होम / बिजनेस / देश की दिग्गज सॉफ्टवेयर कंपनी ने की बड़ी घोषणा, आंध्र प्रदेश में हजारों युवाओं को मिलेगी नौकरी!

देश की दिग्गज सॉफ्टवेयर कंपनी ने की बड़ी घोषणा, आंध्र प्रदेश में हजारों युवाओं को मिलेगी नौकरी!

देश की एक दिग्गज सॉफ्टवेयर कंपनी ने आंध्र प्रदेश में बड़े पैमाने पर अपने विस्‍तार की योजना बनाई है, जिससे हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश के पढ़े-लिखे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर आई है. दरअसल, दिग्गज सॉफ्टवेयर कंपनी एचसीएल (HCL) आंध्र प्रदेश में अपने नेटवर्क का बड़े पैमाने पर विस्तार करने जा रही है, जिससे हजारों युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे. इसे लेकर कंपनी के एक प्रतिनिधिमंडल ने मानव संसाधन विकास, सूचना प्रौद्योगिकी (IT) और इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री के साथ मुलाकात भी की, जिसके बाद कंपनी ने राज्य में हजारों युवाओं को नौकरी देने की घोषणा की. तो आइए जानते हैं क्या है कंपनी की ये योजना और इससे कितने युवाओं को रोजगार मिलेगा?

15 हजार युवाओं को मिलेगी नौकरी

एचसीएल ने बताया कि कंपनी के पास राज्‍य में बड़े पैमाने पर अपने नेटवर्क विस्‍तार की योजना है, जिससे कम से कम 5,500 युवाओं को रोजगार मिलेगा. कंपनी ने कहा कि स्‍टेप 2 में एक नई बहुमंजिला इमारत बनाई जाएगी और 10 हजार अन्‍य लोगों को रोजगार मिलेगा. HCL के पास पहले से मौजूद यूनिट्स में 4,500 कर्मचारी हैं. यानी एचसीएल की नई योजना से 15 हजार से ज्‍यादा लोगों को नौकरी मिलेगी.  वहीं, पिछली सरकार द्वारा रोकी गई सब्सिडी को किस्तों के आधार पर जारी किया जाएगा.

राज्य सरकार के सहयोग से 20 लाख नौकरियां प्रदान करना लक्ष्य

कंपनी के अनुसार वह दुनिया भर में बदलते रुझानों के अनुसार नवीनतम तकनीक को अपनाकर बड़े पैमाने पर रोजगार प्रदान करने की योजना बना रहे हैं. साथ ही, हम कौशल जनगणना और कौशल विकास में भागीदार बनेंगे, जिसे राज्य सरकार सबसे प्रतिष्ठित तरीके से करने जा रही है. उन्होंने कहा कि वे आने वाले सालों में उनका लक्ष्य 20 लाख नौकरियां प्रदान करना है और राज्य सरकार राज्य में अपने नेटवर्क का विस्तार करने के लिए एचसीएल को हर संभव मदद देगी.

इसे भी पढ़ें-World Senior Citizen’s Day 2024: ये 5 निवेश स्‍कीम्‍स बुढ़ापे में बनेंगी आपका सहारा, शान से बीतेगी जिंदगी...

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

27 minutes ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

34 minutes ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

2 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

3 hours ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

3 hours ago

बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

3 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

27 minutes ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

34 minutes ago

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

43 minutes ago