होम / बिजनेस / मुंबई में आयोजित हुआ 'BW फ्यूचर ऑफ डिजाइन समिट एंड अवॉर्ड्स 2025' का छठा संस्करण

मुंबई में आयोजित हुआ 'BW फ्यूचर ऑफ डिजाइन समिट एंड अवॉर्ड्स 2025' का छठा संस्करण

BW फ्यूचर ऑफ डिजाइन समिट 2025 ने यह साबित किया कि डिजाइन केवल सौंदर्य या दृश्यता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सामाजिक बदलाव, व्यावसायिक वृद्धि और स्थायी भविष्य की कुंजी है. भारत डिजाइन के क्षेत्र में वैश्विक मंच पर खुद को सशक्त रूप से स्थापित कर रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 10 months ago

BW बिजनेसवर्ल्ड द्वारा आयोजित ‘फ्यूचर ऑफ डिजाइन समिट एंड अवॉर्ड्स 2025’ (BW Future of Design Summit and Awards 2025) का छठा संस्करण 18 अगस्त 2025 को मुंबई के ताज सांताक्रूज में सफलतापूर्वक आयोजित हुआ. इस सम्मेलन में डिजाइन की भूमिका पर गहन चर्चा की गई कि कैसे यह मानव व्यवहार को बदलने और पृथ्वी को बचाने की दिशा में उपयोगी हो सकता है.

डिजाइन सेक्टर में विशाल संभावनाएं

हर साल की तरह इस बार भी समिट में डिजाइन इंडस्ट्री के जाने-माने लीडर्स और प्रोफेशनल्स ने भाग लिया. उन्होंने अपने अनुभव साझा किए कि कैसे वे अपने कार्यों में डिजाइन थिंकिंग का इस्तेमाल कर समाज को बेहतर बना रहे हैं. इस बार की चर्चा में 2023 में डिज़ाइन की भूमिका से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एथिक्स और सिनेमा में डिजाइन तक के विषय शामिल रहे.

उद्योग रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत का प्रोडक्ट डिजाइन और डेवलपमेंट सर्विस सेक्टर 2030 तक लगभग USD 2,713.9 मिलियन का राजस्व अर्जित कर सकता है. वहीं, इंटीरियर डिजाइन का बाजार USD 81.2 बिलियन तक पहुंचने की संभावना है. समिट में विशेषज्ञों ने इस बात पर जोर दिया कि डिजाइन सिर्फ रचनात्मकता नहीं, बल्कि जिम्मेदारी का भी विषय है.

इस वर्ष कार्यक्रम में जो प्रमुख वक्ता शामिल हुए :

प्रताप बोस, चीफ डिजाइन और क्रिएटिव ऑफिसर, ऑटो और फार्म सेक्टर, महिंद्रा एंड महिंद्रा;
प्रो. प्रद्युम्न व्यास, प्रेसिडेंट-इलेक्ट, वर्ल्ड डिजाइन ऑर्गनाइजेशन (WDO);
अर्पना वाल्टर्स, चीफ डिजाइन ऑफिसर, एनामोर, डिक्सी स्कॉट, स्लिम्ज़ और लीवाइस इनरवियर;
ध्रुव अग्रवाल, डायरेक्टर और सीईओ, स्टाल किचन;
धिमंत व्यास, एनिमेशन फिल्म डिजाइनर और आर्टिस्ट;
मोहन कृष्णराज, ग्लोबल हेड डिजाइन, प्रोडक्ट एंड स्टूडियोज़, कॉग्निजेंट मोमेंट;
मनीष त्रिपाठी, संस्थापक, अंतरदेशी;
रेवती कांत, चीफ डिजाइन ऑफिसर, टाइटन कंपनी;
अस्पर्श सिन्हा, मैनेजिंग पार्टनर, ओपन स्ट्रैटेजी एंड डिज़ाइन;
एडम कैलिश, प्रोफेसर, बिट्स डिजाइन स्कूल;
आनंद शर्मा, संस्थापक और पार्टनर, डिजाइन स्कूल;
अभिषेक रस्तोगी, हेड ऑफ प्रोडक्ट डिजाइन, रिसर्च एंड डेवलपमेंट, इंद्रिया, आदित्य बिड़ला ज्वेलरी;
प्रो. श्रीनिवास आर. श्रीनिवासन, सीईओ, डॉन नॉर्मन डिजाइन अवार्ड, सीनटर और पूर्व अध्यक्ष, वर्ल्ड डिज़ाइन ऑर्गनाइजेशन (WDO);
तापसी पन्नू, अभिनेता;
नव्या नवेली नंदा, उद्यमी;
सिद्धांत शेट्टी, चीफ एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, आस्ता गुरु ऑक्शन हाउस;
चित्रांगदा सिंह, अभिनेत्री और निर्माता;
विनीत निकुंभ, संस्थापक, ब्रिकोलाज बॉम्बे डिजाइन एंड मीडिया;
शैलेश लोढ़ा, कवि और अभिनेता;
मरियम, डायरेक्टर, एपिसल;
नेहा गर्ग, संस्थापक और प्रमुख इंटीरियर डिजाइनर, स्टूडियो जेन;
कुंतल व्यास अग्रवाल, संस्थापक और डिज़ाइन प्रमुख, रिसाइकी इंटीरियर्स एंड आर्किटेक्चर डिजाइन स्टूडियो;
अमित साध, अभिनेता;
वंदना धवन सक्सेना, संस्थापक और डिज़ाइन प्रिंसिपल, स्टूडियो IV डिज़ाइन्स;
और विपुल शाह, निर्माता और निर्देशक, सीएमडी, सनशाइन पिक्चर्स.

