होम / बिजनेस / अमेरिकी वार्ता से बाजार में लौटी रौनक, जानिए आज कहां निवेश करना रहेगा फायदेमंद
अमेरिकी वार्ता से बाजार में लौटी रौनक, जानिए आज कहां निवेश करना रहेगा फायदेमंद
बुधवार को BSE का सेंसेक्स 323.83 अंक चढ़कर 81,425.15 अंक पर बंद हुआ. वहीं, NSE का निफ्टी 104.50 अंक की बढ़त के साथ 24,973.10 अंक पर बंद हुआ.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 9 months ago
बुधवार यानी 11 सितंबर को भारतीय शेयर बाजार में मजबूती देखने को मिली. बॉम्बे शेयर बाजार (BSE) का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज श्का (NSE) निफ्टी दोनों बढ़त के साथ बंद हुए. सेंसेक्स 323.83 अंक यानी 0.40% चढ़कर 81,425.15 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह 542.56 अंक तक उछला. यह लगातार तीसरा दिन था जब सेंसेक्स में तेजी रही. वहीं, निफ्टी 104.50 अंक यानी 0.42% की बढ़त के साथ 24,973.10 अंक पर बंद हुआ. निफ्टी में यह लगातार छठे दिन की तेजी थी.
इन शेयरों ने दिखाई मजबूती
बाजार में तेजी की एक अहम वजह भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता को लेकर सकारात्मक उम्मीदें रहीं. इससे निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ और खरीदारी का रुझान बढ़ा. सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स 4.26% चढ़ा. इसके अलावा एचसीएल टेक 2.57%, बजाज फाइनेंस 2.19% और टीसीएस 1.99% बढ़ा. टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, एक्सिस बैंक और एसबीआई में भी मजबूती देखने को मिली. वहीं, नुकसान झेलने वाले शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति, टाटा मोटर्स और अल्ट्राटेक सीमेंट शामिल रहे.
आज इन शेयरों में दिखी जोरदार खरीदारी
विशेषज्ञों के अनुसार बाजार में जिन शेयरों ने 52 हफ्तों का उच्च स्तर छू लिया है, उनमें Oracle Financial Services Software, Welspun India, Vardhman Textiles, Elecon Engineering, International Gemmological Institute, Apar Industries और Waaree Energies शामिल हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि इन शेयरों में तेजी का ट्रेंड जारी रह सकता है.
इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत
दूसरी ओर, तकनीकी इंडिकेटर एमएसीडी (MACD) ने कुछ शेयरों में गिरावट का संकेत दिया है. इनमें Eternal, NTPC, Titan Company, UltraTech Cement, IndusInd Bank, Tata Motors और Axis Bank शामिल हैं. विश्लेषकों का कहना है कि इन शेयरों में अब शॉर्ट-टर्म प्रेशर देखा जा सकता है.
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)
टैग्स