होम / बिजनेस / देश के प्रमुख शहरों में Tata इंस्टॉल करेगी EV चार्जिंग स्टेशन, इस कंपनी से साथ हुई डील!

देश के प्रमुख शहरों में Tata इंस्टॉल करेगी EV चार्जिंग स्टेशन, इस कंपनी से साथ हुई डील!

Tata Motors देश के 50 से अधिक शहरों में EV चार्जिंग प्वाइंट स्थापित होगा. इसके लिए टाटा ने दो प्रमुख कंपनियों के साथ साझेदारी की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आपके पास इलेक्ट्रिक वाहन है, तो ये खबर आपके काम की है. दरअसल, देश के प्रमुख शहरों में जल्द ही आपको टाटा (Tata) के EV चार्जिंग स्टेशन नजर आने वाले हैं. टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने अपने चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने के लिए दो प्रमुख कंपनियों डेल्टा इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया और थंडरप्लस सॉल्यूशंस के साथ साझेदारी की है. इस साझेदारी का मुख्य उद्देश्य भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों को अधिक सुविधाजनक और सुलभ बनाना है. तो आइए जानते हैं ये ईवी चार्जिंग स्टेशन कुल कितनी संख्या में और कहां लगाए जाएंगे?

540 नए फास्ट ईवी चार्जिंग स्टेशन
टाटा मोटर्स देश की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनियों में से एक है. ये इलेक्ट्रिक वाहनों के क्षेत्र में भी तेजी से आगे बढ़ रही है. इसी कड़ी में अब कंपनी देश के 50 से अधिक शहरों में 540 नए फास्ट चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने जा रही है, ताकि ईवी मालिकों को चार्जिंग के लिए अधिक विकल्प मिल सकें और वे लंबी दूरी की यात्राएं भी बिना किसी परेशानी के कर सकेंगे.

इन शहरों में लगेंगे चार्जिंग स्टेशन
टाटा मोटर्स का यह चार्जिंग प्वाइंट करीब 50 से अधिक शहरों में स्थापित होगा. टाटा मोटर्स के अनुसार ये चार्जिंग स्टेशन दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, पुणें और कोच्ची जैसे शहरों में स्थापित किया जाएगा. टाटा मोटर्स ने कहा है कि वे रास्ते जिनका अधिक इस्तेमाल किया जाता है, उन रास्तों पर चार्जिंग अवसंरचना का विस्तार किया जाएगा. इससे ग्राहकों को अधिक सुविधा मिले साथ ही वे ईवी वाहनों के लिए अधिक प्रोत्साहित हो.

ये होगा फायदा
1. टाटा मोटर्स का यह कदम देश में इलेक्ट्रिक वाहनों के भविष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है. अगर चार्जिंग सुविधाएं आसानी से उपलब्ध होंगी, तो अधिक से अधिक लोग इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाएंगे. 
2. इससे प्रदूषण में कमी आएगी और देश की ऊर्जा सुरक्षा भी बढ़ेगी. 
3. टाटा मोटर्स ने यह स्पष्ट किया है कि वह अपने ईवी पोर्टफोलियो को और भी विस्तार देगा ताकि आने वाले सालों में और भी नए ईवी मॉडल लॉन्च हो, जो भारत के ग्राहकों की आवश्यकताओं और प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किए जाएंगे.

इसे भी पढ़ें-देश के ये दो बड़े सरकारी बैंक सीनियर सिटीजन को दे रहे लोन, जानिए किस उम्र में कितना मिलेगा लोन?

4. इस साझेदारी के माध्यम से टाटा मोटर्स का लक्ष्य न केवल इलेक्ट्रिक वाहनों के चार्जिंग नेटवर्क को बढ़ावा देना है, बल्कि एक स्थायी और पर्यावरण अनुकूल परिवहन प्रणाली का निर्माण करना भी है. 
5. कंपनी का मानना है कि यह कदम भारत के ईवी उद्योग के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और देश को स्वच्छ और हरित ऊर्जा की दिशा में आगे बढ़ने में मदद करेगा.

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

6 minutes ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

1 hour ago

तेल कहां है, MCX?

अगर मुझे कभी भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़े, तो वह कुछ ऐसी होगी. लापता बैरल्स का मामला.

2 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

2 hours ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

3 hours ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

6 minutes ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

5 hours ago