इस आयोजन का संचालन बीडब्ल्यू बिज़नेसवर्ल्ड की सीनियर एसोसिएट एडिटर **ज्योत्सना शर्मा** ने किया.

मानव जीवन को छूते डिजाइनों का सम्मान

इस अवसर पर BW बिजनेसवर्ल्ड के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ डॉ. अनुराग बत्रा ने कहा “ये पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ प्रोटोटाइप और तैयार डिजाइनों को पहचानते हैं और उनका सम्मान करते हैं. यह विभिन्न उद्योगों से आए उन डिजाइनों को सम्मानित करने का एक माध्यम है जो मानव जीवन को छूते हैं और उन्हें भविष्य के लिए तैयार बनाते हैं. हमें इस वर्ष मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया से हम बेहद उत्साहित हैं. हमारा लक्ष्य है कि 'फ्यूचर ऑफ डिजाइन' को और भी भव्य बनाया जाए. अब अगले साल फिर मुलाकात होगी,” 

डिजाइन अवॉर्ड्स और निर्णायक मंडल

इस वर्ष की जूरी पैनल की अध्यक्षता प्रो. प्रद्युम्न व्यास ने की, जो वर्ल्ड डिज़ाइन ऑर्गनाइजेशन (WDO) के प्रेसिडेंट-इलेक्ट और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिज़ाइन (NID) के पूर्व निदेशक हैं. इनके अलावा अन्य जूरी सदस्यों में वी. सुनील, डिजाइन थिंकर, ब्रांड आर्किटेक्ट, को-फाउंडर, मदरलैंड और कोच्चि बिनाले फाउंडेशन के फाउंडिंग ट्रस्टी; रेवती कांत, चीफ डिजाइन ऑफिसर, टाइटन; दीक्षु सी. कुकरेजा, गणराज्य अल्बानिया के मानद कौंसल जनरल और मैनेजिंग प्रिंसिपल, सीपी कुकरेजा आर्किटेक्ट्स; गीता नजीर, मैनेजिंग डायरेक्टर, लैंडर इंडिया;
श्रीनिवासन श्रीनी, सीईओ, डॉन नॉर्मन डिजाइन अवार्ड, सीनटर और वर्ल्ड डिजाइन ऑर्गनाइजेशन (WDO) के पूर्व अध्यक्ष; हरमन बावेजा, अभिनेता, निर्माता और लेखक; और डॉ. अनुराग बत्रा, चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ, BW बिज़नेसवर्ल्ड एवं फाउंडर, एक्सचेंज4मीडिया शामिल रहे. 

