✕

होम / बिजनेस / लार्जकैप से स्मॉलकैप तक दिखी तेजी, जानिए आज किन शेयरों पर दांव लगाना हो सकता है फायदेमंद

लार्जकैप से स्मॉलकैप तक दिखी तेजी, जानिए आज किन शेयरों पर दांव लगाना हो सकता है फायदेमंद

गुरुवार को BSE सेंसेक्स 320 अंक की बढ़त के साथ 83,013.96 पर बंद हुआ. वहीं, NSE निफ्टी 93.35 अंक की तेजी के साथ 25,423.60 पर रहा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय शेयर बाजार गुरुवार यानी 19 सितंबर को मजबूती के साथ हरे निशान में बंद हुए. दिन के अंत में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 320 अंक या 0.39% की बढ़त के साथ 83,013.96 पर बंद हुआ. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 93.35 अंक या 0.37% की तेजी के साथ 25,423.60 पर रहा. बाजार की तेजी का सबसे बड़ा कारण फार्मा शेयर रहे. निफ्टी फार्मा इंडेक्स 1.50% ऊपर बंद हुआ. इसके अलावा निफ्टी फाइनेंशियल सर्विस (0.51%), एफएमसीजी (0.38%), ऑटो (0.32%), मेटल (0.32%) और प्राइवेट बैंक (0.44%) इंडेक्स भी बढ़त में रहे. हालांकि, निफ्टी पीएसयू बैंक (0.18%), एनर्जी (0.35%), पीएसई (0.05%) और रियल्टी (0.07%) इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए.

लार्जकैप, मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी

कल लार्जकैप के साथ-साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी मजबूती देखी गई. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 224.65 अंक या 0.38% की बढ़त के साथ 59,073.20 पर और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 53.75 अंक या 0.29% की मजबूती के साथ 18,476.95 पर बंद हुआ.

कल के टॉप गेनर्स और लूजर्स

सेंसेक्स पैक में इटरनल (जोमैटो), सन फार्मा, इन्फोसिस, एचडीएफसी बैंक, एचसीएल टेक, एचयूएल, पावर ग्रिड, आईटीसी, एक्सिस बैंक और अदाणी पोर्ट्स टॉप गेनर्स रहे. वहीं टाटा मोटर्स, ट्रेंट, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, बीईएल और एसबीआई टॉप लूजर्स में शामिल रहे.

फेड रेट कटौती का असर

जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने बताया कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा 0.25% की ब्याज दर कटौती और आगे और कमी के संकेतों से भारतीय बाजारों में तेजी जारी रही. अधिक खर्च और मजबूत निर्यात संभावनाओं की उम्मीदों के चलते आईटी और फार्मा शेयरों ने बेहतर प्रदर्शन किया.

इन शेयरों में दिख रही खरीदारी

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार आज जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है उनमें Poonawalla Fincorp, Tata Investment, Zen Tech, Swan Energy, Biocon, Newgen Software और Netweb Technologies शामिल हैं. 170 से ज्यादा शेयरों ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है, जो तेजी का संकेत है.

इन शेयरों में मंदी का दबाव

टेक्निकल इंडिकेटर एमएसीडी (MACD) ने Tata Motors, Bajaj Finance, UltraTech Cement, Asian Paints, IndusInd Bank, Titan Company और SBI के शेयरों में मंदी का संकेत दिया है. इसका मतलब है कि आने वाले सत्रों में इनमें गिरावट देखने को मिल सकती है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

44 minutes ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 hour ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

2 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

2 hours ago

JSW One Platforms ने 3,054 करोड़ रुपये के IPO के लिए दाखिल किए ड्राफ्ट पेपर, जानें पूरा प्लान

प्रस्तावित IPO में 1,300 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और मौजूदा निवेशकों की ओर से 1,754 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है.

6 hours ago

बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

44 minutes ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

8 hours ago