होम / बिजनेस / प्रॉफिट के साथ करना चाहते हैं इस हफ्ते की समाप्ति, आज इन शेयरों पर लगाएं दांव!
प्रॉफिट के साथ करना चाहते हैं इस हफ्ते की समाप्ति, आज इन शेयरों पर लगाएं दांव!
शेयर मार्केट के लिए आज इस सप्ताह का आखिरी कारोबारी दिन है और आज कुछ शेयरों में तेजी के संकेत मिले हैं.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
शेयर बाजार (Stock Market) के लिए गुरुवार अच्छा नहीं गया. उतार-चढ़ाव के बीच कारोबारी दिन की समाप्ति पर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ. इस दौरान, BSE सेंसेक्स 440.38 अंक लुढ़ककर 66266.82 और NSE निफ्टी 118.40 अंकों की नरमी के साथ 19659.90 पॉइंट्स पर बंद हुआ. शुरुआत में बाजार ग्रीन जोन में कारोबार कर रहा था, लेकिन ट्रेडिंग समाप्त होते-होते यह रेड जोन में पहुंच गया. वैसे भी अमेरिकी फेडरल बैंक के ब्याज दरें बढ़ाने के फैसले के बाद आशंका जताई जा रही थी कि भारतीय बाजार में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है.
MACD के ये हैं संकेत
अब जानते हैं कि मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) से आज क्या संकेत मिल रहे हैं. MACD ने आज कुछ शेयरों में तेजी और कुछ में गिरावट के संकेत दिए हैं. सबसे पहले बात करते हैं, तेजी के संकेत वाले शेयरों की. इस लिस्ट में Britannia August Future, Metropolis Healthcare, Bharat Forge, Bharti Airtel, Anant Raj और Wockhardt का नाम शामिल है. इसका मतलब है कि आज इन शेयरों में मुनाफा कमाने की गुंजाइश बन सकती है. हालांकि, BW Hindi आपको सलाह देता है कि स्टॉक मार्केट में निवेश से पहले किसी एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें. अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. जिन शेयरों में गिरावट के संकेत हैं, उनके नाम हैं - IndusInd Bank, HDFC AMC, HPCL, TCPL और Xchanging Solutions.
इन पर भी रखें नजर
वहीं, कुछ शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, जिसका मतलब है कि ये शेयर निवेशकों की पहली पसंद बने हुए हैं. इसमें Birlasoft के साथ-साथ Cipla, Colgate-Palmolive, Raymond और REC शामिल हैं. इनमें से कुछ शेयर अपने 52 वीक के हाई लेवल के करीब पहुंच गए हैं. सिप्ला की बात करें, तो गुरुवार को इसमें 9.78% की शानदार तेजी आई. फिलहाल ये शेयर 1,173 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. इसी तरह, Raymond के शेयर भी कल 6.57% चढ़कर 1,921 रुपए पर बंद हुए. इसके साथ ही कुछ शेयर ऐसे भी हैं, जिनमें बिकवाली का दबाव दिखाई दे रहा है. Viji Finance, Campus Activewear, Rajesh Exports और Pentagon Rubber के शेयरों में काफी बिकवाली दिख रही है.
टैग्स