होम / बिजनेस / आज ये शेयर साबित हो सकते हैं गेम चेंजर, दांव लगाकर आजमाएं किस्मत 

आज ये शेयर साबित हो सकते हैं गेम चेंजर, दांव लगाकर आजमाएं किस्मत 

शेयर बाजार में तेजी का माहौल चल रहा है. आज भी कुछ शेयरों में तेजी के संकेत नजर आ रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

वैश्विक बाजारों के मिले-जुले संकेत और विदेशी पूंजी का प्रवाह बढ़ने के चलते भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) बुधवार को तेजी के साथ बंद हुए. इस दौरान, 30 शेयरों वाला BSE सेंसेक्स 350.08 अंक चढ़कर 63,142.96 और NSE निफ्टी 127.40 अंक की बढ़त के साथ 18,726.40 के लेवल पर पहुंच गया. कारोबार के दौरान एक समय सेंसेक्स की तेजी 400 पॉइंट्स के पार निकल गई थी. आज भी बाजार से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है. 

इनमें दिख रही मजबूती
सबसे पहले उन शेयरों के बारे में बात करते हैं, जिनमें मजबूत खरीदारी दिख रही है. इस सूची में Torrent Power, Suzlon Energy, JBM Auto, Greenlam Industries और Max Healthcare शामिल है. Suzlon Energy का शेयर रॉकेट बना हुआ है. बुधवार को 17.62% की तेजी के साथ 14.35 रुपए पर बंद हुआ था. पिछले 5 दिनों में इसने दिग्गज शेयरों को पीछे छोड़ते हुए 23.71% का रिटर्न दिया है और एक महीने में यह आंकड़ा 67.84% पहुंच गया है. Max Healthcare ने भी कल 7 फीसदी से ज्यादा की छलांग लगाई. 561 रुपए के भाव पर मिल रहा ये शेयर पिछले 5 दिनों में 3.99% चढ़ा है. इसी तरह, Torrent Power के लिए भी कल का दिन अच्छा रहा. इस दौरान, कंपनी के शेयरों में 15.91% की वृद्धि दर्ज की गई. 709.60 रुपए कीमत वाला ये शेयर अपने 52 वीक के हाई लेवल 725.40 रुपए की तरफ तेजी से बढ़ रहा है.

ये हैं MACD के संकेत 
वहीं, मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) के संकेतों की बात करें, तो आज Adani Power, HPCL, Idea, Shree Renuka Sugar और IFCI में तेजी का रुख नजर आ सकता है. मतलब इन शेयरों में मुनाफा कमाने की गुंजाइश है. हालांकि, BW हिंदी सलाह देता है कि इन्वेस्टमेंट का फैसला पर्याप्त शोध और किसी एक्सपर्ट के परामर्श से बाद ही लें. MACD ने आज गिरावट के संकेत वाले शेयरों के बारे में भी बताया है. उसके अनुसार, अडानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी Adani Enterprises के साथ-साथ Motherson Sumi Wiring, M&M Financial, Tech Mahindra और Mphasis के शेयरों में मंदी का रुख रह सकता है. तेजी के संकेत वाले शेयरों में से अडानी पावर की बात करें, तो यह इसमें कल 4.52% की मजबूती रिकॉर्ड की गई थी. 274.90 रुपए मूल्य के इस शेयर का 52 वीक का हाई लेवल 432.50 रुपए है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

कच्चे तेल में उछाल के बीच सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ा विंडफॉल टैक्स

सरकार ने पेट्रोल के निर्यात पर लगने वाली एक्सपोर्ट ड्यूटी में राहत देते हुए इसे 4 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 2.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है. यह बदलाव वैश्विक तेल बाजार की मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए किया गया है.

8 minutes ago

सेमीकंडक्टर सेक्टर में सरकार का बड़ा दांव, ₹1.27 लाख करोड़ की नई योजना को कैबिनेट की मंजूरी

नई योजना के तहत सेमीकंडक्टर उपकरण, विशेष रसायन, गैस और सामग्री बनाने वाली कंपनियों को भारत में विनिर्माण इकाइयां लगाने पर परियोजना लागत का 30% तक सीधा प्रोत्साहन मिलेगा.

22 minutes ago

कल बाजार में लौटी रौनक, आज Q1 नतीजे और ग्लोबल संकेत तय करेंगे सेंसेक्स-निफ्टी की चाल

बुधवार को सेंसेक्स 130.49 अंक यानी 0.17% की तेजी के साथ 77,185.43 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 26.45 अंक यानी 0.11% चढ़कर 24,078.50 के स्तर पर बंद हुआ था.

39 minutes ago

पिता की याद में डॉ. सुभाष चंद्रा का बड़ा ऐलान, अग्रोहा में बनेगी ₹100 करोड़ की यूनिवर्सिटी

डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा कि यह संस्थान युवाओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ नंद किशोर गोयनका की सेवा और समाज कल्याण की विरासत को आगे बढ़ाएगा.

10 hours ago

यूनियन बैंक का मुनाफा 30% उछला, पहली तिमाही में ₹5,332 करोड़ का नेट प्रॉफिट

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई. रिटेल, कृषि और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्रों में कर्ज की मजबूत मांग से बैंक की आय को सहारा मिला.

15 hours ago

बड़ी खबरें