होम / बिजनेस / ट्रंप का बड़ा ऐलान: अमेरिका में 50 साल बाद बनेगी नई तेल रिफाइनरी, रिलायंस करेगी निवेश

ट्रंप का बड़ा ऐलान: अमेरिका में 50 साल बाद बनेगी नई तेल रिफाइनरी, रिलायंस करेगी निवेश

टेक्सास के ब्राउनसविले में प्रस्तावित इस परियोजना की लागत करीब 300 अरब डॉलर बताई जा रही है और इसमें भारत की रिलायंस इंडस्ट्रीज के निवेश की बात कही गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 6 months ago

ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा ऐलान किया है. ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका में लगभग 50 साल बाद पहली नई तेल रिफाइनरी स्थापित की जाएगी. टेक्सास के ब्राउनसविले में प्रस्तावित इस परियोजना की लागत करीब 300 अरब डॉलर बताई जा रही है और इसमें भारत की रिलायंस इंडस्ट्रीज के निवेश की बात कही गई है. हालांकि रिलायंस की ओर से इस दावे की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर की घोषणा

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर इस परियोजना की घोषणा की. उन्होंने बताया कि यह रिफाइनरी ‘अमेरिका फर्स्ट रिफाइनिंग’ के तहत बनाई जाएगी और इसमें भारत की सबसे बड़ी निजी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज निवेश के रूप में सहयोग करेगी. ट्रंप ने इस परियोजना को अमेरिका के ऊर्जा क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक कदम बताया.

300 अरब डॉलर का बताया ऐतिहासिक निवेश

ट्रंप ने कहा कि टेक्सास के ब्राउनसविले में बनने वाली यह रिफाइनरी करीब 300 अरब डॉलर की परियोजना होगी. उन्होंने इसे अमेरिका के इतिहास के सबसे बड़े निवेशों में से एक बताया. साथ ही भारत में अपने साझेदारों और रिलायंस इंडस्ट्रीज का इस संभावित निवेश के लिए धन्यवाद भी दिया. हालांकि अब तक रिलायंस इंडस्ट्रीज की ओर से इस निवेश को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

ब्राउनसविले पोर्ट पर बनेगी रिफाइनरी

यह रिफाइनरी टेक्सास के ब्राउनसविले पोर्ट पर बनाई जाएगी, जो अमेरिका के खाड़ी तट का एक अहम शिपिंग हब माना जाता है. माना जा रहा है कि इस रिफाइनरी से अमेरिका के घरेलू बाजार में ईंधन की आपूर्ति मजबूत होगी और साथ ही वैश्विक ऊर्जा निर्यात में भी बढ़ोतरी हो सकती है.

ऊर्जा सुरक्षा और अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा

ट्रंप के अनुसार इस परियोजना से अमेरिका की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती मिलेगी और देश का ऊर्जा उत्पादन भी बढ़ेगा. उन्होंने कहा कि यह निवेश अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर अरबों डॉलर का सकारात्मक असर डालेगा और इससे दक्षिण टेक्सास क्षेत्र में बड़े पैमाने पर आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी.

दुनिया की सबसे ‘साफ’ रिफाइनरी का दावा

अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया कि यह रिफाइनरी पर्यावरण के लिहाज से बेहद उन्नत तकनीक से बनाई जाएगी और इसे दुनिया की सबसे ‘क्लीन’ यानी स्वच्छ रिफाइनरियों में शामिल किया जाएगा. इसके निर्माण और संचालन से हजारों लोगों को रोजगार मिलने की भी संभावना जताई गई है.

आर्थिक नीतियों को दिया श्रेय

ट्रंप ने इस बड़े निवेश को अपनी सरकार की आर्थिक नीतियों से भी जोड़ा. उनका कहना है कि परमिट प्रक्रिया को आसान बनाने और टैक्स में कटौती जैसे फैसलों की वजह से अमेरिका में बड़े निवेश आकर्षित हो रहे हैं. ट्रंप ने कहा कि उनकी ‘अमेरिका फर्स्ट’ नीति के चलते अरबों डॉलर की परियोजनाएं फिर से अमेरिका की ओर लौट रही हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

PhonePe को UAE में दो पेमेंट लाइसेंस के लिए सैद्धांतिक मंजूरी, अंतरराष्ट्रीय विस्तार की ओर बढ़ी कंपनी

UAE के सेंट्रल बैंक ने रिटेल पेमेंट सर्विसेज और कार्ड स्कीम्स तथा स्टोर्ड वैल्यू फैसिलिटीज के लिए दी इन-प्रिंसिपल अप्रूवल; कारोबार शुरू करने से पहले लेनी होगी अंतिम मंजूरी

12 minutes ago

सिर्फ कॉल-SMS चाहिए तो नहीं देना होगा डेटा का पैसा, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को दिया नया निर्देश

30 दिन तक की वैधता वाले वॉइस और SMS-ओनली प्लान लाना होगा, कम डेटा इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों और दूसरी सिम रखने वालों को मिल सकता है फायदा

1 hour ago

HDFC बैंक के मुनाफे की राह में फंडिंग कॉस्ट बनी चुनौती, CASA में Axis बैंक से 600 बेसिस पॉइंट पीछे

ICICI सिक्योरिटीज की रिपोर्ट के मुताबिक, डिपॉजिट जुटाने की लागत अब बैंकों के लिए बड़ा अंतर पैदा करने वाला कारक बन रही है. कम फंडिंग कॉस्ट से बैंकों को मार्जिन बनाए रखने और कर्ज कारोबार बढ़ाने में मदद मिलती है

1 hour ago

अडानी ग्रुप की 5 कंपनियों ने सेबी के साथ निपटाया मामला, चुकाए 1.5 करोड़ रुपये

सेबी के मौजूदा निपटान आदेश में जिन मामलों का निपटारा किया गया है, वे संबंधित पक्ष लेनदेन के खुलासे और ऑडिट रिपोर्ट से जुड़े कथित अनुपालन उल्लंघनों पर केंद्रित हैं.

3 hours ago

भारत की आर्थिक रफ्तार ने बढ़ाया भरोसा, WEF सर्वे में 74% मुख्य अर्थशास्त्रियों को मजबूत ग्रोथ की उम्मीद

WEF के अनुसार, सर्वे में शामिल 98 फीसदी अर्थशास्त्रियों को अगले एक साल में भारत में औसत या उससे बेहतर आर्थिक वृद्धि की उम्मीद है.

3 hours ago

बड़ी खबरें