होम / बिजनेस / खत्म होगा विस्तारा एयरलाइंस का भारत में नाम, टाटा करेगी इस कंपनी में विलय

खत्म होगा विस्तारा एयरलाइंस का भारत में नाम, टाटा करेगी इस कंपनी में विलय

टाटा ग्रुप अपनी सभी एयरलाइंस कंपनियों को एक ब्रैंड में विलय करने पर विचार कर रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः टाटा ग्रुप अपनी सभी एयरलाइंस कंपनियों को एक ब्रैंड में विलय करने पर विचार कर रहा है. फिलहाल विस्तारा और एयर एशिया के अलावा टाटा के पास एयर इंडिया व एयर इंडिया एक्सप्रेस का भी स्वामित्व है. अब कंपनी सिंगल ब्रैंड के तहत अपनी सभी एयरलाइंस का विलय करके परिचालन करेगा ताकि वो एविएशन सेक्टर में फिर से अपने आपको स्थापित कर सके. 

एयरइंडिया में होगा सभी कंपनियों का विलय

भारत का सबसे बड़ा समूह विस्तारा ब्रांड को खत्म करने पर भी विचार कर रहा है , जो दक्षिण एशियाई राष्ट्र में सिंगापुर एयरलाइंस लिमिटेड का स्थानीय सहयोगी है. सिंगापुर एयरलाइंस संयुक्त इकाई में हिस्सेदारी के आकार का मूल्यांकन कर रही है. टाटा समूह आगे से एयर इंडिया ब्रैंड नाम के साथ ही एयरलाइंस का संचालन करेगा.  
सिंगापुर एयरलाइंस ने एक बयान में कहा कि "एसआईए और टाटा के बीच चर्चा चल रही है." 

एयर इंडिया के लिए 300 विमानों का ऑर्डर देगा टाटा

एयर इंडिया अपने नए मालिक टाटा ग्रुप की अगुवाई में बदलाव की ओर बढ़ रहा है. फुल सर्विस विमान सेवा प्रदाता कंपनी 300 छोटे बॉडी वाले विमानों की खरीदारी पर विचार कर रहा है। अगर इन विमानों की खरीदारी का ऑर्डर दिया जाता है तो यह विमानन उद्योग का अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर होगा. एयर इंडिया के चीफ एग्जीक्यूटिव कैंपबेल विल्सन ने पिछले महीने ही कहा था कि विमानन कंपनी अपने 113 विमानों के काफिले को बढ़ाकर अगले पांच वर्षों में तीन गुना करना चाहता है. 

विस्तारा में है सिंगापुर एयरलाइंस की 49 फीसदी हिस्सेदारी

इसी महीने टाटा ने कहा कि वो एयरएशिया को पूरी तरह खरीदकर उसे लो कॉस्ट कैरियर के तौर पर एयर इंडिया एक्सप्रेस में विलय करने जा रही है. फिलहाल सिंगापुर एयरलाइंस की टाटा सिंगापुर एयरलाइंस में 49 फीसदी हिस्सेदारी है. विस्तारा एयरलाइंस में टाटा की विदेशी साझीदार सिंगापुर एयरलाइंस को एयर इंडिया लिमिटेड में 20 से 25 फीसदी हिस्सेदारी दी जा सकती है. साथ ही विस्तारा के कुछ बोर्ड सदस्यों को एयर इंडिया के बोर्ड में जगह दी जा सकती है.

एयर एशिया ने बोल दिया भारत से टाटा

एयरएशिया इंडिया ने 2014 में भारत के आसमान में उड़ना शुरू किया था. यह टाटा ग्रुप और एयरएशिया का जॉइंट वेंचर था. एयरएशिया ग्रुप की भारत में आठ साल की यह यात्रा काफी मुश्किलों भरी रही. उसका घाटा लगातार बढ़ रहा था. यही वजह रही कि एयरएशिया ने भारत को पूरी तरह 'टाटा' कहने का फैसला लिया है. 

VIDEO: WhatsApp का आया नया Self-Chat फीचर, कैसे करें यूज

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

23 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

23 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

23 hours ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

1 day ago