✕

होम / बिजनेस / 52 हफ्ते का हाई छूने वाले शेयरों में दिख रही तगड़ी तेजी, जानिए कहां लगाएं पैसा

52 हफ्ते का हाई छूने वाले शेयरों में दिख रही तगड़ी तेजी, जानिए कहां लगाएं पैसा

बीते शुक्रवार को BSE का सेंसेक्स 7.25 अंक की मामूली गिरावट के साथ 80,710.76 अंक पर बंद हुआ, जबकि NSE का निफ्टी 6.70 अंक की बढ़त के साथ 24,741 अंक पर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

बीते शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में हल्की हलचल देखने को मिली. बॉम्बे शेयर बाजार (BSE) का सेंसेक्स 7.25 अंक की मामूली गिरावट के साथ 80,710.76 अंक पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 6.70 अंक की बढ़त के साथ 24,741 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान तेल एवं गैस, ऑटोमोबाइल सेक्टर के शेयरों में तेजी देखी गई, वहीं IT और FMCG कंपनियों के शेयर दबाव में रहे। सेंसेक्स में शामिल 30 में से 14 शेयरों में तेजी और 16 में गिरावट रही.

किन शेयरों में दिखी मजबूती?

शुक्रवार को महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 2.34% और मारुति के शेयर 1.70% चढ़े. इसके अलावा पावर ग्रिड, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल और इटरनल जैसे बड़े नामों में भी खरीदारी देखने को मिली. दूसरी ओर, आईटीसी, HCL टेक्नोलॉजीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), टेक महिंद्रा और इंफोसिस जैसे दिग्गज शेयरों में गिरावट रहीय ये शेयर लाल निशान में बंद हुए, जिससे IT और FMCG सेक्टर पर दबाव बना रहा.

इन शेयरों में तेजी के संकेत, निवेशकों के लिए मौके

कुछ स्टॉक्स ने अपने 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर पार कर लिया है, जो आने वाले दिनों में तेजी का संकेत देते हैं. विशेषज्ञों के अनुसार ये शेयर बाजार में मजबूती दिखा रहे हैं और शॉर्ट टर्म में मुनाफा कमा सकते हैं. इनमें Netweb Technologies, Brainbees Solutions, Gujarat Mineral Development, Vodafone Idea, SKF India, Godfrey Philips और RattanIndia Enterprises शामिल हैं.

इन शेयरों पर भी रखें नजर

आज शेयर बाजार में कई अहम कंपनियों की हलचल पर नजर रहेगी. Vedanta ने ₹17,000 करोड़ की सबसे ऊंची बोली लगाकर दिवालिया प्रक्रिया से गुजर रही Jaiprakash Associates को खरीदने की दौड़ में बढ़त बनाई है. Balaji Wafers के प्रवर्तक लगभग 10% हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रहे हैं, जिससे कंपनी का मूल्यांकन ₹40,000 करोड़ तक पहुंच सकता है. Adani Green Energy ने गुजरात के खवड़ा में 87.5 MW की नई परियोजनाएं चालू की हैं, जिससे इसकी कुल रिन्युएबल क्षमता 16,078 MW हो गई है. Yotta Infrastructure ने Bharat AI Mission के तहत 1.5 अरब डॉलर का निवेश करते हुए 8,000 Nvidia GPU खरीदे हैं, जो Sarvam AI और Socket AI जैसे स्टार्टअप्स को दिए जा रहे हैं; दूसरा ऑर्डर भी दिया जा चुका है. PNB Housing Finance के बोर्ड ने ₹5,000 करोड़ तक के NCDs जारी करने की मंजूरी दी है. Adani Power ने भूटान की Druk Green Power Corp के साथ मिलकर 570 MW का हाइड्रो प्रोजेक्ट शुरू करने का करार किया है. BHEL ने सिंगापुर की Horizon Fuel Cell Technologies के साथ साझेदारी कर हाइड्रोजन फ्यूल सेल से चलने वाले रेल इंजन बनाने की योजना बनाई है. 

इन स्टॉक्स में दिख रही कमजोरी

MACD (Moving Average Convergence Divergence) इंडिकेटर के अनुसार कुछ शेयरों में मंदी के संकेत देखे जा रहे हैं. इन स्टॉक्स में अब गिरावट का सिलसिला शुरू हो सकता है. इनमें ITC, HCL Tech, TCS, Tech Mahindra, Infosys, HUL और Larsen & Toubro शामिल हैं.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

4 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

6 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

6 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

8 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

8 hours ago

बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

6 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

4 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

14 hours ago