✕

होम / बिजनेस / शेयर बाजार में तूफानी तेजी : जानिए कौन से स्टॉक्स आज दिला सकते हैं फायदा

शेयर बाजार में तूफानी तेजी : जानिए कौन से स्टॉक्स आज दिला सकते हैं फायदा

सोमवार को BSE सेंसेक्स 746.29 अंक उछलकर 80,604.08 अंक पर बंद हुआ. वहीं, NSE का निफ्टी 221.75 अंक बढ़कर 24,585.05 अंक पर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

शेयर बाजार में सोमवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी. बॉम्बे शेयर बाजार (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 746.29 अंक यानी 0.93% उछलकर 80,604.08 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह 778.26 अंक की बढ़त के साथ 80,636.05 अंक तक पहुंच गया था. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 221.75 अंक यानी 0.91% बढ़कर 24,585.05 अंक पर बंद हुआ. स्थानीय बाजार में तेजी की मुख्य वजह विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) का पूंजी प्रवाह और तेल, ऑटोमोबाइल व बैंकिंग शेयरों में मजबूत खरीदारी रही. 

सेंसेक्स की 30 में से 26 कंपनियों में बढ़त

कल सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से 26 में तेजी दर्ज की गई. प्रमुख रूप से टाटा मोटर्स, इटरनल, ट्रेंट, भारतीय स्टेट बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट और लार्सन एंड टुब्रो ने बढ़त बनाई. हालांकि, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, भारती एयरटेल और मारुति सुजुकी के शेयरों में गिरावट आई.

आज इन शेयरों में तेजी के संकेत

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार आज मजबूत खरीदारी वाले शेयरों में Adani Enterprises, Tata Motors, HBL Engine, DOMS Industries, Sai Life Sciences, Transformers & Rectifiers, Home First Finance और One 97 Communications (Paytm) शामिल हैं. इन सभी ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है, जो इन स्टॉक्स में तेजी का संकेत देता है. निवेशकों के लिए इन शेयरों पर दांव लगाना फायदेमंद हो सकता है.

इन शेयरों में मंदी के संकेत

टेक्निकल इंडिकेटर MACD ने कुछ शेयरों में मंदी का संकेत दिया है. इसमें Hero Motocorp, PG Electroplast, Action Construction Equipment, Amber Enterprises, PTC Industries, Schneider Electric India और Voltas शामिल हैं. विशेषज्ञों के अनुसार, इन शेयरों में अब गिरावट का रुख देखने को मिल सकता है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

15 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

17 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

18 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

19 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

19 hours ago

बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

17 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

15 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 day ago