✕

होम / बिजनेस / ग्लोबल दबाव में घरेलू बाजार फिसला, जानिए आज किन शेयरों में दिखेगी हलचल

ग्लोबल दबाव में घरेलू बाजार फिसला, जानिए आज किन शेयरों में दिखेगी हलचल

शुक्रवार को BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 270.92 अंक टूटकर 79,809.65 अंक पर बंद हुआ. वहीं, NSE का निफ्टी 74.05 अंक गिरावट के साथ 24,426.85 अंक पर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए. ऊंचे अमेरिकी टैरिफ और विदेशी पूंजी की निकासी ने निवेशकों की धारणा पर दबाव डाला. सेंसेक्स 271 अंक टूटा और निफ्टी भी 74 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ. बॉम्बे शेयर बाजार (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 270.92 अंक यानी 0.34% टूटकर 79,809.65 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह एक समय 338.81 अंक तक लुढ़क गया था. इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 74.05 अंक यानी 0.30% की गिरावट के साथ 24,426.85 अंक पर बंद हुआ.

किन शेयरों में रही गिरावट

सेंसेक्स की कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा सबसे ज्यादा 2.96% गिरा. रिलायंस इंडस्ट्रीज 2.21% टूट गया. इसके अलावा इन्फोसिस, एनटीपीसी, टाटा मोटर्स और टेक महिंद्रा में भी नुकसान दर्ज हुआ. हालांकि आईटीसी, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, ट्रेंट और लार्सन एंड टुब्रो जैसे कुछ शेयर लाभ में बंद हुए.

आज इन शेयरों में दिख रही खरीदारी

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार 1 सितंबर को जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें Granules India, Sammaan Capital, Nava Bharat, CG Power & Industrial Solutions, CreditAccess Grameen, RBL Bank और Godfrey Phillips शामिल हैं. इन शेयरों ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है. यह संकेत है कि आने वाले सत्रों में इन स्टॉक्स में तेजी बनी रह सकती है.

इन शेयरों पर भी रखें नजर

विशेषज्ञों ने कहा है कि 1 सितंबर को निवेशकों को कई प्रमुख कंपनियों पर भी नजर रहनी चाहिए, क्योंकि कुछ बड़े कॉर्पोरेट घटनाक्रम और घोषणाएं इन कंपनियों के शेयरों को चर्चा में ला सकती हैं. जैसे अडानी पावर और टॉरेंट पावर को मध्य प्रदेश से क्रमशः 800 और 1600 मेगावाट बिजली आपूर्ति के लिए ठेके मिले हैं. रिलायंस इंडस्ट्रीज की 48वीं AGM में हुई घोषणाओं के बाद निवेशक बाजार की प्रतिक्रिया पर नजर रखेंगे. टाटा स्टील ने AI और IoT तकनीक के उपयोग से डिलीवरी समय घटाकर 3 दिन किया है. ओला इलेक्ट्रिक ने अगस्त में 16,646 ई-वाहनों की बिक्री कर दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि एथर एनर्जी ने FY26 तक 700 रिटेल आउटलेट्स और 20% मार्केट शेयर का लक्ष्य तय किया है. पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस 5 सितंबर को 5,000 करोड़ के NCDs पर विचार करेगी. BHEL ने DRDO की DMRL लैब के साथ लाइसेंस एग्रीमेंट किया है, जबकि IOC अगले 5 वर्षों में 1.66 लाख करोड़ रुपये के निवेश की योजना बना रही है. PG Electroplast की सहायक कंपनी ने महाराष्ट्र में 1,000 करोड़ रुपये का ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए MoU साइन किया है. ऐसे में इन कंपनियों के शेयरों में आज तेजी देखने को मिल सकती है.

किन शेयरों में मंदी का दबाव

टेक्निकल इंडिकेटर *MACD* ने कुछ शेयरों में गिरावट के संकेत दिए हैं. इनमें Vardhman Textiles, Jindal Stainless, IDBI Bank, Swan Energy, BSE, TBO Tek और Welspun Corp शामिल हैं. निवेशकों को इन स्टॉक्स में सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

7 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

9 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

9 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

10 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

11 hours ago

बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

9 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

7 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

17 hours ago