✕

होम / बिजनेस / इस हफ्ते बाजार में रहेगी हलचल: 4 IPO होंगे लॉन्च, 11 कंपनियां होंगी लिस्टेड

इस हफ्ते बाजार में रहेगी हलचल: 4 IPO होंगे लॉन्च, 11 कंपनियां होंगी लिस्टेड

इस हफ्ते आईपीओ बाजार में विविध क्षेत्रों की कंपनियों की भागीदारी और लिस्टिंग से निवेशकों को नए अवसर मिलेंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

इस सप्ताह शेयर बाजा में आईपीओ (IPO) से जुड़ी गतिविधियों में जबरदस्त हलचल देखने को मिलेगी. एक ओर जहां चार नए इश्यू सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने जा रहे हैं, वहीं 11 कंपनियों की स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग भी होगी. मेनबोर्ड और एसएमई (SME) दोनों सेगमेंट में कंपनियों की मजबूत मौजूदगी दिखेगी. इस हफ्ते ज्वैलरी, कृषि, प्रकाशन और रियल एस्टेट जैसे विविध क्षेत्रों की कंपनियों के आईपीओ खुलेंगे. यह उन निवेशकों के लिए बड़ा अवसर है जो बाजार में नए विकल्पों की तलाश में हैं. तो आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

ओपन होने वाले 4 बड़े IPO

1. ब्लूस्टोन ज्वैलरी आईपीओ

तारीख : 11 अगस्त से 13 अगस्त
सेगमेंट : मेनबोर्ड
बेंगलुरु की प्रमुख ज्वैलरी कंपनी ब्लूस्टोन 1,540.65 करोड़ रुपये का फंड जुटाएगी. इसमें से 820 करोड़ रुपये फ्रेश इश्यू से और 720.65 करोड़ रुपये ऑफर फॉर सेल से आएंगे. शेयर की प्राइस बैंड 492-517 रुपये तय की गई है और लॉट साइज 29 शेयर का होगा.
लिस्टिंग डेट : 19 अगस्त
लीड मैनेजर : एक्सिस कैपिटल, कोटक महिंद्रा कैपिटल, आईआईएफएल कैपिटल

2. रीगल रिसोर्सेज आईपीओ

तारीख : 12 अगस्त से 14 अगस्त
सेगमेंट : मेनबोर्ड
मक्का आधारित स्टार्च और विशेष उत्पाद बनाने वाली इस कंपनी का आईपीओ 306 करोड़ रुपये का होगा. इसमें 210 करोड़ फ्रेश इश्यू और 96 करोड़ ऑफर फॉर सेल शामिल हैं. प्राइस बैंड 96-102 रुपये है और लॉट साइज 144 शेयरों का होगा.
लिस्टिंग डेट : 20 अगस्त
लीड मैनेजर : पैंटोमैथ कैपिटल और सुमेधा फिस्कल

3. इकोडेक्स पब्लिशिंग सॉल्यूशंस (SME IPO)

तारीख : 11 अगस्त से 13 अगस्त
फंड साइज : 42.03 करोड़ रुपये
प्रकाशन क्षेत्र की यह कंपनी बीएसई एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होगी. प्राइस बैंड 98-102 रुपये तय किया गया है. फंड का उपयोग नए ऑफिस, हार्डवेयर और कार्यशील पूंजी के लिए किया जाएगा.
लिस्टिंग डेट : 19 अगस्त

4. महेंद्र रियल्टर्स एंड इंफ्रास्ट्रक्चर (SME IPO)

तारीख : 12 अगस्त से 14 अगस्त
फंड साइज : 49.45 करोड़ रुपये
यह आईपीओ एनएसई एसएमई प्लेटफॉर्म पर आएगा. प्राइस बैंड 75-85 रुपये रहेगा. कंपनी जुटाई गई राशि का उपयोग पूंजी और अन्य कॉर्पोरेट खर्चों में करेगी.
लिस्टिंग डेट : 20 अगस्त

इस हफ्ते लिस्ट होंगी 11 कंपनियां

इस सप्ताह मेनबोर्ड और एसएमई दोनों सेगमेंट में कुल 11 आईपीओ की लिस्टिंग तय है. इनमें मेनबोर्ड में  हाईवे इन्फ्रास्ट्रक्चर 12 अगस्त,  जेएसडब्ल्यू सीमेंट 14 अगस्त और ऑल टाइम प्लास्टिक्स 14 अगस्त को लिस्ट होगी. वहीं, बीएसई एसएमई में एसेक्स मरीन, बीएलटी लॉजिस्टिक्स और एनएसई एसएमई में आराध्या डिस्पोजल इंडस्ट्रीज, ज्योति ग्लोबल प्लास्ट, पार्थ इंजीनियरिंग इलेक्ट्रिकल्स, भदोरे इंडस्ट्रीज 11 अगस्त यानी आज लिस्ट होंगी.

इसके अलावा 14 अगस्त को सावलिया फूड्स प्रोडक्ट्स और कॉनप्लेक्स सिनेमाज की लिस्टिंग होगी.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

16 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

18 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

19 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

20 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

20 hours ago

बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

18 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

16 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 day ago