✕

होम / बिजनेस / बाजार में तेजी का दौर जारी, इन टॉप परफॉर्मिंग शेयरों पर आज लग सकता है दांव

बाजार में तेजी का दौर जारी, इन टॉप परफॉर्मिंग शेयरों पर आज लग सकता है दांव

सोमवार को BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 676.09 अंक की बढ़त के साथ 81,273.75 अंक पर बंद हुआ. वहीं, NSE का निफ्टी 245.65 अंक चढ़कर 24,876.95 अंक पर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

स्थानीय शेयर बाजारों में सोमवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली. दिवाली तक जीएसटी स्लैब में बड़े सुधार किए जाने की घोषणा के बाद निवेशकों ने ऑटो और कंज्यूमर ड्यूरेबल कंपनियों के शेयरों में जमकर खरीदारी की. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 676.09 अंक यानी 0.84% की बढ़त के साथ 81,273.75 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 1,168 अंक उछलकर 81,765.77 अंक तक पहुंच गया. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 245.65 अंक यानी 1% चढ़कर 24,876.95 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान निफ्टी 25,022 अंक तक पहुंच गया.

कल इन शेयरों में दिखी हलचल

कल कारोबारी सत्र के दौरान सेंसेक्स की कंपनियों में मारुति सुजुकी का शेयर सबसे ज्यादा 8.94% चढ़ा. इसके अलावा बजाज फाइनेंस में 5%, अल्ट्राटेक सीमेंट में 3.71% और बजाज फिनसर्व में 3.7% की तेजी दर्ज की गई. महिंद्रा एंड महिंद्रा, हिंदुस्तान यूनिलीवर और ट्रेंट के शेयर भी बढ़त के साथ बंद हुए. हालांकि आईटीसी का शेयर 1.26% टूट गया. इटर्नल, टेक महिंद्रा और लार्सन एंड टुब्रो में भी कमजोरी देखने को मिली.

आज इन शेयरों में दिख रहे खरीदारी के संकेत

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार मारुति सुजुकी, Pfizer, Hyundai Motor India, Ashok Leyland, PG Electroplast, Amber Enterprises और Godrej Industries जैसे शेयरों में मजबूत खरीदारी दर्ज की गई है. इनमें से कई शेयरों ने अपना 52 हफ्ते का ऊपरी स्तर छू लिया है, जो आगे तेजी के संकेत देता है.

इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत

तकनीकी संकेतक एमएसीडी (MACD) ने ITC, L&T, Eternal, Tech Mahindra, NTPC, Infosys और Sun Pharma के शेयरों में गिरावट का संकेत दिया है. इसका मतलब है कि इन शेयरों में आने वाले समय में दबाव देखने को मिल सकता है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

12 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

14 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

14 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

16 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

16 hours ago

बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

14 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

12 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

22 hours ago