✕

होम / बिजनेस / यह ई-कॉमर्स कंपनी फिर से करने जा रही कर्मचारियों की छंटनी, जानिए क्या है वजह?

यह ई-कॉमर्स कंपनी फिर से करने जा रही कर्मचारियों की छंटनी, जानिए क्या है वजह?

इस दिग्गज ई-कॉमर्स ने हाल की तिमाहियों में अपनी सेल्स ग्रोथ में गिरावट देखी है क्योंकि बढ़ती ब्याज दरों के बीच कंपनियों ने अपने क्लाउड खर्च में कटौती की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

टेक इंडस्ट्री में छंटनी का सिलसिला जारी है. ई-कॉमर्स कंपनी Amazon में एक बार फिर छंटनी होने जा रही है. इस बार कंपनी की क्लाउड कंप्यूटिंग डिवीजन अपने फिजिकल रिटेल स्टोर्स के लिए टेक्नोलॉजी विकसित करने वाले और सेल्स, मार्केटिंग यूनिट्स, ग्लोबल सर्विसेज डिवीजन में सैकड़ों कर्मचारियों की छंटनी कर रही है. Amazon ने जनवरी 2024 में अपनी 'बाय विद प्राइम' यूनिट से लगभग 30 कर्मचारियों को निकाला था. इसके अलावा प्राइम वीडियो और MGM स्टूडियो बिजनेस में भी सैकड़ों लोगों की नौकरी गई थी.

क्यों की जा रही है छंटनी?

Amazon Web Services (AWS) के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि हमने ऑर्गेनाइजेशन के कुछ ऐसे टारगेटेड एरियाज की पहचान की है, जिन्हें स्ट्रीमलाइन करने की जरूरत है. ऐसा इसलिए किया ताकि हम प्रमुख रणनीतिक क्षेत्रों पर अपने प्रयासों पर फोकस करना जारी रख सकें. इससे काफी ज्यादा असर पड़ेगा. हमने ये निर्णय यूं ही नहीं लिए और हम Amazon के अंदर और बाहर नए रोल्स में ट्रांजीशन के दौरान कर्मचारियों को सपोर्ट करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी ने Amazon के स्वामित्व वाले और थर्ड पार्टी स्टोर्स में कुछ एप्लीकेशंस के इस्तेमाल में व्यापक रणनीतिक बदलाव के चलते स्टोर टेक्नोलॉजी डिवीजन में कटौती करने का फैसला किया.

Bharat में कहां मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाएगी Tesla और क्यों? यहां मिलेगा हर जवाब

Just Walk Out टीम में हो रही छंटनी

अमेजन वेब सर्विस (AWS) की स्टोर टेक्नोलॉजी टीम में कटौती तब हुई है, जब Amazon ने कहा है कि वह अपने यूएस फ्रेश स्टोर्स में कैशियरलेस चेकआउट सिस्टम हटा देगा. AWS यूनिट में कैशियरलेस तकनीक की देखरेख करने वाली टीमें शामिल हैं, जिन्हें जस्ट वॉक आउट (Just Walk Out) कहा जाता है. साथ ही इसके डैश स्मार्ट कार्ट (Dash Smart Kart) और Amazon वन पाम-बेस्ड पेमेंट टेक्नोलॉजी (One Palm Based Technology) भी शामिल है. स्टोर टेक्नोलॉजी टीम को 2022 में Amazon के रिटेल ग्रुप से निकालकर क्लाउड कंप्यूटिंग डिवीजन में शामिल किया गया था.

2022 से हो रही है छंटनी

एक साल से अधिक समय तक बड़े पैमाने पर छंटनी के बाद भी Amazon ने अपने कर्मचारियों की संख्या में कटौती जारी रखी है. छंटनी का सिलसिला 2022 के अंत से शुरू हुआ और 2023 में जारी रहा. इस दौरान कंपनी ने अब तक की सबसे बड़ी छंटनी की, जिससे कंपनी के लगभग हर क्षेत्र में 27,000 से अधिक नौकरियों में कटौती हुई. इस साल अब तक Amazon ने अपनी ऑडिबल (Audible), बाय विद प्राइम (Buy With Prime) और प्राइम वीडियो (Prime Video) और एमजीएम स्टूडियो (MGM Studio) यूनिट्स में कर्मचारियों की छंटनी की है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

1 hour ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

1 hour ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

2 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

4 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

5 hours ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

2 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.

6 hours ago