होम / बिजनेस / इन खबर वाले शेयरों पर आज रखें नजर, मुनाफा कमाने में होगी आसानी
इन खबर वाले शेयरों पर आज रखें नजर, मुनाफा कमाने में होगी आसानी
शेयर बाजार से आज मिलीजुली प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है. बुधवार को बाजार मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ था.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
इस हफ्ते दो दिन तेजी के बाद शेयर बाजार तीसरे दिन यानी बुधवार को मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ. BSE सेंसेक्स में 17.15 अंकों की नरमी रही और यह 60,910.28 पॉइंट्स पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय यह 213.66 अंक तक नीचे चला गया था, लेकिन बाद में इसने कुछ रिकवरी कर ली. इसी तरह, NSE निफ्टी 9.80 अंकों गिरावट के साथ 18,122.50 पर बंद हुआ. आज भी बाजार से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है.
इनमें मजबूती और नरमी के संकेत
कुछ ऐसे स्टॉक्स हैं, जिनके आज दौड़ लगाने की उम्मीद है. मूमेंटम इंडिकेटर MACD ने जहां Southern Petrochemical Industries CorpLd और Kalyan Jewellers में तेजी के संकेत दिए हैं. वहीं, कुछ शेयरों में नरमी की तरफ भी इशारा किया है. जिसमें V-Guard Industries और Parsvnath Developers Limited शामिल हैं. सदर्न पेट्रोकेमिकल्स के शेयर कल धमाकेदार उछाल के साथ 83.80 रुपए पर बंद हुए. इसमें 2.26% की तेजी देखी गई. जबकि पिछले पांच दिनों में यह शेयर 20.32% ऊपर चढ़ा है. कल्याण ज्वेलर्स की बात करें, तो यह बढ़त के साथ 132.50 रुपए पर ट्रेड कर रहा है.
इन शेयरों पर भी रखें नजर
इनके अलावा, Bank of India, Wipro, Tata Power, Sheela Foam, JSW Energy और Gujarat Gas के शेयर भी आज खबरों में रह सकते हैं. बैंक ऑफ इंडिया ने PSB एलायंस में 1.13 करोड़ रुपए का निवेश किया है और इसी के साथ बैंक की कंपनी में हिस्सेदारी 7.14 फीसदी से बढ़ाकर 8.33 फीसदी हो गई है. इसका असर बैंक के शेयरों पर देखने को मिल सकता है. विप्रो के शेयर पिछले कुछ समय से उतार-चढ़ाव के दौर से गुजर रहे हैं. हालांकि, अब इस IT कंपनी के स्टॉक्स में तेजी की उम्मीद दिख रही है.
इस वजह से आएगा उछाल!
TATA Power की सहयोगी कंपनी Tata Power Renewable Energy को कर्नाटक में हाइब्रिड पावर प्रोजेक्ट का ठेका मिला है. जाहिर है इससे कंपनी की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और यह मजबूती उसके शेयरों में भी देखने को मिल सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Sleepwell मैटर्स बनाने वाली कंपनी Sheela Foam अपनी राइवल कंपनी Kurlon का अधिग्रहण करने की तैयारी में है. इस डील से शीला फोम को अपना बिजनेस बढ़ाने में मदद मिलेगी. इसी तरह, अशोका बिल्डकॉन को मध्य प्रदेश में 754.57 करोड़ रुपए के तीन प्रोजेक्ट मिले हैं, इससे कंपनी के शेयरों में भी मजबूती नजर आ सकती है.
टैग्स