✕

होम / बिजनेस / रक्षा मंत्री के फैसले से डिफेंस कंपनियों के शेयरों ने भरी उड़ान, 5% तक की तेजी

रक्षा मंत्री के फैसले से डिफेंस कंपनियों के शेयरों ने भरी उड़ान, 5% तक की तेजी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा न्यू डिफेंस प्रोक्योरमेंट मैनुअल को मंजूरी देने से डिफेंस कंपनियों के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा नए डिफेंस प्रोक्योरमेंट मैनुअल को मंजूरी देने के फैसले के बाद सोमवार को घरेलू शेयर बाजार में डिफेंस सेक्टर की कंपनियों ने जोरदार प्रदर्शन किया. इस फैसले से निवेशकों का भरोसा बढ़ा और कोचिन शिपयार्ड, पारस डिफेंस, सायंट डीएलएम और HAL जैसी कंपनियों के शेयरों में 5% तक की बढ़त दर्ज की गई. लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में डिफेंस स्टॉक्स की यह तेजी, आने वाले समय में घरेलू रक्षा उत्पादन और निवेश के मजबूत संकेत देती है.

किन कंपनियों के शेयरों में कितना उछाल?

कोचिन शिपयार्ड लिमिटेड, पारस डिफेंस लिमिटेड, सायंट डीएलएम लिमिटेड और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में सोमवार को 5% से अधिक की तेजी दर्ज की गई. शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच इन कंपनियों के शेयर निवेशकों के लिए खास आकर्षण बने रहे. खबर लिखे जाने तक कोचिन शिपयार्ड लिमिटेड का शेयर 2.66 प्रतिशत की तेजी के साथ 1792.10 रुपये, पारस डिफेंस का शेयर 5.19 प्रतिशत की तेजी के साथ 728.20 रुपये, सायंट डीएलएम 2.05 प्रतिशत की तेजी के साथ 465.60 रुपये और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स का शेयर 1.13 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,799.40 रुपये पर कारोबार कर रहा था. 

रक्षा मंत्री का फैसला क्या है?

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने न्यू डिफेंस प्रोक्योरमेंट मैनुअल को मंजूरी दी है. यह मैनुअल सशस्त्र बलों की खरीद प्रक्रिया को तेज करने, घरेलू रक्षा उत्पादन को बढ़ावा देने और आधुनिक युद्ध की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रक्रियाओं को तैयार करने के लिए बनाया गया है. इस मंजूरी को ही शेयरों में आई तेजी की प्रमुख वजह माना जा रहा है.

शुक्रवार को भी दिखी थी तेजी

गौरतलब है कि इससे पहले शुक्रवार को भी डिफेंस कंपनियों में उछाल दर्ज किया गया था. उस दिन भारत डायनेमिक्स, बीईएमएल, गार्डन रीच शिपबिल्डर्स और एमटीएआर टेक के शेयरों में 9% तक की तेजी आई थी. 

बाजार की स्थिति

निफ्टी इंडेक्स में बीते एक महीने में लगभग 3% की तेजी आई है. ऐसे में रक्षा क्षेत्र की कंपनियों के शेयर निवेशकों के लिए मजबूत विकल्प बनकर उभर रहे हैं. एमटीएआर टेक ने जानकारी दी थी कि वित्त वर्ष 2028 तक उनका लक्ष्य 1500 से 1600 करोड़ रुपये का रेवन्यू हासिल करना है, जो मौजूदा स्तर से लगभग दोगुना होगा. वहीं, पारस डिफेंस ने एक्सचेंज को बताया था कि उन्हें ऑप्टो इलेक्ट्रॉनिक्स फैक्ट्री से 26.60 करोड़ रुपये का वर्क ऑर्डर प्राप्त हुआ है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 hour ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

3 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

3 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

5 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

5 hours ago

बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

3 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 hour ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

11 hours ago