होम / बिजनेस / महंगाई के मौसम में जेब करनी है भारी? आज इन शेयरों पर लगाएं दांव 

महंगाई के मौसम में जेब करनी है भारी? आज इन शेयरों पर लगाएं दांव 

स्टॉक मार्केट में आज कुछ शेयरों में तेजी के संकेत मिले हैं. सोमवार को बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

नए कारोबारी सप्ताह के पहले दिन शेयर मार्केट (Stock Market) उतार-चढ़ाव के साथ गिरावट पर बंद हुआ. इस दौरान, जहां BSE सेंसेक्स 299.48 अंकों की नरमी के साथ बंद हुआ. वहीं, NSE निफ्टी में भी 72.70 अंकों की कमजोरी दर्ज की गई. हालांकि, मार्केट शुक्रवार को आई बड़ी गिरावट के बाद थोड़ा संभालता नजर आया. लिहाजा संभावना है कि आज यानी मंगलवार को बाजार लाल निशान को पीछे छोड़ते हुए हरे निशान के साथ कारोबार करे. चलिए अब जानते हैं कि किन शेयरों में तेजी के संकेत दिखाई दे रहे हैं. 

MACD का रुझान
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज IndusInd Bank, ITC, BHEL, Cochin Shipyard और Aarti Drugs के शेयरों में तेजी के संकेत दिए हैं. ITC ने रिलायंस की राह पर चलते हुए डीमर्जर का फैसला लिया है और कंपनी के बोर्ड से इसकी मंजूरी भी मिल गई है. ITC अपने होटल कारोबार को अलग कर रही है. हालांकि, इस खबर के सामने आने के बाद सोमवार को कंपनी के शेयरों में गिरावट देखने को मिली थी. लेकिन आज MACD ने इसमें तेजी के संकेत दिए हैं. साथ ही MACD ने कुछ शेयरों में मंदी की आशंका भी जताई है. उसके अनुसार, Biocon, SAIL, Infosys, IGL और Tech Mahindra के शेयरों में आज गिरावट आ सकती है.  

इन पर भी रखें नजर 
अब बात करते हैं कुछ ऐसे शेयरों के बारे में जिनमें मजबूत खरीदारी दिख रही है. कहने का मतलब है कि निवेशक इन शेयरों में निवेश को लेकर उत्साहित हैं. इस लिस्ट में Utkarsh Small Finance Bank, Inox Wind, REC, Rites Ltd और SJVN का नाम शामिल है. Rites गिरावट वाले बाजार में भी बढ़त के साथ बंद हुआ था. सोमवार को ये शेयर साढ़े छह प्रतिशत चढ़कर 483.50 रुपए के लेवल पर पहुंच गया था. पिछले 5 कारोबारी सत्रों में इसने 17.48% और एक महीने में 26.22% रिटर्न दिया है. Utkarsh Small Finance Bank की बात करें, तो इसका आईपीओ हिट रहा है और बैंक के शेयर डिमांड में हैं. इसी तरह, कुछ कंपनियों के शेयरों में बिकवाली का दबाव दिखाई दे रहा है. इसमें Pentagon Rubber, Zee Learn, Drone Destination, और CMI के शेयर शामिल हैं. CMI Ltd के शेयर सोमवार को 5 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए थे.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर ही निवेश करें).


टैग्स
सम्बंधित खबरें

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

10 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

12 hours ago

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

14 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

15 hours ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

17 hours ago


बड़ी खबरें

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

12 hours ago

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

7 hours ago

राज नायक बने YAAP Digital के नए चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर

राज नायक पिछले दो वर्षों से YAAP के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य भी रहे हैं और इस दौरान कंपनी की रणनीतिक दिशा तय करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. कंपनी का मानना है कि वह YAAP के विजन और संस्कृति को अच्छी तरह समझते हैं.

10 hours ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

10 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

15 hours ago