होम / बिजनेस / GST सुधारों की उम्मीद से चहक सकता है बाजार, आज दिख सकती है मजबूत शुरुआत

GST सुधारों की उम्मीद से चहक सकता है बाजार, आज दिख सकती है मजबूत शुरुआत

विशेषज्ञों का मानना है कि आज शेयर बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ होने की उम्मीद है. जीएसटी सुधारों की आस और एसएंडपी की रेटिंग अपग्रेड से निवेशकों की धारणा सकारात्मक बनी हुई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 10 months ago

भारतीय शेयर बाजार बीते गुरुवार को मजबूती के साथ बंद हुआ था. लगातार छह हफ्तों से चली आ रही गिरावट का दौर थमते ही निवेशकों की उम्मीदें बढ़ी हैं. शुक्रवार को बाजार स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी के कारण बंद था, लेकिन उससे पहले सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में करीब 1% की बढ़त देखने को मिली थी. तो आइए जानते हैं आज बाजार की चाल कैसी रहनी वाली है?

दिवाली तक मिल सकते हैं जीएसटी सुधारों के तोहफे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर दिए संबोधन में दिवाली से पहले जीएसटी सुधारों का संकेत दिया. रोजमर्रा की वस्तुओं पर टैक्स घटने की संभावना से बाजार में उत्साह का माहौल है. जानकारों का कहना है कि इसका असर शेयर बाजार पर सोमवार की शुरुआत से ही देखने को मिल सकता है.

वैश्विक घटनाओं का भी रहेगा असर

विश्लेषकों का मानना है कि घरेलू स्तर पर जीएसटी सुधारों की उम्मीदें तो बाजार को सहारा देंगी ही, साथ ही अंतरराष्ट्रीय घटनाएं भी बड़ी भूमिका निभाएंगी. रूस-अमेरिका के बीच तनाव कम होने और रूस पर नए प्रतिबंधों के संकेत न मिलने से निवेशक राहत महसूस कर रहे हैं. वहीं, एसएंडपी द्वारा भारत की साख को ‘बीबीबी-’ से बढ़ाकर ‘बीबीबी’ करना विदेशी निवेशकों के रुख को सकारात्मक बना सकता है.

इन शेयरों में दिख सकती है हलचल

विशेषज्ञों के अनुसार बाजार सप्ताह की शुरुआत उत्साह के साथ कर सकता है. दिवाली तक जीएसटी दरों में कटौती की उम्मीद से निवेशकों की धारणा मजबूत हुई है. पिछले हफ्ते मुथूट फाइनेंस, बजाज हाउसिंग फाइनेंस, फाइजर, कोरोमंडल इंटरनेशनल, शैलेट होटल्स, मणप्पुरम फाइनेंस और टेक्नो इलेक्ट्रिक जैसे शेयरों में निवेशकों की जोरदार खरीदारी देखने को मिली थी. बाजार विशेषज्ञों का अनुमान है कि इन शेयरों में आज भी तेजी रह सकती है. दूसरी ओर, सुवेन फार्मा, NMDC स्टील, ईआईएच, नावा लिमिटेड, इंजीनियर्स इंडिया और बाटा इंडिया जैसे शेयरों पर बिकवाली का दबाव बना रह सकता है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

टैग्स
सम्बंधित खबरें

उबर ने सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया, ‘रिकॉर्ड माई राइड’ और एम्बुलेंस सहायता फीचर लॉन्च

राइड-हेलिंग सुरक्षा के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करने वाले ये उद्योग में पहली बार पेश किए गए फीचर हैं. कंपनी ने पूरे राइड-हेलिंग उद्योग में सुरक्षा मानकों को और बेहतर बनाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया.

4 hours ago

सड़क हादसों से GDP को 3% की चोट, गडकरी ने सामूहिक प्रयासों पर दिया जोर

गडकरी ने बताया कि बेहतर और सुरक्षित ड्राइविंग को बढ़ावा देने के लिए देश में 2,500 ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल स्थापित किए जा रहे हैं.

4 hours ago

Zee को मिला Invesco का साथ, सरकार ने मंजूर किया ₹418 करोड़ का FDI

सरकार से 418 करोड़ रुपये के FDI को मंजूरी मिलने के बाद Invesco की करीब तीन साल बाद Zee Entertainment में वापसी हो गई है.

8 hours ago

भारत की चेतना पर युद्ध

यह कोई आर्थिक हमला नहीं है. यह राजनीतिक हमला भी नहीं है. बल्कि यह एक सतत, बहु-मोर्चीय अभियान है जिसका उद्देश्य एक राष्ट्र का स्वयं पर से विश्वास खत्म करना है और इसका समय भी संयोग नहीं है.

9 hours ago

अडानी के विझिंजम पोर्ट में 49% हिस्सेदारी खरीदेगी MSC, भारत को मिलेगा नया ग्लोबल शिपिंग हब

MSC की टर्मिनल कंपनी TiL खरीदेगी 49% हिस्सेदारी. 2.85 अरब डॉलर वैल्यूएशन वाली इस साझेदारी से चीन और मध्य-पूर्व के बड़े पोर्ट्स को मिलेगी चुनौती.

10 hours ago

बड़ी खबरें

अडानी के विझिंजम पोर्ट में 49% हिस्सेदारी खरीदेगी MSC, भारत को मिलेगा नया ग्लोबल शिपिंग हब

MSC की टर्मिनल कंपनी TiL खरीदेगी 49% हिस्सेदारी. 2.85 अरब डॉलर वैल्यूएशन वाली इस साझेदारी से चीन और मध्य-पूर्व के बड़े पोर्ट्स को मिलेगी चुनौती.

10 hours ago

उबर ने सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया, ‘रिकॉर्ड माई राइड’ और एम्बुलेंस सहायता फीचर लॉन्च

राइड-हेलिंग सुरक्षा के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करने वाले ये उद्योग में पहली बार पेश किए गए फीचर हैं. कंपनी ने पूरे राइड-हेलिंग उद्योग में सुरक्षा मानकों को और बेहतर बनाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया.

4 hours ago

सड़क हादसों से GDP को 3% की चोट, गडकरी ने सामूहिक प्रयासों पर दिया जोर

गडकरी ने बताया कि बेहतर और सुरक्षित ड्राइविंग को बढ़ावा देने के लिए देश में 2,500 ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल स्थापित किए जा रहे हैं.

4 hours ago

रवि अग्रवाल को फिर मिली CBDT चेयरमैन की जिम्मेदारी, केंद्र सरकार ने छह महीने का कार्यकाल बढ़ाया

कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने 31 दिसंबर 2026 तक संविदा आधार पर पुनर्नियुक्ति को दी मंजूरी

7 hours ago

Zee को मिला Invesco का साथ, सरकार ने मंजूर किया ₹418 करोड़ का FDI

सरकार से 418 करोड़ रुपये के FDI को मंजूरी मिलने के बाद Invesco की करीब तीन साल बाद Zee Entertainment में वापसी हो गई है.

8 hours ago