अवॉर्ड विजेताओं की सूची

फ्यूचर ऑफ डिजाइन अवॉर्ड्स 2025 के विजेताओं में शामिल रहे:

1.  Simply Wish (SWISH)
2.  Redefine Fashion
3.  Elephant Design
4.  TTK Prestige
5.  Duroflex
6.  NUUK
7.  Designers Group
8.  DSP Design Associates
9.  Inframart Realtech India
10. Think Design Collaborative
11.  KREO Design
12.  Morphogenesis
13.  Godrej Interio

एसोसिएट पार्टनर : Nyshaa Realty
गिफ्टिंग पार्टनर : Noise

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Zee को मिला Invesco का साथ, सरकार ने मंजूर किया ₹418 करोड़ का FDI

सरकार से 418 करोड़ रुपये के FDI को मंजूरी मिलने के बाद Invesco की करीब तीन साल बाद Zee Entertainment में वापसी हो गई है.

3 hours ago

भारत की चेतना पर युद्ध

यह कोई आर्थिक हमला नहीं है. यह राजनीतिक हमला भी नहीं है. बल्कि यह एक सतत, बहु-मोर्चीय अभियान है जिसका उद्देश्य एक राष्ट्र का स्वयं पर से विश्वास खत्म करना है और इसका समय भी संयोग नहीं है.

4 hours ago

अडानी के विझिंजम पोर्ट में 49% हिस्सेदारी खरीदेगी MSC, भारत को मिलेगा नया ग्लोबल शिपिंग हब

MSC की टर्मिनल कंपनी TiL खरीदेगी 49% हिस्सेदारी. 2.85 अरब डॉलर वैल्यूएशन वाली इस साझेदारी से चीन और मध्य-पूर्व के बड़े पोर्ट्स को मिलेगी चुनौती.

5 hours ago

यस बैंक जुटाएगा 16,000 करोड़ रुपये तक की पूंजी, बोर्ड ने दी मंजूरी

यस बैंक ने कहा कि प्रस्तावित इक्विटी इश्यू के कारण मौजूदा शेयरधारकों की हिस्सेदारी में 10 प्रतिशत से अधिक की कमी नहीं होगी. इससे मौजूदा निवेशकों के हितों पर सीमित प्रभाव पड़ेगा.

7 hours ago

1 जुलाई से हटेंगी पेट्रोल-डीजल बिक्री पर लगी पाबंदियां, सामान्य होगी ईंधन आपूर्ति

सरकार ने पेट्रोल और डीजल की घरेलू उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए एहतियातन ये प्रतिबंध लगाए थे. सोमवार को जारी एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, बुधवार से सभी अस्थायी प्रतिबंध हटा दिए जाएंगे.

7 hours ago


बड़ी खबरें

अडानी के विझिंजम पोर्ट में 49% हिस्सेदारी खरीदेगी MSC, भारत को मिलेगा नया ग्लोबल शिपिंग हब

MSC की टर्मिनल कंपनी TiL खरीदेगी 49% हिस्सेदारी. 2.85 अरब डॉलर वैल्यूएशन वाली इस साझेदारी से चीन और मध्य-पूर्व के बड़े पोर्ट्स को मिलेगी चुनौती.

5 hours ago

सड़क हादसों से GDP को 3% की चोट, गडकरी ने सामूहिक प्रयासों पर दिया जोर

गडकरी ने बताया कि बेहतर और सुरक्षित ड्राइविंग को बढ़ावा देने के लिए देश में 2,500 ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल स्थापित किए जा रहे हैं.

53 seconds ago

रवि अग्रवाल को फिर मिली CBDT चेयरमैन की जिम्मेदारी, केंद्र सरकार ने छह महीने का कार्यकाल बढ़ाया

कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने 31 दिसंबर 2026 तक संविदा आधार पर पुनर्नियुक्ति को दी मंजूरी

2 hours ago

Zee को मिला Invesco का साथ, सरकार ने मंजूर किया ₹418 करोड़ का FDI

सरकार से 418 करोड़ रुपये के FDI को मंजूरी मिलने के बाद Invesco की करीब तीन साल बाद Zee Entertainment में वापसी हो गई है.

3 hours ago

भारत की चेतना पर युद्ध

यह कोई आर्थिक हमला नहीं है. यह राजनीतिक हमला भी नहीं है. बल्कि यह एक सतत, बहु-मोर्चीय अभियान है जिसका उद्देश्य एक राष्ट्र का स्वयं पर से विश्वास खत्म करना है और इसका समय भी संयोग नहीं है.

4 hours ago