✕

होम / बिजनेस / Paytm और उसके कर्मचारी के बीच चल रहे विवाद को श्रम मंत्रालय ने सुलझाया, जानिए क्या था पूरा मामला?

Paytm और उसके कर्मचारी के बीच चल रहे विवाद को श्रम मंत्रालय ने सुलझाया, जानिए क्या था पूरा मामला?

पेटीएम ने हाल में नौकरी से निकाले गए एक कर्मचारी से ज्वाइनिंग बोनस की रिकवरी नहीं करने और कर्मचारी को नोटिस पीरियड का पेमेंट देने पर सहमत जताई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

श्रम मंत्रालय ने पेटीएम (Paytm) और उसके एक कर्मचारी की छंटनी से संबंधित विवाद को सुलझा लिया है. दरअसल, पेटीएम द्वारा नौकरी से निकाले गए एक कर्मचारी की शिकायत का श्रम मंत्रालय (Ministry of Labour and Employment) ने संज्ञान लिया, जिसके बाद पेटीएम शिकायतकर्ता कर्मचारी से ‘ज्वाइनिंग बोनस’ की वसूली न करने और कर्मचारी को नोटिस पीरियड का भुगतान करने पर भी सहमत हो गया है. ऐसे में पेटीएम और उसके कर्मचारी के बीच का ये विवाद अब सुलझ गया है. तो आइए अब जानते हैं क्या है ये पूरा मामला?

ये था पूरा मामला
यह मामला, हाल के महीनों में पेटीएम द्वारा शुरू किए गए पुनर्गठन के बाद, नौकरी से निकाले गए, उसके कई पीड़ित कर्मचारियों द्वारा दर्ज की गई कई शिकायतों में से एक है. इन्हीं में से एक कर्मचारी ने पेटीएम की कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड द्वारा कथित रूप से उसे जबरन नौकरी से निकाले जाने के खिलाफ श्रम मंत्रालय का दरवाजा खटखटाया और कंपनी से ज्वाइनिंग बोनस वापस करने की मांग की थी. 

कर्मचारियों ने कंपनी पर लगाया आरोप
आपको बता दें, हाल ही में निकाले गए कई कर्मचारियों ने कंपनी पर आरोप लगाया था कि उन्हें बिना किसी नोटिस, कारण या मुआवजे के स्वैच्छिक रूप से बाहर निकलने के लिए मजबूर किया गया. 

पेटीएम को लगाई फटकार
क्षेत्रीय श्रम आयुक्त (केंद्रीय), बेंगलुरु ने पेटीएम में कथित बर्खास्तगी के तौर-तरीकों को लेकर एक कर्मचारी की तरफ से शिकायत दायर किए जाने के बाद तेजी से कार्रवाई की और फौरन ही कंपनी को नोटिस जारी किया. इसके बाद पेटीएम प्रबंधन बुधवार को बेंगलुरू स्थित श्रम मंत्रालय के क्षेत्रीय श्रम आयुक्त के समक्ष पेश हुआ. श्रम आयुक्त से फटकार लगने के बाद पेटीएम कर्मचारी से ‘ज्वाइनिंग बोनस’ की वसूली न करने पर सहमत हो गया. वहीं, पेटीएम ने अब इस कर्मचारी को नोटिस अवधि का भुगतान करने पर भी सहमति जताई है. 

दोनों पक्षों की मौजूदरी के शिकायत का हुआ निपटान
श्रम आयुक्त के सामने शिकायतकर्ता ने नौकरी से हटाए जाते समय पेटीएम की तरफ से की गई वित्तीय पेशकश को स्वीकार कर लिया है. वहीं, बातचीत के बाद दोनों पक्षों की संतुष्टि के लिए शिकायत का निपटान कर दिया गया है. हालांकि पेटीएम के कुछ अन्य कर्मचारियों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है. कुछ अन्य कर्मचारियों ने भी कथित तौर पर पेटीएम द्वारा जबरन बर्खास्तगी के तरीके पर अपना असंतोष व्यक्त किया था, जिसमें पेटीएम ने कथित तौर पर जबरन बर्खास्तगी की कार्रवाई की थी. 

इसे भी पढ़ें-BW Hindi के व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

JSW One Platforms ने 3,054 करोड़ रुपये के IPO के लिए दाखिल किए ड्राफ्ट पेपर, जानें पूरा प्लान

प्रस्तावित IPO में 1,300 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और मौजूदा निवेशकों की ओर से 1,754 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है.

7 hours ago

सरकार ने FY27 की सकल उधारी घटाई, बॉन्ड बिक्री का लक्ष्य 7.86 लाख करोड़ रुपये

सरकार अक्टूबर-मार्च के दौरान 7.86 लाख करोड़ रुपये के बॉन्ड जारी करेगी. सरकार ने बॉन्ड जारी करने का रुख लंबी अवधि वाली प्रतिभूतियों की ओर बढ़ाया है.

7 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 765.90 अरब डॉलर, जानिए क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट

विदेशी मुद्रा भंडार के साप्ताहिक आंकड़े रुपये और देश के बाहरी क्षेत्र की स्थिति को समझने के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं.

9 hours ago

28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, SBI-PNB समेत कई बैंकों ने ग्राहकों को किया अलर्ट

हड़ताल को देखते हुए सरकार ने ग्राहकों की बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए 27 सितंबर, रविवार को सरकारी बैंकों की शाखाएं खोलने का निर्देश दिया है.

9 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

10 hours ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

2 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

10 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

2 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

3 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

4 hours ago