होम / बिजनेस / देश केे विकास की गति होगी तेज, केंद्रीय कैबिनेट ने दी 2 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

देश केे विकास की गति होगी तेज, केंद्रीय कैबिनेट ने दी 2 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने महाराष्ट्र और कर्नाटक समेत 4 राज्यों में इंफ्रा प्रोजेक्टस को मंजूरी दी है. इसमें बिहार और पश्चिम बंगाल में हवाई अड्डे भी शामिल हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश के विकास की गति को जल्द ही नए पंख लगने जा रहे हैं. केंद्र सरकार तेजी से देश में विकास कार्यों के लिए बजट को मंजूरी दे रही है. इसी कड़ी में अब केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कर्नाटक और महाराष्ट्र में मेट्रो रेल के जरिए शहरों के भीतर संपर्क बढ़ाने के साथ ही बिहार और उत्तर पश्चिम बंगाल में हवाई संपर्क सुधारने के लिए 5 बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है. सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार सरकार ने जून में पदभार संभालने के बाद से करीब 2 लाख करोड़ रुपये की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को मंजूरी दी है. तो आइए जानते हैं ये प्रोजेक्ट्स कौन-कौन से हैं?

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखी ये बात 

केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में कर्नाटक के बेंगलुरु और महाराष्ट्र के ठाणे और पुणे में मेट्रो रेल परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है.  आपको बता दें, इस साल के अंत में महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्नेर मोदी ने एक्स (X) पर पोस्ट पर किया है हम यह सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं कि महाराष्ट्र को आधुनिक बुनियादी ढांचा मिले.

इन प्रोजेक्ट्स पर होगा काम

बेंगलुरु मेट्रो का तीसरा चरण 15,611 करोड़ रुपये की लागत से पूरा होगा. इसमें दो एलिवेटेड कॉरिडोर शामिल हैं, जिसकी लंबाई 44.65 किलोमीटर होगी और इसमें 31 स्टेशन होंगे. कॉरिडोर 1 शहर के जे.पी. नगर चौथे चरण को केम्पापुरा (आउटर रिंग रोड पश्चिम के साथ) से जोड़ेगा, जिसकी लंबाई 32.15 किलोमीटर होगी और इसमें 22 स्टेशन होंगे. होसाहल्ली से कदबागेरे (मगदी रोड के साथ) तक कॉरिडोर 2 में 12.5 किलोमीटर की लंबाई में 9 स्टेशन होंगे. वहीं, मंत्रिमंडल ने एक बयान में कहा कि परियोजना की लागत 15,611 करोड़ रुपए है, लेकिन चरण III, एक बार चालू होने पर, दक्षिणी शहर में मेट्रो रेल नेटवर्क के 220.2 किलोमीटर को जोड़ेगा. वहीं, पुणे मेट्रो फेज-1 परियोजना की मौजूदा पीसीएमसी-स्वरगेट मेट्रो लाइन के स्वर्गेट से कटराज भूमिगत लाइन विस्तार को भी मंजूरी दी है. जानकारी के अनुसार लाइन-1 बी एक्सटेंशन नामक यह नया विस्तार 5.46 किलोमीटर तक फैला होगा और इसमें तीन भूमिगत स्टेशन शामिल होंगे, जो मार्केट यार्ड, बिबवेवाड़ी, बालाजी नगर और कटराज उपनगरों जैसे प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ेंगे. फरवरी 2029 तक पूरी होने वाली इस परियोजना की अनुमानित लागत 2,954.53 करोड़ रुपये है, जिसमें केंद्र और महाराष्ट्र सरकार द्वारा समान रूप से धनराशि साझा की जाएगी, साथ ही द्विपक्षीय एजेंसियों का योगदान भी होगा.

ठाणे इंटीग्रल रिंग मेट्रो आवासीय और औद्योगिक क्षेत्रों को करेगी कनेक्ट

इसके अलावा ठाणे इंटीग्रल रिंग मेट्रो, मुंबई मेट्रो रेल लाइन 4 और 5 के लिए प्रदान किए गए इंटरचेंज के साथ शहर के आवासीय और औद्योगिक क्षेत्रों को कनेक्टिविटी प्रदान करेगी. इस परियोजना की लागत 12,200 करोड़ रुपये है. इसके निर्माण से शहर के लोगों को काफी लाभ होने वाला है, सबसे ज्यादा लोगों के समय की बचत होगी. 

यहां बनेंगे हवाई अड्डे

कैबिनेट ने पश्चिम बंगाल के बागडोगरा और बिहार के बिहटा में 2,962 करोड़ रुपये की अनुमानित कुल लागत से हवाई अड्डा परियोजनाओं को भी मंजूरी दी है.  इसमें बागडोगरा हवाई अड्डे पर एक नए सिविल एन्क्लेव को 1,549 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से मंजूरी दी गई है. वहीं, बिहार के बिहटा में 1,413 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से एक नया सिविल एन्क्लेव बनाया जाएगा.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

6 minutes ago

तेल कहां है, MCX?

अगर मुझे कभी भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़े, तो वह कुछ ऐसी होगी. लापता बैरल्स का मामला.

1 hour ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

1 hour ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

4 hours ago


बड़ी खबरें

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

6 minutes ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

4 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

1 hour ago

तेल कहां है, MCX?

अगर मुझे कभी भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़े, तो वह कुछ ऐसी होगी. लापता बैरल्स का मामला.

1 hour ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

1 hour ago