✕

होम / बिजनेस / VMS TMT का ₹148.5 करोड़ का IPO 17 सितंबर से खुलेगा, GMP में दिखा ₹10 का उछाल

VMS TMT का ₹148.5 करोड़ का IPO 17 सितंबर से खुलेगा, GMP में दिखा ₹10 का उछाल

ग्रे मार्केट में मिल रहे सकारात्मक संकेतों और मजबूत बिजनेस मॉडल के चलते निवेशक इस आईपीओ में रुचि दिखा सकते हैं. हालांकि, निवेश का निर्णय लेने से पहले कंपनी की वित्तीय स्थिति और बाजार जोखिमों का मूल्यांकन करना जरूरी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप भी आईपीओ (IPO) में निवेश करते हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है. दरअसल, अगले सप्ताह यानी 17 सितंबर को वीएमएस टीएमटी लिमिटेड (VMS TMT Ltd) अपना आईपीओ लॉन्च करने जा रही है. यह इश्यू 19 सितंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा. ओपनिंग से पहले ही ग्रे मार्केट में यह आईपीओ मजबूती के साथ ट्रेड कर रहा है और 10 रुपये का प्रीमियम दिखा रहा है. आइए इस आईपीओ के बारे में आपको विस्तार से जानकारी देते हैं.

प्राइस बैंड और लॉट साइज
कंपनी ने आईपीओ का प्राइस बैंड 94 रुपये से 99 रुपये प्रति शेयर तय किया है. निवेशकों के लिए न्यूनतम एक लॉट 150 शेयरों का रखा गया है. यानी कम से कम 14,850 रुपये का निवेश करना होगा. यह एक मेनबोर्ड आईपीओ है और इसकी लिस्टिंग बीएसई और एनएसई दोनों एक्सचेंज पर प्रस्तावित है.

आईपीओ का साइज और बुक रनिंग मैनेजर
वीएमएस टीएमटी का यह आईपीओ 148.50 करोड़ रुपये का है. कंपनी 1.50 करोड़ फ्रेश शेयर जारी करेगी. इस इश्यू के लिए अरिहंच कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड को बुक रनिंग लीड मैनेजर और केफिन टेक्नोलॉजीज़ को रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है.

जीएमपी (GMP) अपडेट
मार्केट रिपोर्ट्स के अनुसार ग्रे मार्केट में यह आईपीओ 10 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड हो रहा है. इससे संकेत मिलता है कि लिस्टिंग के समय निवेशकों को शुरुआती लाभ मिल सकता है.

आरक्षण का बंटवारा
आईपीओ में क्यूआईबी कैटेगरी के लिए अधिकतम 30 प्रतिशत हिस्सा आरक्षित है. रिटेल निवेशकों के लिए कम से कम 50 प्रतिशत और एनआईआई कैटेगरी के लिए कम से कम 20 प्रतिशत हिस्सा रिजर्व रहेगा.

कंपनी का बिजनेस मॉडल
वीएमएस टीएमटी लिमिटेड की स्थापना 2013 में हुई थी. कंपनी टीएमटी बार के उत्पादन के साथ-साथ स्क्रैप और वायर बाइंडिंग का कारोबार करती है. इसका मैन्युफैक्चरिंग सेंटर अहमदाबाद में स्थित है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

4 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

4 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

6 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

6 hours ago

JSW One Platforms ने 3,054 करोड़ रुपये के IPO के लिए दाखिल किए ड्राफ्ट पेपर, जानें पूरा प्लान

प्रस्तावित IPO में 1,300 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और मौजूदा निवेशकों की ओर से 1,754 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है.

9 hours ago

बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

4 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

2 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

12 hours ago