✕

होम / बिजनेस / शेयर बाजार में जोरदार उछाल : सेंसेक्स 676 अंक चढ़ा, निफ्टी ने छुआ 25,000 का स्तर

शेयर बाजार में जोरदार उछाल : सेंसेक्स 676 अंक चढ़ा, निफ्टी ने छुआ 25,000 का स्तर

जीएसटी सुधारों की उम्मीद और ग्लोबल संकेतों से भारतीय बाजार में नई ऊर्जा दिखी. आने वाले सत्रों में ऑटो, कंज्यूमर और रियल्टी सेक्टर निवेशकों के फोकस में रह सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

वैश्विक बाजारों से मिले पॉजिटिव संकेत और जीएसटी दरों में बदलाव की खबरों के बीच सोमवार यानी18 अगस्त को भारतीय शेयर बाजार मजबूती के साथ बंद हुए. ऑटो और कंज्यूमर शेयरों की शानदार तेजी ने बाजार को मजबूत आधार दिया, जबकि फाइनेंशियल और एफएमसीजी शेयरों में भी उछाल देखने को मिला.

बीएसई सेंसेक्स 676.09 अंक (0.84%) की मजबूती के साथ 81,273.75 पर बंद हुआ. दिन के कारोबार में यह 1100 से ज्यादा अंक चढ़ा था. वहीं, निफ्टी 50 245.65 अंक (1%) उछलकर 24,876 पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह 25,022 के इंट्रा-डे हाई तक पहुंच गया.

जीएसटी सुधारों से बढ़ा निवेशकों का विश्वास

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, “जीएसटी सुधारों के संकेत से बाजार में उत्साह है. अमेरिका-रूस शिखर सम्मेलन के शांतिपूर्ण संपन्न होने से भी निवेशकों की चिंता घटी है. ऑटोमोबाइल क्षेत्र संभावित कर सुधारों का प्रमुख लाभार्थी बनकर उभरा है.”

टॉप गेनर्स और लूजर्स

आज मारुति का शेयर 9% उछलकर सबसे बड़ा गेनर रहा. वाहनों पर जीएसटी स्लैब 28% से घटाकर 18% किए जाने की संभावना ने इसमें तेजी लाई. बजाज फाइनेंस, अल्ट्रा सीमेंट, बजाज फिनसर्व, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एशियन पेंट्स और टाइटन भी मजबूती के साथ बंद हुए. आईटीसी जीएसटी बढ़ोतरी की आशंका के चलते टॉप लूजर रहा. इसके अलावा एलएंडटी, टेक महिंद्रा, एनटीपीसी और इंफोसिस भी गिरावट में बंद हुए.

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में जोश

ब्रॉडर मार्केट में निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स 1.5% तक चढ़े. अशोक लीलैंड, गोदरेज इंडस्ट्रीज, ब्लू स्टार, एस्कॉर्ट्स, बाटा इंडिया और फाइजर जैसे शेयरों में तेज उछाल देखा गया.

सेक्टोरल परफॉर्मेंस

- निफ्टी ऑटो इंडेक्स: 4% से ज्यादा की बढ़त
- निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स: 3.5% की तेजी
- निफ्टी रियल्टी: 2% की मजबूती
- निफ्टी आईटी: 0.5% से ज्यादा की गिरावट

जीएसटी सुधार और सॉवरिन रेटिंग में सुधार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर संकेत दिया था कि दिवाली 2025 तक नई जीएसटी व्यवस्था लागू होगी. वहीं, एस एंड पी ग्लोबल रेटिंग्स ने भारत की सॉवरिन रेटिंग BBB- से बढ़ाकर BBB कर दी है, जो पिछले 18 वर्षों में पहली बार हुआ है.

ग्लोबल मार्केट्स का असर

एशिया : जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 0.7% ऊपर और हैंगसेंग 0.45% चढ़ा. दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.23% नीचे रहा.
चीन : ब्लू-चिप इंडेक्स 10 महीने के उच्च स्तर पर पहुंचा.
अमेरिका : शुक्रवार को वॉल स्ट्रीट में प्रॉफिट बुकिंग से गिरावट आई. S\&P 500 0.3% टूटा जबकि डाउ जोन्स लगभग स्थिर रहा.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

12 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

14 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

14 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

16 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

16 hours ago

बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

14 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

12 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

22 hours ago