✕

होम / बिजनेस / शेयर बाजार में तेजी बरकरार : जानें आज कहां मिलेगा मुनाफा, कहां हो सकता है नुकसान?

शेयर बाजार में तेजी बरकरार : जानें आज कहां मिलेगा मुनाफा, कहां हो सकता है नुकसान?

BSE) सेंसेक्स 142.87 अंक यानी 0.17% की तेजी के साथ 82,000.71 पर और NSE निफ्टी 33.20 अंक यानी 0.13% की मजबूती के साथ 25,083.75 अंक पर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय शेयर बाजार (Share Market) ने गुरुवार को लगातार चौथे दिन बढ़त दर्ज की. कारोबारी सत्र के अंत में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 142.87 अंक यानी 0.17% की तेजी के साथ 82,000.71 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 33.20 अंक यानी 0.13% की मजबूती के साथ 25,083.75 अंक पर बंद हुआ. तो आइए जानते हैं आज निवेशकों के लिए बाजार का रुख कैसा होने वाला है?

फार्मा सेक्टर ने दिखाई मजबूती

गुरुवार को दिनभर के कारोबार में फार्मा शेयरों ने बाजार को सहारा दिया. निफ्टी फार्मा इंडेक्स 0.95% चढ़ा. इसके अलावा फाइनेंशियल सर्विस, आईटी, रियल्टी, प्राइवेट बैंक और इन्फ्रा सेक्टर हरे निशान पर बंद हुए. वहीं ऑटो, पीएसयू बैंक, एफएमसीजी, मेटल, एनर्जी और कमोडिटी शेयरों में गिरावट दर्ज हुई. लार्जकैप शेयरों के मुकाबले मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों पर दबाव दिखा. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 221.55 अंक यानी 0.38% टूटा और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स 2.05 अंक की मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ.

टॉप गेनर और लूजर शेयर

कल सेंसेक्स पैक में बजाज फिनसर्व, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, एलएंडटी, बीईएल, टाइटन, मारुति सुजुकी, सन फार्मा, भारती एयरटेल, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक और एशियन पेंट्स टॉप गेनर्स रहे. वहीं, पावर ग्रिड, इटरनल (जोमैटो), एचयूएल, एनटीपीसी, टाटा मोटर्स, एमएंडएम, एसबीआई, टाटा स्टील, एचसीएल टेक, एक्सिस बैंक और टेक महिंद्रा टॉप लूजर्स की सूची में शामिल रहे.

इन शेयरों में दिख रही खरीदारी

विशेषज्ञों के अनुसार जिन शेयरों में लगातार मजबूती दर्ज की जा रही है, उनमें Nava Bharat, IDBI Bank, Lemon Tree Hotels, Tejas Networks, India Cements, Reliance Power और Caplin Point शामिल हैं. 143 से ज्यादा शेयरों ने 52 हफ्ते का ऊपरी स्तर पार कर लिया है, जो इन स्टॉक्स में तेजी का संकेत देता है. विशेषज्ञों के अनुसार आज इन शेयर में निवेश फायदेमंद हो सकता है.

इन स्टॉक्स में दिखी मंदी

तकनीकी संकेतक MACD ने जिन शेयरों में गिरावट का संकेत दिया है, उनमें Power Grid, Eternal, IndusInd Bank, NTPC, Nestle India, HUL और Adani Ports SEZ शामिल हैं. इसका मतलब है कि आने वाले सत्रों में इन शेयरों पर दबाव देखने को मिल सकता है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

11 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

13 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

13 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

15 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

15 hours ago

बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

13 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

11 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

21 hours ago