होम / बिजनेस / भारत में आने वाली है नौकरी की बहार! जानिए मेटा इंडिया ने क्यों कही ये बात?

भारत में आने वाली है नौकरी की बहार! जानिए मेटा इंडिया ने क्यों कही ये बात?

भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रोजगार पैदा करने में बड़ी भूमिका निभाएगा. Meta India की उपाध्यक्ष ने उम्मीद जताई है कि एआई अब भारत के लिए नए अवसरों के रास्ते खोलेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने हर क्षेत्र में अपनी जगह बना लगी है. अब इसी एआई की वजह से भारत में रोजगार भी पैदा होगा. दरअसल, मेटा इंडिया (Meta India) की उपाध्यक्ष संध्या देवनाथन ने एआई से देश में रोजगार बढ़ने को लेकर उम्मीद जताई है. तो चलिए जानते हैं उन्होंने ऐसा क्यों कहा है?

देवनाथन ने कही ये बात

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मेटा इंडिया की उपाध्यक्ष देवनाथन ने एआई और नौकरियों पर इसके प्रभाव के बारे में चल रही एक डिबेट पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि भारत एआई के साथ आने वाली नई नौकरियों का लाभ उठाने के लिए अच्छी स्थिति में है. उन्होंने कहा कि नौकरियों की प्रकृति बदल सकती है, हालांकि इससे नई तरह की नौकरियां तैयार होंगी. एआई के चलते नयी चीजें सामने आ सकती है और यह एक देश के रूप में हमारे लिए नए अवसरों के रास्ते खोलेगा.

इन क्षेत्रों में बढ़ी एआई की पहुंच

एआई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रबंधन सलाहकारों और व्यवसाय विश्लेषकों, लेखाकारों और मनोवैज्ञानिकों के साथ शिक्षण व्यवसायों में एआई से खतरा ज्यादा बताया गया है. वहीं, फाइनेंस और इंश्योरेंस सेक्टर किसी भी अन्य क्षेत्र की तुलना में एआई के संपर्क में ज्यादा हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि एआई के संपर्क में आने वाले अन्य क्षेत्र इंफॉर्मेशन-कम्यूनिकेशन, प्रोफेशनल, वैज्ञानिक, सार्वजनिक प्रशासन और रक्षा व एजुकेशन है. इंस्टीट्यूट फॉर पब्लिक पॉलिसी रिसर्च (आईपीपीआर) की रिपोर्ट ने जेनेरिक एआई अपनाने के दो प्रमुख चरणों की पहचान की है. पहली लहर, जो पहले से ही चल रही है और दूसरी लहर जिसमें कंपनियां एआई तकनीक को अपनी प्रक्रियाओं में अधिक गहराई से शामिल करेंगी. ऐसे में देश में रोजगार भी बढ़ेगा.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

18 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

18 hours ago

बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

19 hours ago