनाफा कमाना चाहते हैं? अगर हां, तो ये खबर आपके लिए ही है. इंटिग्रेटेड सर्विस प्रदान करने वाली कंपनी अपडेटर सर्विसेज लिमिटेड का IPO 25 सितंबर को जनता के लिए खोला जाएगा और अगर आप IPO की तलाश में हैं तो ये आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है. 

NSE और BSE पर लिस्ट होगा IPO
इस IPO के माध्यम से कंपनी 640 करोड़ रुपए इकट्ठा करने के बारे में विचार कर रही है. जहां यह IPO 25 सितंबर को जनता के लिए खोल दिया जाएगा, वहीं आप 27 सितंबर तक इस IPO को सबस्क्राइब कर सकते हैं. इस IPO के लिए कंपनी ने 280 रूपए प्रति शेयर से 300 रूपए प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है. इसके साथ ही कंपनी द्वारा इस IPO को भारत के दोनों प्रमुख बाजारों NSE (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) और BSE (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) पर लिस्ट करने का प्रस्ताव भी रखा गया है. 

कहां इस्तेमाल होगा IPO का पैसा?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी द्वारा जारी किये जाने वाले इस IPO में जहां एक तरफ 400 करोड़ रुपयों के शेयर को पूरी तरह से नए सिरे से जारी किया जाएगा, वहीँ 80 लाख शेयरों को OFS (ऑफर फॉर सेल) के माध्यम से प्रमोटर्स द्वारा जरी किया जाएगा. आपको बता दें कि कंपनी द्वारा इन शेयरों के लिए 10 रूपए की फेस वैल्यू तय की गई है. IPO से इकठ्ठा हुए पैसों का इस्तेमाल कंपनी द्वारा कर्ज चुकाने के साथ-साथ कैपिटल से संबंधित जरूरत को पूरा करने और कारोबार को बढाने के लिए भी किया जाएगा. 

Updater Services IPO
आपको बता दें कि कंपनी द्वारा यह जानकारी भी साझा की गई है कि कंपनी ने IPO से पहले एंकर इन्वेस्टर्स से 285 करोड़ रुपयों की राशि इकट्ठी की है. कंपनी के एंकर इन्वेस्टर्स की लिस्ट में ICICI प्रुडेंशियल (ICICI Prudnetial), BNP पारिबा (BNP Paribas) और सिंगापुर की नोमुरा (Nomura) जैसी कंपनियों के नाम शामिल हैं. आपको बता दें कि कंपनी द्वारा शेयरों को लॉट में जारी किया जाएगा और एक लॉट में कंपनी के 50 शेयर शामिल होंगे. 
 
यह भी पढ़ें: IPO से पहले JSW Infra ने इकट्ठा किए 1200 करोड़ रुपए!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

1 day ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

1 day ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

1 day ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

1 day ago

अजंता फार्मा का Q1 मुनाफा 31% बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुंचा, आय में 25% की बढ़ोतरी

US जेनरिक और अफ्रीका कारोबार ने कंपनी की ग्रोथ को दी मजबूती, एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 454 करोड़ रुपये हुआ.

1 day ago

बड़ी खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

1 day ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.