होम / बिजनेस / इन शेयरों में निवेश आज करवा सकता है कमाई, तेजी के मिल रहे संकेत

इन शेयरों में निवेश आज करवा सकता है कमाई, तेजी के मिल रहे संकेत

शेयर बाजार में रौनक लौट आई है, पिछले दो दिनों से मार्केट में तेजी देखने को मिल रही है और आज भी इसके बरकरार रहने की उम्मीद है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

इस हफ्ते शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन तेजी के साथ बंद हुआ. मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 0.60 फीसदी की बढ़त के साथ 60,927 और एनएसई का निफ्टी 0.65 प्रतिशत के उछाल के साथ 18,132 अंकों पर बंद हुआ. स्टॉक मार्केट में निवेश करने वालों के लिए यह राहत के समान है, क्योंकि पिछले हफ्ते बाजार लगातार नीचे की तरफ जा रहा था. आज यानी बुधवार को बाजार की तेजी बरकरार रहने के संकेत मिल रहे हैं.

3 रुपए से कम का ये शेयर
ऐसे कई शेयर हैं जो आज बाजार की मजबूती के बीच निवेशकों को प्रॉफिट दिलवा सकते हैं. मूमेंटम इंडिकेटर MACD ने Reliance Naval and Engineering Ltd और TVS Motor सहित कुछ शेयरों में तेजी के संकेत दिए हैं. रिलायंस नेवल इस समय 2.65 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. यदि आप कम मूल्य वाले किसी शेयर में निवेश करना चाहते हैं, तो ये अच्छा विकल्प रह सकता है. पिछले पांच दिनों में यह 8.16% पर चढ़ा है. TVS की बात करें तो यह मंगलवार को हरे निशान पर बंद हुआ था. फिलहाल यह 1,047 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. 

एक दिन में 9% से ज्यादा रिटर्न
CCL Products India में भी आज तेजी देखने को मिल सकती है. मंगलवार को यह ये शेयर शानदार 9 प्रतिशत की छलांग के साथ 564.50 रुपए पर बंद हुआ था. बीते 5 दिनों में इसने 9.29% और छह महीने में करीब 50% का रिटर्न दिया है. यह अपने 52-वीक के हाई लेवल को पार कर गया है, लिहाजा एक करेक्शन देखने को मिल सकता है. लेकिन फिलहाल इसमें तेजी के संकेत हैं. यदि आप 40 रुपए से कम के स्टॉक में इन्वेस्ट करना चाहते हैं, तो KCP Sugar चुन सकते हैं. कल इसने बेहतरीन 16.39% का रिटर्न दिया है और इसका मूल्य 31.25 रुपए है.

इस शेयर में आज सकती है तेजी
Rail Vikas Nigam के शेयरों में वैसे तो पिछले 5 दिनों से नरमी का रुख है, लेकिन आज इसमें तेजी आ सकती है. 63.55 रुपए बाजार भाव वाले इस शेयर ने पिछले एक साल में 85.82% रिटर्न दिया है. दरअसल, रेल विकास निगम के खाते में मालदीव से जुड़ा एक बड़ा प्रोजेक्ट आया है, इसका असर उसके शेयरों पर देखने को मिल सकता है. इसके अलावा, एक्सपर्ट को ONGC में भी मुनाफे की गुंजाइश नजर आ रही है. उनका मानना है कि 144.45 रुपए का शेयर अभी और ऊपर चढ़ सकता है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

1 hour ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 hours ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

2 hours ago

जेफ बेजोस फिर लौटे ऑपरेशनल भूमिका में, बोले- AI ने बदल दी मेरी रिटायरमेंट की योजना

Amazon CEO पद छोड़ने के बाद दोबारा ऑपरेशनल रोल में लौटे बेजोस, इंडस्ट्रियल AI स्टार्टअप बना मुख्य फोकस

2 hours ago

ई-कॉमर्स कंपनियों को बड़ी राहत, निर्यात के लिए इन्वेंटरी मॉडल में FDI को सरकार की मंजूरी

इस फैसले से Amazon और Flipkart जैसी कंपनियों को बड़ा फायदा मिलेगा. हालांकि, घरेलू बाजार में इन्वेंटरी आधारित ई-कॉमर्स मॉडल पर विदेशी निवेश की पाबंदी पहले की तरह जारी रहेगी.

5 hours ago

बड़ी खबरें

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 hours ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.