✕

होम / बिजनेस / Tata Steel Q3 Results: कंपनी ने उठाया नुकसान, अंगुल एनर्जी के साथ मर्जर को मिली मंजूरी

Tata Steel Q3 Results: कंपनी ने उठाया नुकसान, अंगुल एनर्जी के साथ मर्जर को मिली मंजूरी

जहां बहुत सी कंपनियों के तीसरे क्वार्टर के रिजल्ट्स काफी अच्छे और शानदार रहे हैं, वहीं टाटा स्टील को इस क्वार्टर में 2224 करोड़ रुपयों का नुक्सान उठाना पड़ा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

34 मिलियन टन की क्रूड स्टील कैपेसिटी के साथ टाटा स्टील विश्व की सबसे बड़ी स्टील कंपनियों में से एक है. सोमवार को टाटा स्टील ने एक स्टेटमेंट द्वारा वित्त वर्ष 2023 के तीसरे क्वार्टर के अपने रिजल्ट्स को जारी किया. बहुत सी भारतीय कंपनियों और बैंकों के लिए 31 दिसंबर को ख़त्म हुआ यह क्वार्टर काफी अच्छा रहा था. लेकिन टाटा स्टील को वित्त वर्ष 2023 के तीसरे क्वार्टर में 2224 करोड़ रुपयों का नेट लॉस उठाना पड़ा है.

प्रॉफिट मिलने के लगाए गए थे अनुमान

पिछले वर्ष कंपनी को 9572 करोड़ रुपयों का प्रॉफिट हुआ था. वहीँ अगर पिछले क्वार्टर की बात करें तो कंपनी को 1514 करोड़ रुपयों का प्रॉफिट देखने को मिला था. वित्त वर्ष 2023 के तीसरे क्वार्टर में कंपनी को ऑपरेशंस से मिलने वाले रेवेन्यु में सालाना आधार पर 6% की गिरावट दर्ज की गयी है. ज्यादातर एनालिस्टों द्वारा कंपनी को तीसरे क्वार्टर में प्रॉफिट मिलने के अनुमान लगाए जा रहे थे. इस क्वार्टर के दौरान कंपनी का कुल EBITDA (अर्निंग्स बिफोर इंटरेस्ट टैक्स डेप्रिसिएशन एंड अमोर्टाइजेशन) 7% मार्जिन के साथ 4154 करोड़ रुपये रहा. यूरोप में चल रही स्थिति को कंपनी के प्रॉफिट में हुई इस गिरावट के लिए ज़िम्मेदार माना जा रहा है.

इस वजह से पड़ा परफॉरमेंस पर असर

टाटा स्टील के CEO और MD टी वी नरेन्द्रन ने कहा - विपरीत परिस्थितियों के बावजूद भी टाटा स्टील ने इंडिया में लगातार स्थिर रूप से ग्रोथ की है. वित्त वर्ष 2023 के पहले नौ महीनों में घरेलु डिलीवरी 13.7 मिलियन टन रही जो पिछले साल के मुकाबले 4 प्रतिशत ज्यादा है. कंपनी के अधिकतर भागों में विस्तृत रूप से बढ़त देखने को मिली है. कंपनी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर कौशिक चटर्जी ने कहा -  इस वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों में इकॉनोमिक स्लो-डाउन और इन्फ्लेशन के प्रेशर के बावजूद ग्लोबल स्टील की कीमतें संतुलित रही हैं. इंडिया में स्टील की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ जबकि रॉ मैटेरियल की कीमत भी पहले से कम हुई है.

इंडियन मार्किट में प्रॉफिट तो यूरोप में हुआ नुकसान

इंडियन मार्किट में कंपनी ने 1918 करोड़ रुपये के प्रॉफिट के साथ 32325 करोड़ रुपये का रेवेन्यु कमाया है. हालाँकि भारत में कंपनी की डिलीवरीज सालाना आधार पर 7% बढ़कर 4.74 मिलियन टन रही. टी वी नरेन्द्रन ने बताया कि – मांग कम होने की वजह से वित्त वर्ष 2023 के पहले नौ महीनों में यूरोप में हमारी डिलीवरीज कम रही हैं. रिसेशन को लेकर चिंता की वजह से स्टील की कीमतों पर दबाव बढ़ने और बढ़ी हुई एनर्जी कॉस्ट्स की वजह से हमारी परफॉरमेंस पर काफी असर पड़ा है.

कंपनी ने इस क्वार्टर के दौरान कैपेक्स (कैपिटल एक्सपेंडिचर) के रूप में 3632 करोड़ रुपये खर्च किये. वहीँ अगर बात कंपनी के नेट डेब्ट की करें तो यह 71706 करोड़ रुपयों पर स्थिर रहा. कंपनी द्वारा क्वार्टर में जेनरेट किया गया फ्री कैश फ्लो 1588 करोड़ रुपये रहा जिसकी वजह वर्किंग कैपिटल में मनचाही मूवमेंट को माना जा रहा है. साथ ही कंपनी के बोर्ड ने टाटा स्टील के साथ अंगुल एनर्जी के मर्जर को मंज़ूर कर दिया है.

यह भी पढ़ें: एक बार फिर गिरा भारतीय रुपया, क्या बढ़ जायेगी महंगाई?


टैग्स
सम्बंधित खबरें

महंगा कच्चा तेल और RBI की दर बढ़ोतरी से बाजार पर दबाव, गिफ्ट निफ्टी 70 अंक फिसला; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 429.11 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरकर 72,638.70 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 173.05 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 22,603.05 पर आ गया.

9 minutes ago

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

14 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

15 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

15 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

18 hours ago


बड़ी खबरें

महंगा कच्चा तेल और RBI की दर बढ़ोतरी से बाजार पर दबाव, गिफ्ट निफ्टी 70 अंक फिसला; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 429.11 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरकर 72,638.70 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 173.05 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 22,603.05 पर आ गया.

9 minutes ago

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

21 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

15 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

15 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

16 hours ago