होम / बिजनेस / MTNL से इस कंपनी को मिला 1600 करोड़ रुपये का प्रजेक्ट, बढ़ गए शेयर के  भाव!

MTNL से इस कंपनी को मिला 1600 करोड़ रुपये का प्रजेक्ट, बढ़ गए शेयर के  भाव!

मल्टीबैगर NBCC (India) Limited को MTNL से एक बड़ा प्रोजेक्ट मिला है. इसका असर गुरुवार को ट्रेडिंग के दौरान कंपनी के शेयर में देखने को मिला है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मल्टीबैगर एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड (NBCC) ने महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (MTNL) के साथ एक प्रजेक्ट के लिए साझेदारी की घोषणाकी है. इस खबर के बाद गुरुवार सुबह शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के दौरान कंपनी के शेयर में तेजी देखने को मिली. सुबह ट्रेड की शुरुआत होते ही कंपनी के शेयर में 4.5 प्रतिशत की तेजी आ गई. वहीं, खबर लिखने तक शेयर 2.36 प्रतिशत की तेजी के साथ ट्रेड करते दिखे. तो चलिए जानते हैं कंपनी को एमटीएनए से मिला ये प्रोजेक्ट क्या है और इसकी कीमत कितनी है? 

कैसी है एनबीसीसी के शेयर की स्थिति?
एनएसई पर गुरुवार को एनबीसीसी (इंडिया) के शेयर की कीमत 177.01 रुपये पर खुली, जो पिछले बंद भाव से करीब 1 प्रतिशत अधिक था. इसके बाद एनबीसीसी के शेयर की कीमत 4.5 प्रतिशत की बढ़त के साथ 183.65 रुपये के इंट्राडे हाई पर पहुंच गई. वहीं, खबर लिखने के दौरान दोपहर करीब 12.30 बजे इसके शेयर 2.36 प्रतिशत की तेजी के साथ 179.85 रुपये पर ट्रेड करता दिखा. पिछले एक साल में NBCC के शेयर 229 पर्सेंट का मल्टीबैगर रिटर्न दे चुके हैं. वहीं, इस साल अब तक इसने 120 पर्सेंट से अधिक का रिटर्न दिया है. 

एमटीएनल से मिले प्रोजेक्ट में क्या है?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड और महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (एमटीएनएल) के बीच करीब 13.88 एकड़ के एक प्रमुख भूमि पार्सल को विकसित करने के लिए एक एमओयू पर साइन किए गए हैं. इस प्रोजेक्ट का मूल्य लगभग 1,600 करोड़ रुपये है. नियमित ऑर्डर इनफ्लो एनबीसीसी की ऑर्डर बुक में जुड़ रहे हैं, जिसे पहले नेशनल बिल्डिंग्स कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन लिमिटेड के नाम से जाना जाता था. मजबूत ऑर्डर फ्लो और अपेक्षित मुद्रीकरण एनबीसीसी (इंडिया) शेयर कीमतों की संभावनाओं पर विश्लेषकों को सकारात्मक रखता है.
(डिस्‍क्‍लेमर:  शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है, इसलिए कोई भी निवेश करने से पहले किसी विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें)
 
इसे भी पढ़ें-Import और Export का बिजनेस शुरू करने वालों की हर परेशानी होगी दूर, सरकार ने लॉन्च किया ये नया पोर्टल

टैग्स
सम्बंधित खबरें

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

17 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

17 hours ago

बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

19 hours ago