✕

होम / बिजनेस / बड़े बदलाव के बाद ऐसी दिखने वाली है Air India, देखेंगे तो देखते ही रह जाएंगे

बड़े बदलाव के बाद ऐसी दिखने वाली है Air India, देखेंगे तो देखते ही रह जाएंगे

एयर इंडिया ने बड़ी संख्‍या में नए विमानों का ऑर्डर दिया है. ये विमान इस सर्दी के मौसम से भारत में आने शुरु हो जाएंगे. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

एयर इंडिया सिर्फ नई फ्लीट ही नहीं खरीद रही है बल्कि अपने पूरे रंग रूप को ही बदलने पर काम कर रही है. पिछले हफ्ते जहां एयर इंडिया की लेडी क्रू की ड्रेस को लेकर खबर आई थी वहीं अब इस हफ्ते एयर इंडिया के नए स्‍वरूप की तस्‍वीरें सामने आ गई हैं. फ्रांस की एक पेंट शॉप में जहां एयर इंडिया का विमान फिनिशिंग के आखिरी चरण में है. वहां से ये तस्‍वीरें सामने आई हैं. इसके बारे में जानकारी देते हुए एयर इंडिया ने कहा है कि इस विंटर में नए विमान भारत में आने वाले हैं.  

कंपनी ने अपने ट्वीट में क्‍या कहा? 
एक्स पर तस्वीरें साझा करते हुए, एयर इंडिया ने कहा: यहां टूलूज़ में पेंट की दुकान पर हमारे विमान ए350 का पहला लुक है. हमारे ए350 इस सर्दी में घर आना शुरू हो जाएंगे... @एयरबस.

अगस्‍त में एक नये लोगों को जारी कर चुकी है एयर इंडिया 
एयर इंडिया हर स्‍तर पर अपने स्‍वरूप को बदलने में जुटा है. इससे पहले अगस्‍त में एयर इंडिया की ओर से लोगो को बदलने के बाद नए लोगो का अनावरण किया जा चुका है. इस नए लोगों में कंपनी ने अपने पुराने मूल रेड कलर और सफेद रंग को पहले की तरह बरकरार रखा है. इसमें बैंगनी रंग को जोड़ा गया है. एयर इंडिया ने नए लोगो का नाम विस्‍टा रखा है. कंपनी पहले बता चुकी है वो अपने नए स्‍वरूप को बदलने के लिए 400 मिलियन डॉलर का भारी भरकम निवेश करने जा रही है. 

क्‍या बोले टाटा संस के चेयरमैन? 
इस बदलाव के बारे में अपनी बात रखते हुए टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा कि एयर इंडिया की ये जो खिड़की है ये हमारी अपार संभावनाओं, प्रगति आत्‍मविश्‍वास और हर चीज को दर्शाता है. उन्‍होंने कहा कि एयर इंडिया का केवल रंग रूप ही नहीं बदल रहे हैं बल्कि हम इसके मानव संसाधन से लेकर हर चीज को बदलने की कोशिश कर रहे हैं जिससे इसे लोगों के संतोषजनक स्‍तर पर लाया जा सके. उन्‍होंने कहा कि हम जानते हैं कि हमें कहां पहुंचना है. नया लोगो हमारी ऊर्जा से लेकर हर चीज को दर्शाता है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

1 hour ago

टाटा स्टील को दूसरी छमाही में घरेलू स्टील मांग 8-10% बढ़ने की उम्मीद, नीदरलैंड्स प्रोजेक्ट पर बातचीत जारी

टाटा स्टील अपने नीदरलैंड्स स्थित प्रोजेक्ट में बदलाव को लेकर वहां की सरकार के साथ लगातार बातचीत कर रही है. कंपनी बाध्यकारी समझौते की ओर बढ़ने से पहले कई लंबित मुद्दों को सुलझाना चाहती है.

1 hour ago

RBI के फैसले से आज तय होगी बाजार की दिशा, गिफ्ट निफ्टी 110 अंक टूटा; इन शेयरों पर नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी मंगलवार को सेंसेक्स 685.34 अंक यानी 0.95 फीसदी चढ़कर 73,067.81 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 220.35 अंक यानी 0.98 फीसदी की बढ़त के साथ 22,776.10 पर पहुंच गया.

1 hour ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

16 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

19 hours ago


बड़ी खबरें

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

1 hour ago

टाटा स्टील को दूसरी छमाही में घरेलू स्टील मांग 8-10% बढ़ने की उम्मीद, नीदरलैंड्स प्रोजेक्ट पर बातचीत जारी

टाटा स्टील अपने नीदरलैंड्स स्थित प्रोजेक्ट में बदलाव को लेकर वहां की सरकार के साथ लगातार बातचीत कर रही है. कंपनी बाध्यकारी समझौते की ओर बढ़ने से पहले कई लंबित मुद्दों को सुलझाना चाहती है.

1 hour ago

RBI के फैसले से आज तय होगी बाजार की दिशा, गिफ्ट निफ्टी 110 अंक टूटा; इन शेयरों पर नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी मंगलवार को सेंसेक्स 685.34 अंक यानी 0.95 फीसदी चढ़कर 73,067.81 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 220.35 अंक यानी 0.98 फीसदी की बढ़त के साथ 22,776.10 पर पहुंच गया.

1 hour ago

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे देश के 29वें वायु सेना प्रमुख, 31 अक्टूबर को संभालेंगे कमान

लगभग चार दशक के अपने सैन्य करियर के दौरान एयर मार्शल दीक्षित कई महत्वपूर्ण अभियानों और गतिविधियों का हिस्सा रहे हैं. इनमें ऑपरेशन सफेद सागर, ऑपरेशन रक्षक और ऑपरेशन सिंदूर शामिल हैं.

1 hour ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

20 hours ago