होम / बिजनेस / क्रिप्‍टोकरेंसी पर GST लगाने में हो सकती है देरी, निवेशकों को मिली राहत

क्रिप्‍टोकरेंसी पर GST लगाने में हो सकती है देरी, निवेशकों को मिली राहत

क्रिप्‍टोकरेंसी को लेकर सरकार ने जो GST लगाने की योजना बनाई थी उसमें थोड़ी देर हो सकती है. इस मामले में GST परिषद ने जो समिति बनाई है उसने अभी तक अपनी रिपोर्ट सब्मिट नहीं की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अगर आप क्रिप्‍टोकरेंसी में निवेश करते हैं या करने की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए अच्‍छी खबर है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार क्रिपटोकरेंसी पर लगने वाले टैक्‍स में देरी हो सकती है. अभी तक सरकार को इस मामले में एक्‍सपर्ट पैनल की रिपोर्ट नहीं मिली है, रिपोर्ट मिलते ही सरकार उसके बारे में सोच सकती है. लेकिन फिलहाल सूत्र बता रहे हैं कि इसमें थोड़ी देर हो सकती है. 

वित्‍त मंत्री ने बजट में किया था ऐलान 

वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस मामले में अपने बजट भाषण में कहा था कि वो क्रिप्‍टोकरेंसी पर 28 प्रतिशत टैक्‍स लगाएगी. सरकार के इस प्रपोजल को GST काउंसिल की मंजूरी मिलनी थी. इतना टैक्‍स मौजूदा समय में लौटरी या उपहार देने पर किया जाता है. सरकार इस पर एक फीसदी TDS लगाने पर भी विचार कर रही है.

इस पर गठित किया है एक आफिसर्स पैनल 

जीएसटी काउंसिल ने इस मामले में टैक्‍स लगाने के लिए इस पर एक ऑफिसर्स ग्रुप भी गठित किया है. सूत्र बता रहे हैं कि इस ग्रुप ने अभी तक अपनी रिपोर्ट सौंपी नहीं है, जिसके कारण इस पर जीएसटी लगाने में देरी में रही है. जैसे ही रिपोर्ट आएगी उसके बाद सरकार GST काउंसिल से इसे पास कराकर इस पर GST लगा सकती है. इस पर 1 प्रतिशत TDS भी लगाने की तैयारी कर रही है.  

ग्‍लोबल रेग्‍यूलेशन लगाने की उठी मांग 

क्‍योंकि क्रिप्‍टोकरेंसी दुनिया के कई देशों में चल रही है और लोग इसका इस्‍तेमाल भी कर रहे है. ऐसे में वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण जब अमेरिका गई थी तो उन्‍होंने वहां कहा था कि चूंकि क्रिप्‍टोकरेंसी दुनिया में इस्‍तेमाल हो रही है तो ऐसे में इस पर ग्‍लोबल  रेग्‍यूलेशन लगाने की जरूरत है, जिससे इस पर रेग्‍यूलेशन लगाई जा सके. सबसे महत्‍वपूर्ण बात ये भी है कि आज दुनिया के कइ्र देशों में इसका इस्‍तेमाल हो रहा है. एक्‍सपर्ट बततो हैं कि इस पर जीएसटी लगाने का मकसद ये नहीं है कि सरकार इसे कानूनन बनाने जा रही है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

11 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

12 hours ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

15 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

16 hours ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

16 hours ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

11 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

12 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

16 hours ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

11 hours ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

15 hours ago