होम / बिजनेस / इस एयरलाइंस ने किया बड़ा ऐलान, 1000 से ज्यादा महिला पायलट उड़ाएंगी विमान

इस एयरलाइंस ने किया बड़ा ऐलान, 1000 से ज्यादा महिला पायलट उड़ाएंगी विमान

देश की सबसे बड़ी एयरलाइंस कंपनी Indigo लगातार अपनी सर्विस का विस्तार कर रही है, ऐसे में अब कंपनी के पायलट्स की लिस्ट में जल्द ही 1,000 से ज्यादा महिला शामिल होंगी. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत की सबसे बड़ी एयरलाइंस इंडिगो (Indigo) ने महिला सशक्तीकरण की ओर एक बड़ा कदम उठाया है. दरअसल कंपनी अपनी महिला पायलट्स की संख्या को बढ़ाने जा रही है. कंपनी ने इसकी घोषणा कर दी है,  ऐसे में  जल्द ही इंडिगो में महिला पायलट्स को बड़े पैमाने पर नौकरियां मिलनी शुरू होंगी. तो आइए जानते हैं कंपनी कितनी महिला पायलट्स की भर्ती करने जा रही है और इस फैसले का क्या असर होगा?

200 से ज्यादा महिला पायलट्स की होगी भर्ती
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुदार कंपनी के इस फैसले की वजह  अपने वर्कफोर्स को ज्यादा डायवर्स और इंक्लूसिव बनाने का लक्ष्य है. कंपनी अपने टोटल वर्कफोर्स में अगले साल तक महिला पायलटों की संख्या 1,000 से ज्यादा करेगी. अभी कंपनी के पास करीब 800 महिला पायलट हैं. इंडिगो ग्रुप के अनुसार कंपनी एयरलाइन इंजीनियरिंग और फ्लाइंग स्टाफ समेत हर सेगमेंट में बड़े पैमाने पर समावेशिता को बढ़ावा दे रही है. इसी के मद्देनजर कंपनी ने महिला पायलटों की संख्या में इजाफा करने का फैसला किया है. उनका कहना है कि इन्सक्लूसिविटी को बढ़ावा देने के लिए कंपनी 360 डिग्री एप्रोच पर काम कर रही है.

इंडिगो के पास सबसे ज्यादा महिला पायलट्स
इंजीनियरिंग सेगमेंट में महिलाओं की संख्या में कुल मिलाकर करीब 30 प्रतिशत की ग्रोथ हुई है. अभी देश की सभी एयरलाइंस में इंडिगो के पास ही सबसे ज्यादा महिला पायलट हैं. ये कंपनी के टोटल पायलट्स का करीब 14 प्रतिशत है. ग्लोबल लेवल पर भी एयरलाइंस में महिला पायलट्स का औसत 7 से 9 प्रतिशत है.

अगस्त 2025 तक हो जाएगी महिला पायलट्स की भर्ती

इंडिगो के अनुसार महिला पायलटों की संख्या को 1,000 के पार ले जाने का टारगेट अगस्त 2025 तक पूरा हो जाएगा. इंडिगो अभी रोजाना 5000 से अधिक फ्लाइट्स का संचालन करती है. कंपनी के पास टोटल 5,000 से अधिक पायलट हैं. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कंपनी ने बुधवार को अपने एयरबस और एटीआर विमानों के लिए 77 महिला पायलटों को शामिल किया. इंडिगो के पास 31 मार्च 2024 तक 36,860 परमानेंट एम्प्लॉई थे. इसमें 5,038 पायलट और 9,363 केबिन क्रू शामिल थे. गिनती में 713 महिला पायलट शामिल थीं. इसमें एलजीबीटीक्यू वर्ग के कर्मचारी भी हैं.

इसे भी पढ़ें-ITR रिफंड के इंतजार में लाखों लोग, जानिए पहले किसे मिलता है रिफंड और क्या है इसकी पूरी प्रकिया?
 
टैग्स  
सम्बंधित खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

4 minutes ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

1 hour ago

तेल कहां है, MCX?

अगर मुझे कभी भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़े, तो वह कुछ ऐसी होगी. लापता बैरल्स का मामला.

2 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

2 hours ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

3 hours ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

4 minutes ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

5 hours ago