✕

होम / बिजनेस / शेयर बाजार लगातार चौथे दिन रहा मजबूत, आज इन शेयरों पर रखें नजर

शेयर बाजार लगातार चौथे दिन रहा मजबूत, आज इन शेयरों पर रखें नजर

मंगलवार को BSE सेंसेक्स 371 अंक की छलांग लगाकर 81,644.39 पर बंद हुआ. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 25,000 के करीब पहुंचकर 24,980.65 पर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार लगातार चौथे दिन तेजी के साथ बंद हुए. जीएसटी सुधारों की उम्मीद और वैश्विक तनाव कम होने के संकेतों के बीच बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 371 अंक की छलांग लगाकर 81,644.39 पर बंद हुआ. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 25,000 के करीब पहुंचकर 24,980.65 पर बंद हुआ. कल सेंसेक्स में शामिल टाटा मोटर्स का शेयर सबसे ज्यादा 3.5% उछला. वहीं, अडानी पोर्ट्स 3.16% और रिलायंस इंडस्ट्रीज 2.82% चढ़े. इसके अलावा टेक महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर और मारुति भी बढ़त में रहे. दूसरी ओर बजाज फिनसर्व, पावर ग्रिड, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एचसीएल टेक नुकसान में रहे. आइए जानते हैं आज किन शेयरों पर दांव लगाना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है?

इन शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार Raymond Lifestyle, Ola Electric Mobility, Devyani International,  Hyundai Motor India, Godawari Power और Vardhman Textiles के शेयरों में जोरदार खरीदारी देखी गई. इन स्टॉक्स ने 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार किया है, जो आगे तेजी का संकेत है. निवेशक इन शेयरों पर दांव लगाकर फायदा कमा सकते हैं. 

इन शेयरों पर भी रखें नजर

1. One 97 Communications (Paytm) : Motilal Oswal Mutual Fund ने कंपनी में अतिरिक्त शेयर खरीदे हैं. अब इसका हिस्सा 5% से अधिक हो गया है.
2. Aditya Infotech : कंपनी का Q1 प्रॉफिट 46.1% बढ़कर 32.9 करोड़ रुपये हो गया है.
3. Info Edge India : कंपनी के Whole-time Director और CFO चिन्तन ठक्कर ने इस्तीफा दिया, जो 19 नवंबर 2025 से प्रभावी होगा.
4. Emami Group : कंपनी ने ‘इमामी हेल्दी एंड टेस्टी’ ब्रांड के तहत ब्रांडेड स्टेपल कारोबार में एंट्री की है. अगले 3-5 साल में 2,000 करोड़ रुपये की बिक्री का लक्ष्य है.
5. CCL Products : कंपनी ने Mukkonda Renewables में 26% हिस्सेदारी 9.57 करोड़ रुपये में खरीदी.
6. SRF : गुजरात के Khavda-I Solar PV प्रोजेक्ट की 212.5 MW क्षमता के संचालन की घोषणा की. साथ ही The Chemours Company के साथ रणनीतिक करार किया.
7. Share India Securities : कंपनी ने NCDEX में 14,18,871 इक्विटी शेयर खरीदने की मंजूरी ली.
8. Phoenix Mills : CCI ने CPP Investments के Island Star Mall Development से बाहर निकलने की योजना को मंजूरी दी.

इन स्टॉक्स में मंदी का दबाव

एमएसीडी (MACD) ने संकेत दिया है कि Bajaj Holdings, Cholamandalam Financial Holdings, Neuland Labs, Bharat Dynamics, Intellect Design, Schneider और Lemon Tree Hotels में कमजोरी आ सकती है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

14 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

14 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

16 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

16 hours ago

JSW One Platforms ने 3,054 करोड़ रुपये के IPO के लिए दाखिल किए ड्राफ्ट पेपर, जानें पूरा प्लान

प्रस्तावित IPO में 1,300 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और मौजूदा निवेशकों की ओर से 1,754 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है.

19 hours ago

बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

14 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

12 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

22 hours ago