होम / बिजनेस / Tata Group की इस कंपनी का पोर्टफोलियो हुआ मजबूत, न्यूयॉर्क की फर्म को बनाया अपना

Tata Group की इस कंपनी का पोर्टफोलियो हुआ मजबूत, न्यूयॉर्क की फर्म को बनाया अपना

टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा कम्युनिकेशंस ने न्यूयॉर्क की स्विच एंटरप्राइजेस एलएलसी को खरीदने के लिए एक डील साइन की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

टाटा कम्युनिकेशंस एक विदेशी कंपनी का अधिग्रहण करने जा रही है. टाटा ने ऐलान किया है कि उसने न्यूयॉर्क की स्विच एंटरप्राइजेस एलएलसी (Switch Enterprises LLC) को खरीदने के लिए डील साइन की है. Tata Communications के मुताबिक, इस डील के लिए उसकी इंटरनेशनल सब्सिडियरी टाटा कम्युनिकेशंस (नीदरलैंड्स) ने न्यूयॉर्क की कंपनी के साथ डेफ्निटिव एग्रीमेंट किया है. 

लीडिंग लाइव वीडियो प्रोडक्शन कंपनी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Switch Enterprises दुनिया की लीडिंग लाइव वीडियो प्रोडक्शन और ट्रांसमिशन सर्विस प्रोवाइडर है. उसकी उत्तर अमेरिका के टॉप स्पोर्टिंग वेन्यूज तक पहुंच है. इस डील के तहत टाटा ने स्विच एंटरप्राइजेस LLC और उसकी अंतर्राष्ट्रीय एसेट्स को खरीदने पर सहमति जताई है. दोनों कंपनियों के बीच यह डील करीब 486.3 करोड़ रुपए में हुई है. हालांकि, इस डील के लिए अभी रेगुलेटर से मंजूरियां लेनी होंगी.

190 देशों तक होगी पहुंच
डील फाइनल होने के बाद Tata Communications स्विच के कस्टमर्स को 190 से ज्यादा देशों तक वैश्विक पहुंच उपलब्ध कराने में सहायता करेगी. टाटा की तरफ से कहा गया है कि स्विच अपने साथ अच्छी क्वालिटी के उत्पादन में सहायक अत्याधुनिक क्षमताएं लेकर आएगी. टाटा कम्युनिकेशंस के ग्लोबल हेड (मीडिया और एंटरटेनमेंट बिजनेस) Dhaval Ponda ने बताया कि कंपनी पहले से ही कुछ ग्लोबल स्पोर्ट्स फेडरेशन, ब्रॉडकास्टर्स और OTT प्लेटफॉर्म्स को अपने नेक्स्ट जनरेशन डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए मदद कर रही है. स्विच की के साथ, हम TV के लिए लाइव और शेड्यूल्ड प्रोग्रामिंग को शामिल करते हुए बड़े स्तर पर सॉल्युशंस विकसित करने में सक्षम होंगे. 

1990 में हुई थी स्थापना
स्विच की स्थापना 1990 में हुई थी. यह किसी भी मध्यम में लीनियर, ऑन-डिमांड और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म सहित किसी भी आउटलेट पर लाइव कंटेंट प्रोड्यूस और डिलीवर करती है. पिछले साल इसने 674.8 करोड़ रुपए की कमाई की थी. वहीं, इस डील का असर आने वाले दिनों में टाटा कम्युनिकेशंस के शेयरों पर भी देखने को मिल सकता है. पिछले छह महीने में इस शेयर ने 39.54% फीसदी का रिटर्न दिया है. हालांकि, एक साल में इसका शेयर करीब 10 फीसदी और एक महीने में 2 फीसदी से ज्यादा कमजोर भी हुआ है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 hour ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 hour ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

4 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

5 hours ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

5 hours ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

43 minutes ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 hour ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

5 hours ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 hour ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

4 hours ago