✕

होम / बिजनेस / आज शेयर बाजार में तेजी के संकेत, इन स्टॉक्स में बन सकता है मुनाफा

आज शेयर बाजार में तेजी के संकेत, इन स्टॉक्स में बन सकता है मुनाफा

सोमवार को BSE का सेंसेक्स 76.54 अंक की बढ़त के साथ 80,787.30 पर बंद हुआ. वहीं, NSE का निफ्टी 32.15 अंक बढ़कर 24,773.15 पर पहुंचा. का

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

कल घरेलू शेयर बाजार में मजबूती देखने को मिल. वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद से निवेशकों का भरोसा बढ़ा. कारोबार के अंत तक बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों हरे निशान पर बंद हुए. सोमवार यानी 08 सितंबर को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 76.54 अंक यानी 0.09% की बढ़त के साथ 80,787.30 पर बंद हुआ. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 32.15 अंक यानी 0.13% बढ़कर 24,773.15 पर पहुंचा. कारोबार के आखिरी घंटों में मुनाफावसूली के बावजूद बाजार मजबूती बनाए रखने में सफल रहा.

सेंसेक्स की बड़ी कंपनियों का हाल

सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा मोटर्स 3.97% और महिंद्रा एंड महिंद्रा 3.96% की तेजी के साथ टॉप गेनर रहे. इसके अलावा मारुति, अडानी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस और अल्ट्राटेक सीमेंट में भी खरीदारी देखने को मिली. दूसरी ओर, ट्रेंट में 3.81% की गिरावट रही. एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, एलएंडटी, टीसीएस, पावर ग्रिड और सन फार्मा के शेयर नुकसान में रहे.

इन शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार आज जिन शेयरों पर मजबूती दिख रही है, उनमें Suven Pharma, Gujarat Mineral Development, Bharat Forge, JP Power, Ashok Leyland, Motherson Sumi Wiring India और JM Financial शामिल है. दरअसल, इन स्टॉक्स ने अपना 52 हफ्ते का ऊपरी स्तर पार कर लिया है, जो इनके मजबूत ट्रेंड की ओर इशारा करता है.

इन शेयरों पर भी रखें नजर

आज शेयर बाजार में कई प्रमुख कंपनियां निवेशकों की नजर में रहेंगी, इनमें खासकर आईटी, इंफ्रास्ट्रक्चर, फार्मा, रियल एस्टेट और ऑटो सेक्टर से जुड़ी दिग्गज कंपनियां शामिल हैं. दरअसल, Vedanta EV इंडस्ट्री की मांग को देखते हुए 12,500 करोड़ रुपये का निवेश कर उत्पादन क्षमता बढ़ा रही है. TVS ने 22 सितंबर से GST दरों में कटौती का लाभ ग्राहकों को देने की घोषणा की है. Voltamp Transformers के प्रमोटर ब्लॉक डील के जरिए 7% हिस्सेदारी बेच सकते हैं. RailTel को बिहार एजुकेशन प्रोजेक्ट से 713 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले हैं, जबकि Strides Pharma ने Kenox के साथ अमेरिकी बाजार के लिए नोजल स्प्रे विकसित करने की साझेदारी की है. IRB Infrastructure की टोल कलेक्शन में सालाना 12% की वृद्धि दर्ज की गई है. Brigade Enterprises ने बेंगलुरु में 2,500 करोड़ रुपये की लग्जरी हाउसिंग डील की है. HUDCO ने नागपुर मेट्रोपॉलिटन अथॉरिटी के साथ 11,300 करोड़ रुपये की फंडिंग का समझौता किया है. John Cockerill India को गोडावरी पावर से 50 करोड़ का कोल्ड रोलिंग मिल प्रोजेक्ट मिला है.
 
इन शेयरों में मंदी के संकेत

तकनीकी संकेतक एमएसीडी (MACD) ने कुछ शेयरों में गिरावट का रुझान दिखाया है. इनमें *Amber Enterprises, EID Parry, Trent, Godfrey Philips, Coromandel International, Blue Star* और *PVR* शामिल हैं. इन स्टॉक्स में आने वाले दिनों में कमजोरी देखने को मिल सकती है. विशेषज्ञों का कहना है कि आज बाजार में तेजी का माहौल रहा. हालांकि, चुनिंदा शेयरों में गिरावट के संकेत भी मिल रहे हैं. निवेशकों के लिए यह समय है कि वे तेजी वाले शेयरों पर नजर बनाए रखें और मंदी दिखा रहे स्टॉक्स से दूरी बनाकर चलें.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

3 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

5 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

5 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

7 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

7 hours ago

बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

5 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

3 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

13 hours ago