✕

होम / बिजनेस / Gail और Hindustan Copper के बीच समझौता, महत्वपूर्ण खनिज संसाधनों के विकास को देंगे गति

Gail और Hindustan Copper के बीच समझौता, महत्वपूर्ण खनिज संसाधनों के विकास को देंगे गति

यह सहयोग न केवल देश के भीतर खनिज संसाधनों की खोज और उपयोग को गति देगा, बल्कि वैश्विक स्तर पर रणनीतिक अवसरों को भी खोलेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत में महत्वपूर्ण खनिज संसाधनों की खोज और विकास को नया आयाम देने के उद्देश्य से गेल (इंडिया) लिमिटेड और हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (HCL) ने एक रणनीतिक साझेदारी की शुरुआत की है. हाल ही में दोनों कंपनियों ने एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसका उद्देश्य देश और विदेशों में महत्वपूर्ण खनिजों की संभावनाओं की संयुक्त रूप से खोज और दोहन करना है. यह कदम न केवल भारत की आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देगा, बल्कि तकनीकी और स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्रों की बढ़ती जरूरतों को भी मजबूती प्रदान करेगा.

यह समझौता गेल बिजनेस डेवलपमेंट एंड एक्सप्लोरेशन एंड प्रोडक्शन के कार्यकारी निदेशक संजय अग्रवाल और HCL रिसोर्स प्लानिंग कार्यकारी निदेशक (माइनिंग) बिनोद कुमार गुप्ता  द्वारा हस्ताक्षरित किया गया. इस अवसर पर गेल के बिजनेस डेवलपमेंट निदेशक आर. के. सिंघल और HCL के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक संजीव के. सिंह शामिल रहे.

हिंदुस्तान कॉपर और गेल के बीच यह रणनीतिक साझेदारी भारत के महत्वपूर्ण खनिज क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम है. यह देश की स्वावलंबन क्षमता को बढ़ा सकती है, विशेष रूप से उन खनिजों में जो प्रौद्योगिकी और स्वच्छ ऊर्जा उद्योगों के लिए आवश्यक हैं. साथ ही यह पहल भारत की सतत विकास पर बढ़ती प्रतिबद्धता और आयातित संसाधनों पर निर्भरता को कम करने की दिशा में एक मजबूत संकेत है.

यह समझौता ज्ञापन भारत की खनिज संपदा की संभावनाओं को सामने लाने और वैश्विक स्तर पर रणनीतिक अवसरों को तलाशने की दिशा में एक दूरदर्शी प्रयास है. यह सहयोग दोनों कंपनियों की राष्ट्रीय विकास, तकनीकी प्रगति और सतत संसाधन प्रबंधन के प्रति प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है.

गेल (इंडिया) लिमिटेड भारत की अग्रणी गैस कंपनी है, जबकि हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड देश कीो एकमात्र एकीकृत तांबा उत्पादक कंपनी है. यह समझौता दोनों कंपनियों की संयुक्त विशेषज्ञता और संसाधनों को जोड़कर भारत को खनिज संसाधनों के क्षेत्र में वैश्विक प्रतिस्पर्धा में आगे लाने का प्रयास है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

16 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

18 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

19 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

20 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

20 hours ago

बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

18 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

16 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 day ago