✕

होम / बिजनेस / 52 हफ्ते की नई ऊंचाई पर ये स्टॉक्स, क्या अब है निवेश का सही समय?

52 हफ्ते की नई ऊंचाई पर ये स्टॉक्स, क्या अब है निवेश का सही समय?

बुधवार को BSE सेंसेक्स 304.32 अंक चढ़कर 80,539.91 अंक पर बंद हुआ. वहीं, NSE निफ्टी 131.95 अंककी मजबूती के साथ 24,619.35 अंक पर पहुंचा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

शेयर बाजार में बुधवार को जोरदार तेजी देखने को मिली. अमेरिका में महंगाई दर स्थिर रहने के कारण वैश्विक बाजारों में आई मजबूती का असर घरेलू बाजार पर भी पड़ा. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 304.32 अंक यानी 0.38% चढ़कर 80,539.91 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 448.15 अंक तक बढ़ गया था. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 131.95 अंक यानी 0.54% की मजबूती के साथ 24,619.35 अंक पर पहुंचा.

कल मेटल, ऑटो और फार्मा सेक्टर में दिखी तेजी

मेटल, ऑटो और फार्मास्यूटिकल सेक्टर के शेयरों में लिवाली ने बाजार को ऊपर खींचा. सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, इटर्नल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा मोटर्स और पावर ग्रिड सबसे अधिक फायदे में रहे. दूसरी ओर, अडानी पोर्ट्स, आईटीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट और टाइटन के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई.

आज इन शेयरों दांव लगाना फायदेमंद

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार कई कंपनियों के शेयरों ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है, जो तेजी के संकेत देता है. इनमें NMDC Steel, JM Financial, EIH, HBL Power, Apollo Hospital, Godrej Industries और GSK Pharma शामिल हैं. इन स्टॉक्स में निवेशकों की खरीदारी का रुझान बढ़ रहा है.

इन शेयरों में गिरावट के संकेत

एमएसीडी (MACD) इंडिकेटर के मुताबिक Coromandel International, PG Electroplast, Waaree Energies, SJVN, DB Realty, Suzlon Energy और Oil India के शेयरों में मंदी का रुझान है. इसका मतलब है कि इन स्टॉक्स में अब गिरावट का दौर शुरू हो सकता है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

14 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

16 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

17 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

18 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

18 hours ago

बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

16 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

14 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 day ago