होम / बिजनेस / Apple IPhone बनाने वाली फैक्टरी को बड़ा करना चाहता है Tata, क्या है पूरा प्लान?

Apple iPhone बनाने वाली फैक्टरी को बड़ा करना चाहता है Tata, क्या है पूरा प्लान?

होसूर में मौजूद टाटा ग्रुप की यह फैक्टरी 500 एकड़ में फैली हुई है और इस फैक्ट्री में 15000 से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

टाटा ग्रुप को लेकर इस वक्त एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. तमिलनाडु के होसूर (Hosur) में टाटा की एक फैक्टरी है, जिसमें iPhone के केस बनाए जाते हैं. खबर है कि टाटा ग्रुप कथित तौर पर इस फैक्टरी का दोगुना विस्तार करने के बारे में विचार कर रहा है. इस फैक्टरी को बनाने के लिए 5000 करोड़ रुपयों का निवेश किया गया था. 

25000 से 28000 पहुंच जायेगी कर्मचारियों की संख्या
तमिलनाडु के होसूर में मौजूद टाटा ग्रुप की यह फैक्टरी 500 एकड़ में फैली हुई है और इस फैक्ट्री में 15000 से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं. माना जा रहा है कि अगर Apple iPhone की केसिंग बनाने वाली इस फैक्ट्री के विस्तार का टाटा ग्रुप (Tata Group) का प्लान सफलतापूर्वक पूरा हो जाता है तो इस फैक्ट्री में काम करने वाली कर्मचारियों की संख्या 25000 से 28000 तक पहुंच सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स (Tata Electronics) कॉन्ट्रैक्ट पर उच्च-क्वालिटी वाले इलेक्ट्रॉनिक आइटम और एक्सेसरी के निर्माण की अपनी क्षमता में वृद्धि करना चाहती है. आपको बता दें कि हाल ही में कंपनी ने विस्ट्रोन के iPhone बनाने वाले प्लांट का अधिग्रहण किया था. 

Tata Electronics ने दी थी जानकारी
एक सरकारी अधिकारी ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि पहले से मौजूद प्लांट के अलावा जो नई फैक्ट्री बनाई जायेगी वह पूरी तरह से Apple के iPhone पुर्जों को ध्यान में रखकर बनाई जायेगी. लेकिन साथ ही मामले से जुड़े अधिकारी ने यह भी बताया है कि इस प्लांट का इस्तेमाल अन्य कंपनियों के उच्च स्तरीय स्मार्टफोन बनाने के लिए भी किया जा सकता है. टाटा इलेक्ट्रॉनिक (Tata Electronics) ने इस साल मई में होसूर में मौजूद अपनी फैक्ट्री के आस-पास जमीन का अधिग्रहण भी किया था. तब इंडस्ट्री से जुड़े कुछ सूत्रों ने यह जानकारी भी दी थी कि होसूर में स्मार्टफोन बनाने वाले प्रमुख प्लांट की शुरुआत की जा सकती है. 

iPhone की बिक्री में हुई वृद्धि
जानी मानी स्मार्टफोन कंपनी Apple ने चीन के अलावा दुनिया के अन्य देशों में अपनी फैक्ट्री स्थापित करने के लिए जगह तलाशने की शुरुआत की थी और तब कंपनी द्वारा वेंडर के रूप में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स (Tata Electronics) का चयन किया था. इसके बाद कंपनी ने iPhone के निर्माण के लिए टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स को कॉन्ट्रैक्ट देना भी शुरू कर दिया था. आपको बता दें कि पिछले क्वार्टर के दौरान भारत में Apple की बिक्री में बढ़ोत्तरी देखने को मिली थी.
 
यह भी पढ़ें: Guru Nanak Jayanti पर देश के लिए आई अच्छी खबर, बढ़ेगी GDP की रफ्तार

टैग्स
सम्बंधित खबरें

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

2 minutes ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

34 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

59 minutes ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

16 hours ago

बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

34 minutes ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

2 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

59 minutes ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago