होम / बिजनेस / टूट गया रिलायंस रिटेल और इस ब्रिटिश कंपनी का ज्वाइंट वेंचर, देशभर में बंद होने लगे स्टोर!

टूट गया रिलायंस रिटेल और इस ब्रिटिश कंपनी का ज्वाइंट वेंचर, देशभर में बंद होने लगे स्टोर!

ब्रिटेन के फुटवियर ब्रांड क्लार्क्स (Clarks) ने रिलायंस रिटेल (Reliance Retail) के साथ 2 साल पुरानी पार्टनरशिप तोड़ दी है. देश के कई प्रमुख शहरों में क्लार्क्स के 30 से अधिक स्टोर हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस रिटेल (Reliance Retail) और ब्रिटेन के फुटवियर ब्रांड क्लार्क्स (Clarks) ने अपनी पार्टनरशिप खत्म कर दी है. इन दोनों कंपनियों ने दो साल पहले एक जॉइंट वेंचर बनाया था. इस साझेदारी की शर्तों को लेकर दोनों कंपनियों के बीच काफी मतभेद हुए, जिस कारण यह जॉइंट वेंचर अब खत्म हो चुका है. ऐसे में अब क्लार्क्स ने भारत में अपने स्टोर बंद करना शुरू कर दिया है. तो आइए जानते हैं ये स्टोर कहां पर हैं और किन जगहों पर स्टोर बंद हो चुके हैं?

यहां बंद हुए स्टोर 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ब्रिटिश फुटवियर ब्रैंड ने लगभग 10 दिन पहले इनऑर्बिट मॉल में अपने स्टोर बंद कर दिए थे. हाल ही में उसने डीएलएफ मॉल में भी अपने स्टोर बंद कर दिए हैं. ब्रैंड की वेबसाइट के अनुसार क्लार्क्स ने रिलायंस रिटेल के साथ साझेदारी में भारत में मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, कोलकाता और हैदराबाद जैसे शहरों में 30 से अधिक स्टोर खोले थे. ब्रैंड के डीएलएफ, इनऑर्बिट, लुलु और फीनिक्स मॉल में स्टोर्स हैं. 

क्लार्क्स भारत में पिछले एक दशक से कर रहा व्यापार
क्लार्क्स पिछले एक दशक से भी अधिक समय से भारत में व्यापार कर रहा है. उसने साल 2011 में किशोर बियानी के नेतृत्व वाले फ्यूचर ग्रुप (Future Group) के साथ ज्वाइंट वेंचर बनाया था. फ्यूचर ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी फ्यूचर रिटेल दिवालिया हो चुका है. उधर, भारत में एंट्री करने वाले प्रमुख ग्लोबल ब्रांड्स की पहली पसंद रिलायंस रिटेल है, बावजूद क्लॉर्क्स का रिलायंस रिटेल के साथ भी समझौता सफल नहीं हो सका. क्लार्क्स का भारत में बिजनेस उथल-पुथल के दौर से गुजर रहा है, जबकि इस समय कई ग्लोबल ब्रैंड भारतीय बाजार में अपनी मौजूदगी बढ़ा रहे हैं. 

इसे भी पढ़ें-इस राज्य में वाहन खरीदना हो जाएगा पहले से महंगा, सरकार ने इतना बढ़ाया टैक्स!
 
टैग्स  
सम्बंधित खबरें

तेल कहां है, MCX?

अगर मुझे कभी भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़े, तो वह कुछ ऐसी होगी. लापता बैरल्स का मामला.

1 hour ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

1 hour ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

3 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

4 hours ago

बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

4 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

1 hour ago

तेल कहां है, MCX?

अगर मुझे कभी भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़े, तो वह कुछ ऐसी होगी. लापता बैरल्स का मामला.

1 hour ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

1 hour ago

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

1 hour ago