✕

होम / बिजनेस / 52 हफ्ते का हाई छूने वाले स्टॉक्स में दिख रही तेजी, क्या आप निवेश के लिए तैयार हैं?

52 हफ्ते का हाई छूने वाले स्टॉक्स में दिख रही तेजी, क्या आप निवेश के लिए तैयार हैं?

BSE सेंसेक्स 409.83 अंक चढ़कर 80,567.71 और NSE निफ्टी 135.45 अंक की बढ़त के साथ 24,715.05 पर बंद हुआ. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

बुधवार यानी 03 सितंबर को भारतीय शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ. चौतरफा खरीदारी के चलते सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में मजबूती देखने को मिली. कारोबारी दिन के अंत में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 409.83 अंक चढ़कर 80,567.71 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE)  निफ्टी 135.45 अंक बढ़कर 24,715.05 पर बंद हुआ. सिर्फ लार्जकैप ही नहीं, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी तेजी देखने को मिली. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.65% बढ़कर 57,345.50 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.89% बढ़कर 17,748.45 पर बंद हुआ.

टॉप गेनर्स और लूजर्स

सेक्टोरल इंडेक्स में मेटल, पीएसयू बैंक, फार्मा, कमोडिटीज और ऑटो सेक्टर हरे निशान में रहे. केवल आईटी और मीडिया सेक्टर में गिरावट रही. वहीं, इंडिया VIX में 4.12% की गिरावट रही, जिससे बाजार में स्थिरता का संकेत मिला. सेंसेक्स पैक में टाटा स्टील, टाइटन, एमएंडएम, आईटीसी, टाटा मोटर्स, ट्रेंट, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक और बजाज फिनसर्व जैसे शेयर टॉप गेनर्स रहे. वहीं इन्फोसिस, एनटीपीसी, एचयूएल, टीसीएस, भारती एयरटेल और एक्सिस बैंक टॉप लूजर्स की सूची में शामिल रहे. बजार विशेषज्ञों के अनुसार, निवेशक फिलहाल जीएसटी काउंसिल की चल रही बैठक पर नजर गड़ाए हुए हैं. उनका कहना है कि अगर बैठक में दरों में कटौती होती है, तो बाजार में और तेजी आ सकती है. इससे उपभोग बढ़ेगा और अर्थव्यवस्था की ग्रोथ को बल मिलेगा. 

इन शेयरों में दिख रही खरीदारी

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार जिन शेयरों में मजबूत तेजी देखी जा रही है, उनमें TBO Tek, Netweb Technologies, Ola Electric Mobility, NMDC Steel, Piramal Pharma, Tata Steel और DB Realty शामिल हैं. इसके अलावा, 126 से ज्यादा शेयरों ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है, जो बाजार की मजबूती का संकेत है.

इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत

तकनीकी संकेतक MACD के अनुसार, JK Cement, Phoenix Mills, Intellect Design, eClerx Services, WABCO India, Kirloskar Oil और Honeywell जैसे शेयरों में गिरावट का रुझान बन रहा है. बाजार में फिलहाल सकारात्मक माहौल है. लेकिन निवेशकों की नजर जीएसटी बैठक के फैसलों पर टिकी हुई है. यदि दरों में राहत मिलती है, तो शेयर बाजार में और मजबूती देखने को मिल सकती है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

5 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

7 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

7 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

9 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

9 hours ago

बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

7 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

5 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

15 hours ago